Climate Updates: लद्दाख और हिमाचल में आज भी हो सकती है बर्फबारी, दिल्ली से अभी नहीं जाएगी सर्दी

Climate Updates मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 07:46 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 08:28 AM (IST)

Weather Updates: लद्दाख और हिमाचल में आज भी हो सकती है बर्फबारी, दिल्ली से अभी नहीं जाएगी सर्दी
वहीं दूसरी ओर पंजाब के कुछ हिस्सों में 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है।

HighLights

  1. तेलंगाना और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का दबाव क्षेत्र निर्मित हुआ है।
  2. इस कारण बीते 24 घंटे में मौसम में काफी बड़ा बदलाव हुआ है।
  3. मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 14 मार्च के बीच उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने कहा है कि 10 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी रह सकती है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक , लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत के साथ पश्चिमी हिमालय में मौसम प्रभावित हो सकता है। IMD के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भी मौसम सर्द बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

तेलंगाना और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का दबाव क्षेत्र निर्मित हुआ है। इस कारण बीते 24 घंटे में मौसम में काफी बड़ा बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 14 मार्च के बीच उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के कुछ हिस्सों में 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है। इधर मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

naidunia_image

राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता

राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रविवार को भी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में स्थिरता बनी रहेगी। सोमवार और मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

‘Everybody was frightened about Salman’ | ‘सलमान के बारे में हर कोई चिंतित था’: अरबाज ने बचपन का किस्सा शेयर किया, बोले- सर्कस जैसे स्टंट करने के लिए पिता ने थप्पड़ मारा था

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अरबाज खान ने अपने भाई सलमान खान के बारे में बचपन के कुछ किस्से शेयर किए। उन्होंने बातों-बातों में बताया कि बचपन में सलमान खान के बारे में हर कोई चिंतित रहा करता था, खासतौर से पिता सलीम खान।

सलमान खान बचपन से ही शरारती थे
अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बचपन में सलमान खान अपने पिता लेखक सलीम खान से अक्सर उलझ जाया करते थे। सलमान खान टीनएज के समय बदमाश बन गए थे। उनके अंदर ‘कुछ भी असंभव नहीं’ वाली सोच थी। सलमान की यही सोच पिता सलीम खान के लिए चिंता का विषय बन गई थी।

अरबाज ने कहा- सलमान बड़ा था। वो बहुत शरारती भी था। पिताजी उस पर अक्सर चिल्लाते थे। सलमान पिताजी से हल्की-फुल्की मार भी खा लिया करता था। हालांकि मैं और सोहेल बच जाते थे, लेकिन सलमान थोड़ा बदमाश था।

अरबाज ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया
अरबाज खान ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा- पिताजी सलमान को सर्कस में शो दिखाने ले गए थे। जब सलमान वापस आ रहे थे, तब उनकी नजर एक बिल्डिंग पर पड़ी जहां बहुत सारी रॉड रखी हुई थीं। सलमान चुपचाप वहां गया और कुछ स्टंट करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वो गिर गया और उसका हाथ टूट गया था। वापस घर आने पर सलमान ने हमें अपना हाथ दिखाया और कहा- ये देखो मेरे साथ क्या हो गया। उसने सोचा कि उसे सहानुभूति मिलेगी, लेकिन उसको दो थप्पड़ मिले। पिताजी ने झापड़ मार कर कहा- ये सब करने की क्या जरूरत थी? क्या तुम पागल हो? इसे डॉक्टर के पास लेकर जाओ।

सलमान जो ठान लेते हैं, वो करते हैं
अरबाज ने कहा- सलमान बहुत ही फोकस्ड किस्म के इंसान हैं। वो एक बार जो ठान लेते हैं, उसे हासिल करके ही मानते हैं। चाहे फिर स्केटिंग सीखना हो, साइकिल चलाना हो, जिम्नास्टिक हो या क्रिकेट। सलमान हर क्षेत्र में महारत हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा- बड़े होते हुए हर कोई सलमान को लेकर चिंतित रहता था। लेकिन किस्मत देखिए, वह 24 या 25 साल की उम्र में स्टार बन गया था।

सलमान जल्द ही करण जौहर के साथ दिखेंगे
सलमान हाल ही में ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। सलमान अब करण जौहर के साथ ‘द बुल’ में दिखाई देंगे। बता दें, 25 सालों बाद एक बार फिर करण जौहर और सलमान खान साथ काम करते दिखेंगे। इसके पहले इन दोनों ने’कुछ कुछ होता है’ में साथ काम किया था।

At present in Bhopal: भोपाल रंग महोत्सव में शहीद भवन में नाटक गुमशुदा का मंचन होगा

At present in Bhopal: जीपी बिरला संग्रहालय में मंदिरों की श्रृंखला प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें भारतीय पुरातत्व भोपाल मंडल के अधीन आने वाले मप्र के पाषण मंदिरों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। समय सुबह साढ़े दस बजे से है।

By Sushil Pandey

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 08:09 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 08:09 AM (IST)

Today in Bhopal: भोपाल रंग महोत्सव में शहीद भवन में नाटक गुमशुदा  का मंचन होगा

At present in Bhopal: नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। रव‍िवार 10 मार्च को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

ग्रंथों का लोकार्पण: पुनरुत्थान विद्यापीठ द्वारा तैयार कराए गए 1051 ग्रंथों का लोकार्पण सुबह नौ बजे भोपाल के हर्षवर्धन नगर स्थित प्रज्ञा दीप संस्थान में किया जा रहा है।

पाषण मंदिरों के चित्र प्रदर्शित: जीपी बिरला संग्रहालय में मंदिरों की श्रृंखला प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें भारतीय पुरातत्व भोपाल मंडल के अधीन आने वाले मप्र के पाषण मंदिरों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। समय सुबह साढ़े दस बजे से है।

कविता संग्रह का लोकापर्ण: सुपरिचित रचनाकार विनीता वर्मा के सद्य प्रकाशित कविता संग्रह का लोकापर्ण शाम पांच बजे दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि के राज सभागार में आयोजित किया जा रहा है।समय शाम पांच बजे से है।

राष्ट्रीय नाट्य समारोह : दो दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह सोलो सागा– 2 का आयोजन रंगश्री लिटिल बैले ट्रूप में किया जा रहा है।दूसरे दिन स्कंद मिश्रा के निर्देशन में नाटक बंद रास्तों के बीच का मंचन शाम साढ़े छह बजे से होगा।

लोक नृत्यों की प्रस्तुति: मप्र जनजातीय संग्रहालय में इंद्राणी समारोह में दूसरे दिन पंचानाद और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां संयोजित की जाएंगी। समय शाम साढ़े छह बजे से है। देशज व्यंजन का स्वाद दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा।

नाटक गुमशुदा का का मंचन: पांच दिवसीय 18वां भोपाल रंग महोत्सव के तहत शहीद भवन में नाटक गुमशुदा का का मंचन किया जाएगा। शाम सात बजे से आरंभ होने वाली प्रस्तुति का निर्देशन मनोज कुमार मिश्रा ने किया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

काम की खबर: 31 मार्च तक करवा लें LPG सिलेंडर की KYC, वरना बंद हो जाएगी सब्सिडी

LPG Cylinder KYC: LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले केवाईसी करवाना होगी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 12:22 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 02:52 PM (IST)

31 मार्च तक गैस सिलेंडर पर KYC अनिवार्य

HighLights

  1. LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए केवाईसी अनिवार्य
  2. 31 मार्च से पहले करवाना होगी KYC
  3. KYC न करवाने पर बंद होगी सब्सिडी

LPG Cylinder KYC डिजिटल डेस्क, इंदौर। अगर आप गैस सिलेंडर धारक हैं और केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, आप गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी लगातार पाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अब केवाईसी (KYC) करवाना होगी। इसके लिए सरकार ने आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित की है। 31 मार्च तक गैस सिलेंडर पर केवाईसी नहीं करवाने की स्थिति में 31 मार्च के बाद आपको सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी।

फिलहाल केवाईसी दो तरीकों से की जा सकती है। आप गैस एजेंसी (Gasoline Company) के ऑफिस जाकरकेवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन केवाईसी (On-line LPG Cylender KYC) करवाने का विकल्प उपलब्ध है।

ऑनलाइन केवाईसी के लिए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें

  • ऑनलाइन केवाईसी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.mylpg.in/ पर जाएं
  • naidunia_image

    • वेबसाइट के होमपेज पर आपको HP, इंडियन और भारत गैस कंपनी के गैस सिलेंडर की तस्वीर दिखेगी।
    • आपके पास जिस गैस कंपनी का कनेक्शन है उस कंपनी के सिलेंडर की तस्‍वीर पर क्‍लिक करें
    • संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर KYC का ऑपशन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें

    naidunia_image

    • यहां आपसे मोबाईल नंबर, कस्टमर नंबर और एलपीजी आईडी की जानकारी मांगी जाएगी। इनमें से आपको कोई एक जानकारी देना होगी

    naidunia_image

    • इसके बाद आधार वेरिफिकेशन के लिए कहा जाएगा और ओटीपी जनरेट का ऑप्शन आएगा और ओटीपी जनरेट होने के बाद नया पेज खुलेगा
    • इस पेज के बाद कंपनी द्वारा पूछी गई जानकारी देना होगी और आपका केवाईसी अपडेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
    • ABOUT THE AUTHOR

      भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

      पत्रकारिता क …

    Maharastra Politics: क्या भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राज ठाकरे, डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिया जवाब

    Maharastra Politics: डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, ‘मनसे ने एक व्यापक रूख अपनाया है। यह हमारे (बीजेपी) रूख से अलग नहीं है। हम क्षेत्रीय गौरव में विश्वास करते हैं।’

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 05:30 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 05:30 PM (IST)

    Maharastra Politics: क्या भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राज ठाकरे, डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिया जवाब
    देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे। (फाइल फोटो)

    एएनआई, नागपुर। Maharastra Politics: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन के बारे में निर्णय सही समय में लिया जाएगा। बीजेपी सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार गुट के साथ बातचीत कर रही है। इसलिए खबरें सामने आई कि भाजपा एमएनएस के साथ भी बातचीत कर रही है।

    मनसे और बीजेपी का रूख एक

    डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, ‘मनसे ने एक व्यापक रूख अपनाया है। यह हमारे (बीजेपी) रूख से अलग नहीं है। हम क्षेत्रीय गौरव में विश्वास करते हैं।’ उन्होंने कहा कि राज्य में मराठी मानुष के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्हें व्यापक भूमिका निभानी चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने माना कि राज ठाकरे की पार्टी और भाजपा के स्टैंड में ज्यादा अंतर नहीं है।

    मनसे के साथ क्या होगा गठबंधन

    उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों में मनसे के साथ गठबंधन का क्या होगा। उन्होंने कहा कि यह चर्चा का विषय है। सही समय पर निर्णय लिया जाएगा। सीट बंटवारे के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, ‘इसको लेकर चर्चा सकारात्मक दिशा में जा रही है। 80 फीसदी मुद्दे सुलझ चुके हैं, बाकी 20 फीसदी मुद्दों पर चर्चा चल रही है।’

    गठबंधन में सबकुछ ठीक

    इससे पहले गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि एनडीए गठबंधन के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। जिन दो से तीन सीटों पर गतिरोध था। उन पर अभी चर्चा चल रही है। वह भी जल्द ही सुलझ जाएगी। हमारे बीच किसी भी तरह का विवाद नहीं है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    Jaya Bachchan instructed the explanation for the anxiousness of youth | जया बच्चन ने बताया युवाओं की एंग्जाइटी का कारण: सोशल मीडिया को वजह बताया, बोलीं- पुरानी पीढ़ी के लोग कम तनावग्रस्त

    2 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    जया बच्चन इंटरनेट और सोशल मीडिया को ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या के नए एपिसोड में ऑनलाइन कल्चर के बारे में अपनी बात रखी। एपिसोड में उन्होंने इंटरनेट के फायदे और नुकसान पर चर्चा की। जया ने कहा कि युवाओ में एंग्जाइटी का सबसे बड़ा कारण ये है कि उन्हें ऑनलाइन बहुत ज्यादा जानकारी मिल जाती है।

    उनका मानना है कि लोग पहले ही हमारे बारे में इतना कुछ जानते हैं। हमें इंस्टाग्राम पर बताने की क्या जरुरत है।

    जया ने कहा कि आजकल युवाओं पर कॉल उठाने और जल्दी रिप्लाई करने का बहुत प्रेशर होता है। उन्होंने नव्या से कहा कि आज की जेनरेशन में आप लोग सबकुछ ऑनलाइन सीखते हैं।

    आप इंटरनेट और अपने फोन पर जो देखते हैं वहीं सच मानते हैं। आप अच्छे लग रहे हैं या नहीं ये आप सोशल मीडिया पर लोगों से जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी चीजें ही एंग्जाइटी का कारण बनती हैं।

    पुरानी पीढ़ी के लोग कम तनावग्रस्त हैं- जया बच्चन

    आगे नव्या ने अपनी नानी से सवाल किया कि क्या पुरानी पीढ़ी को एंग्जाइटी नहीं होती है, तो इस पर जया ने तुरंत कहा बिल्कुल, पुरानी पीढ़ी के लोग कम तनावग्रस्त हैं। हालांकि नव्या ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह तनाव महसूस नहीं करती हैं और वह इसे अच्छे संभाल भी लेती हैं। इसपर जया ने कहा- आपको नहीं लगता कि आप तनावग्रस्त हैं लेकिन कहीं न कहीं आप हैं।

    जया ने आगे कहा- जब हम बच्चे थे तो हमने एंग्जाइटी के बारे में नहीं सुना था। बचपन की तो बात ही छोड़िए, हमने इसे अपने जीवन में भी कभी नहीं सुना। ये कहां से आता है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको लगातार जानकारी दी जा रही है। यह लड़की कैसी दिखती है, कहां से आती है। वो अपना मेकअप कैसे कर रही है? इससे आपके दिमाग पर तनाव पैदा होता है।

    जया क्यों रहती हैं सोशल मीडिया से दूर
    इसी प्रोमो में जया बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने जीवन को साझा करने के बारे में बात की। उन्होंने इशारों इशारों में बता दिया कि आखिर वह सोशल मीडिया से दूर क्यों हैं। एक्ट्रेस ने कहा- दुनिया हमारे बारे में बहुत कुछ जानती है। तो मुझे इंस्टाग्राम पर शेयर करने की जरूरत नहीं है।

    PM Modi in MP : 16 माह में तैयार हुआ ग्वालियर एयर टर्मिनल, आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

    आज समारोह में राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल के साथ 9811 करोड़ की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास होगा

    By Hemant Kumar Upadhyay

    Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 06:37 AM (IST)

    Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 06:37 AM (IST)

    PM Modi in MP :  16 माह में तैयार हुआ ग्वालियर एयर टर्मिनल, आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

    HighLights

    1. शुभारंभ कार्यक्रम में मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया रहेंगे मौजूद
    2. एयर टर्मिनल के साथ 9811 करोड़ की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास होगा
    3. ग्‍वालियर का एयर टर्मिनल रिकाॅर्ड 16 माह में तैयार किया गया है

    नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के एयर टर्मिनल का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।इस एयर टर्मिनल को पांच सौ करोड़ की लागत से बनाया गया है।

    रिकाॅर्ड समय में बनाया

    इसे रिकाॅर्ड समय 16 माह में तैयार किया गया है। ग्‍वालियर विमानतल पर आयोजित समारोह में मध्‍य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही मप्र के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मौजूद रहेंगे।

    9811 करोड़ की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं का शुभारंभ भी होगा

    राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल के साथ 9811 करोड़ की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास होगा। महाराजपुरा स्थित एयर टर्मिनल देश में सबसे तेजी से बनने वाले एयरपोर्ट में शुमार है। एयर टर्मिनल साढ़े 16 माह में बनकर तैयार हुआ।

    इंदौर और भोपाल के टर्मिनल से भी बढ़ा

    खास बात है कि यह इंदौर और भोपाल के टर्मिनल से भी बड़ा है। ग्वालियर शहर वर्तमान में हवाई मार्ग से देश के सात शहरों से जुड़ा हुआ है। नए एयर टर्मिनल से ए-320 और बोइंग 777 विमान उड़ान भर सकेंगे। साथ ही इस टर्मिनल पर एक बार में नौ एयरबस खड़ी होने की क्षमता है। यहां चार पार्किंग-वे, पांच रिमोट पार्किंग-वे के अलावा चार पार्किंग छोटे विमान और हेलीकाप्टर के लिए रहेंगे। करीब दो लाख वर्ग फीट से बना यह विमानतल मप्र का सबसे बड़ा विमानतल है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

    Vindu Dara Singh Shared Incident, Ajay Devgn was arrested for possessing weapons | हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे अजय देवगन: विंदू दारा सिंह ने शेयर किया किस्सा, प्रॉप गन देखकर पुलिस को हुई थी गलतफहमी

    10 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    एक्टर विंदू दारा सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। विंदू ने बताया कि एक बार होली पार्टी के दौरान उन्हें और अजय समेत कई दोस्तों को पुलिस ने गुंडा समझकर गिरफ्तार कर लिया था।

    हाेली पर दोस्तों के साथ घूमने निकले थे अजय-विंदू
    यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में विंदू ने होली का एक किस्सा शेयर किया। विंदू ने कहा ‘कॉलेज के दिनों की एक होली पर मैंने, अजय और हमारे कुछ दोस्तों ने मिलकर घूमने का प्लान बनाया। हम सब लोग जीप में बांद्रा और कार्टर रोड पर घूम रहे थे। काफी देर घूमने के बाद जीप पार्किंग में लगाकर हम एक शॉप पर घूमने गए। वापस आकर देखा तो हमारी जीप के आस-पास पुलिस खड़ी हुई थी।

    अजय देवगन के पिता वीरू देवगन 80 से 90 के दशक के मशहूर एक्शन डायरेक्टर थे। उन्होंने तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन डायरेक्ट किया था।

    अजय देवगन के पिता वीरू देवगन 80 से 90 के दशक के मशहूर एक्शन डायरेक्टर थे। उन्होंने तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन डायरेक्ट किया था।

    प्रॉप आइटम्स देखकर पुलिस को हुई गलतफहमी: विंदू
    पुलिसवालों ने हमसे पूछा कि क्या यह जीप हमारी है? हमने बोला- हां… इसके बाद वो चिल्लाने लगे कि लेकर चलाे इनको अंदर डालो। हमने पूछा कि क्या हुआ ? तो पता चला कि हमारी जीप में एक्शन सीक्वेंस की प्रैक्टिस करने के लिए प्रॉप तलवारें और बंदूकें पड़ी हुई थीं। पुलिस वालों को लगा कि वो असली हैं और हम गुंडे हैं।

    ‘पुलिस वाले मानने को तैयार नहीं कि हम कौन हैं’
    पुलिसवाले हमें लेकर गए और हमें बांद्रा पुलिस स्टेशन में अंदर डाल दिया लॉकअप में। अब हम उनको बता बता के थक गए कि सर ये वीरू देवगन का बेटा अजय देवगन है और मैं दारा सिंह का बेटा विंदू दारा सिंह हूं पर वो मानने को तैयार नहीं। फिर जैसे तैसे एक फेमस एक्टर को बुलाया तब उन्होंने माना कि हम वाकई एक्टर्स हैं और हमें छोड़ा।

    2012 में रिलीज हुई अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में संजय दत्त ने अहम रोल प्ले किया था। फिल्म में विंदू दूारा सिंह और मुकुल देव, संजय के भाईयों के रोल में नजर आए थे।

    2012 में रिलीज हुई अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में संजय दत्त ने अहम रोल प्ले किया था। फिल्म में विंदू दूारा सिंह और मुकुल देव, संजय के भाईयों के रोल में नजर आए थे।

    ‘सन ऑफ सरदार’ के सेट पर सबको खिलाया मिर्ची का हलवा
    इस इंटरव्यू में विंदू ने अजय की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का भी एक किस्सा शेयर किया। विंदू ने बताया, ‘हम पटियाला में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब काजोल सेट पर हमसे मिलने आईं। उस दिन अजय ने सेट पर सबको गाजर का हलवा खिलाया, यह कहकर कि इसे काजोल ने बनाया है। जैसे ही लोगों ने वो हलवा खाया तो पता चला कि वो मिर्ची का हलवा था। उसे खाकर लोग छलांगे मार रहे हैं। तो अजय सेट पर इस तरह के प्रैंक करते हैं।’

    वर्कफ्रंट अजय की हालिया रिलीज फिल्म शैतान है। फिल्म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 15.21 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

    Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने आंध्रप्रदेश में टीडीपी और जनसेना के साथ गठबंधन किया, चंद्रबाबू नायडू बोले- क्लीन स्वीप करेंगे

    Lok Sabha Election 2024: बीजेपी, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 06:50 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 06:50 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने आंध्रप्रदेश में टीडीपी और जनसेना के साथ गठबंधन किया, चंद्रबाबू नायडू बोले- क्लीन स्वीप करेंगे
    गृहमंत्री ने चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण से मुलाकात की।

    एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव करीब हैं। पार्टियों ने अपनी चुनावी संभावनाओं पर विचार करना शुरू कर दिया है। शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेवा पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने पर सहमति बनाई है। सीट बंटवारे पर एक-दो दिन में विचार-विमर्श किया जाएगा।

    गठबंधन के प्रस्ताव पर बनी सहमति

    चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश बुरी तरह नष्ट हो गया है। बीजेपी और टीडीपी का एक साथ आना देश और राज्य के लिए जीत की स्थिति है। खबरों के मुताबिक, लोकसभा और विधानसभा चुनाव को कवर करने वाले गठबंधन में भाजपा नेतृत्व सीट बंटवारे पर नायडू के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। चंद्रबाबू नायडू ने अपने सहयोगियों को 30 विधानसभा और 8 लोकसभा सीटों की पेशकश की है।

    जनसेना जो एनडीए का सदस्य है। 24 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जबकि बीजेपी 5 लोकसभा और 6 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।

    वाईएसआर पार्टी का दबदबा

    भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का प्रमुख सदस्य टीडीपी अब गठबंधन को पुनर्जीवित करने की संभावना तलाश रहा है। नई दिल्ली में आयोजित वार्ता सीट वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित थी। जिसमें दोनों पक्षों ने सहयोग करने की इच्छा का संकेत दिया है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने पांच साल पहले दोनों चुनावों में दबदबा बनाया था। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 22 और 175 विधानसभा सीटों में से 151 सीटें जीती थीं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    Paytm FasTag: पेटीएम फास्टैग अब नहीं करेगा काम, NHAI ने लिस्ट से किया बाहर, इन बैंकों से नया प्राप्त करें

    Paytm FasTag: राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को टोल प्लाजा पर परेशानी मुक्त अनुभव के लिए 32 रजिस्टर्ड बैंकों से फास्टैग खरीदने की सलाह दी है। IHMCL राज्य के स्वामित्व वाली NHAI की टोल संग्रह इकाई है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 04:22 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 04:22 PM (IST)

    पेटीएम फास्टैग

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Paytm FasTag: भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने फास्टैग खरीदने के लिए अधिकृत बैंक लिस्ट से पेटीएम पेमेंट्स बैंक को हटा दिया है। वहीं, राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को टोल प्लाजा पर परेशानी मुक्त अनुभव के लिए 32 रजिस्टर्ड बैंकों से फास्टैग खरीदने की सलाह दी है। IHMCL राज्य के स्वामित्व वाली NHAI की टोल संग्रह इकाई है।

    इन बैंकों से खरीद सकते हैं फास्टैग

    32 बैंकों में एयरटेल पेमेंट्स बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक शामिल हैं। बता दें 31 जनवरी को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद मौजूद खातों, वॉलेट और फास्टैग में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया।

    पेटीएम फास्टैग पर लगाई रोक

    पेटीएम के ग्राहकों को बचत बैंक खातों, करंट अकाउंट, प्रीपेड उत्पादों, फास्टैग और नेशनल पब्लिक मोबिलिटी कार्ड में उपलब्ध राशि का इस्तेमाल करने की अनुमति है। RBI के निर्देशों के अनुसार किसी भी ब्याज, कैशबैक या रिफंड को किसी भी समय ग्राहकों को वापस जमा किया जाएगा। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘यह निर्देश लगातार गैर-अनुपालन और सामग्री निगरानी संबंधी चिंताओं के बाद आया है।’

    2021 से फास्टैग अनिवार्य

    फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक पर काम करता है। जो उपयोगकर्ताओं को सीधे उनके लिंक किए गए बैंक खातों से राजमार्ग टोल का भुगतान करने की अनुमति देता है। यह टोल बूथ से गुजरने पर ऑटोमैटिक स्कैन करता है। जिससे रुकने और मैन्युअल रूप से भुगतान करने की आवश्यकता खत्म हो जाती है। 15 फरवरी 2021 से देश में सभी वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह