Shaitaan Field Workplace Assortment Replace; Ajay Devgan | Madhava | ‘शैतान’ ने तोड़ा ‘तान्हाजी’ का ओपनिंग-डे कलेक्शन रिकाॅर्ड: पहले दिन कमाए 15.21 करोड़, 8 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘लापता लेडीज’

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन और माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो इस सुपरनैचुरल-हॉरर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ 21 लाख रुपए कमाए हैं।

दूसरे दिन एडवांस बुकिंग से 4.90 करोड़ की कमाई
फिल्म को नाइट शोज में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी (43.02%) मिली। वहीं इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 25.70% रही। इसके अलवा फिल्म ने दूसरे दिन एडवांस बुकिंग के जरिए 1 लाख 95 हजार टिकट बेचकर पहले से ही 4 करोड़ 90 लाख रुपए की कमाई कर ली है।

अजय की पांचवी बेस्ट ओपनिंग फिल्म बनी
इसके साथ ही यह ओपनिंग डे पर अजय के करियर की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इस लिस्ट में टॉप पर अजय और करीना स्टारर ‘सिंघम रिटर्न्स’ है। अजय की इस फिल्म को 32.09 करोड़ रुपए की आपेनिंग मिली थी। ‘शैतान’ को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है जिसमें साउथ की एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम रोल में नजर आ रही है। फिल्म से गुजराती एक्ट्रेस जानकी बोडीवाला ने बॉलीवुड डेब्यू किया है।

फिल्म 'लापता लेडीज' को आमिर खान ने प्रोड्यूस और उनकी एक्स सेकेंड वाइफ किरण राव ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म ‘लापता लेडीज’ को आमिर खान ने प्रोड्यूस और उनकी एक्स सेकेंड वाइफ किरण राव ने डायरेक्ट किया है।

8 दिन में ‘लापता लेडीज’ ने कमाए 6.8 करोड़
दूसरी तरफ आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ 8 दिनों में भी 10 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को मात्र 60 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही इंडिया में इसका कलेक्शन 6 करोड़ 80 लाख रुपए हो चुका है।

'आर्टिकल 370' में यामी के अलावा अरुण और प्रियामणि भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

‘आर्टिकल 370’ में यामी के अलावा अरुण और प्रियामणि भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

15 दिन में ‘आर्टिकल 370’ का कलेक्शन 59.85 करोड़
इसके अलावा यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ ने 15वें दिन भी अच्छी कमाई की। फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार को 1 करोड़ 65 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसने पहले वीकेंड 35 करोड़ 60 लाख और सेकेंड वीकेंड 22 कराेड़ 30 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक टोटल 59 करोड़ 85 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

'स्पाइडरमैन' फेम एक्ट्रेस जेंडाया की 'ड्यून-2' ने भी इंडिया में अच्छा बिजनेस किया है।

‘स्पाइडरमैन’ फेम एक्ट्रेस जेंडाया की ‘ड्यून-2’ ने भी इंडिया में अच्छा बिजनेस किया है।

7 दिन ‘ड्यून-2’ ने कमाए 16.55 करोड़
इन तीन बॉलीवुड फिल्मों के बीच टिमोथी चालमेट और जेंडाया स्टारर हॉलीवुड फिल्म ड्यून-2 भी रिलीज हुई है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने एक हफ्ते में 16 करोड़ 55 लाख रुपए का बिजनेस किया है।