Sara Ali Khan attended the occasion carrying a ravishing robe, Disha Patani was seen in a glamorous look. | FEF इंडिया फैशन अवॉर्ड: खूबसूरत गाउन पहने इवेंट में शामिल हुईं सारा अली खान, ग्लैमरस लुक में नजर आईं दिशा पाटनी
1 दिन पहले
- कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई में FEF इंडिया फैशन अवॉर्ड हुआ। फैशन इवेंट में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इवेंट का हिस्सा बनने दिशा पाटनी, सारा अली खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर जैसे कई सेलेब्स पहुंचे। सारा अली खान इवेंट में डिजाइनर गाउन पहने शामिल हुईं। उनकी गाउन पर बारीक वर्क किया गया था। वहीं, इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप और हेयर बन से अपना लुक कंप्लीट किया था। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
सारा के साथ इवेंट में करण जौहर भी पहुंचे। ब्लैक और व्हाइट कलर के ब्लेजर में वो बहुत डैशिंग दिखे। सारा और करण ने पैपराजी के सामने साथ में पोज दिया। दिशा पाटनी और मनीष मल्होत्रा भी इवेंट में एक साथ पहुंचे। रेड कलर की आउटफिट में दिशा ग्लैमरस लग रही थीं। उनकी ड्रेस पीछे से बैकलेस थी। वहीं, मनीष मल्होत्रा ब्लैक और व्हाइट लुक में दिखाई दिए।


सारा अली खान के साथ करण जौहर।

दिशा पाटनी का फुल अटायर।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को इवेंट में ब्लैक सूट पहने देखा गया। उन्होंने अपनी आउटफिट से मैचिंग शूज भी कैरी किया था। पैपराजी के सामने सिद्धार्थ पोज देते नजर आए।

बैकलेस ड्रेस पहने इवेंट में पहुंचीं दिशा पाटनी।

दीया मिर्जा को साड़ी लुक में देखा गया। उन्होंने कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना है। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी भी पहनी थीं।

