Ujjwala Yojana: उज्जवला योजना पर सब्सिडी एक साल बढ़ी, 603 रुपए में मिलता रहेगा सिलेंडर
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की कि कैबिनेट ने पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस पर कुल खर्च 12,000 करोड़ रुपये होगा।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 07:45 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 10:37 PM (IST)

HighLights
- उज्जवला योजना पर सब्सिडी एक साल तक बढ़ी।
- 603 रुपए में मिलता रहेगा सिलेंडर।
- 300 रुपये की सब्सिडी जारी रहेगी।
एएनआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की कि कैबिनेट ने पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस पर कुल खर्च 12,000 करोड़ रुपये होगा।
#WATCH | Union minister Piyush Goyal broadcasts that the Cupboard has accredited the continuation of the Rs 300 subsidy to PM Ujjwala Yojana customers until thirty first March 2025. The whole expenditure for this will likely be Rs 12,000 crores, he provides. pic.twitter.com/F65E80v2Hb
— ANI (@ANI) March 7, 2024
इंडिया एआई मिशन को मंजूरी
#WATCH | Union minister Piyush Goyal says that the Union Cupboard has accredited a complete national-level IndiaAI mission with a funds outlay of over Rs 10,000 crores pic.twitter.com/T84ER7cqHH
— ANI (@ANI) March 7, 2024
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के बजट परिव्यय के साथ एक व्यापक राष्ट्रीय स्तर के इंडिया एआई मिशन को मंजूरी दे दी है।
1 मई 2016 को शुरू हुई थी योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जवला योजना उनकी सबसे महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त में सिलेंडर देकर उन्होंने धुएं से उनको आजादी दिलाई। इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी। मोदी सरकार ने चुनावी साल में यह घोषणा कि है कि उज्जवला योजना पर मिलने वाली 300 रुपए की सब्सिडी अब एक साल तक और मिलेगी। महिलाओं को अब 31 मार्च 2025 तक इसका लाभ मिलेगा।


