Ind Vs Eng fifth Check: जब बेयरस्टो से उलझ गए शुभमन, सरफराज व जुरैल, जाने क्या है मामला

Ind Vs Eng fifth Check: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज के दौरान यह पहला मौका था, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी इस तरह की बहस में उलझे हों।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 03:10 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 03:11 PM (IST)

Ind Vs Eng 5th Test: जब बेयरस्टो से उलझ गए शुभमन, सरफराज व जुरैल, जाने क्या है मामला
जब बेयरस्टो से उलझ गए शुभमन, सरफराज व जुरैल, जाने क्या है मामला

धर्मशाला, स्पोर्ट्स डेस्क Ind Vs Eng fifth Check: । जब भारतीय गेंदबाज आर. अश्विन पांचवे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी को बिखेरने में लगे थे, तो उस समय बल्लेबाज शुभमन गिल, सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरैल इंग्लिश बल्लेबाज जानी बेयरस्टो से मैदान में गर्मागरम बहस में उलझ गए थे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज के दौरान यह पहला मौका था, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी इस तरह की बहस में उलझे हों।

वाकया शनिवार को उस समय हुआ जब अपना 100वां टेस्ट खेल रहे बेयरस्टो औऱ जो रूट के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह टीम की अगुआई कर रहे थे। मैच भारत की गिरफ्त में होने के बाद बुमराह ने अश्विन की जगह गेंद कुलदीप यादव को थमाई। पारी के 18वें ओवर में जब कुलदीप गेंद फेंकने के लिए बढ़ रहे थे, तब बेयरस्टो औऱ शुभमन गिल उलझ गए। यह पूरी बहस स्टम्स माइक में सुनाई दे रही थी।

naidunia_image

बेयरस्टो शुभमन को याद दिला रहे थे कि किस तरह से एंडरसन ने उन्हें मैच के दूसरे दिन बोल्ड आउट किया था। इस समय शुभमन स्लीप में खड़े थे। शुभमन ने जवाब देते हुए कहा कि उससे पहले वह शतक जड़ चुके थे। गिल ने साथ ही बेयरस्टो के सीरीज में खराब प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की। विकेटकीपर जुरैल ने मामला शांत करने का प्रयास किया। कुलदीप के पहली गेंद फेंकने के बाद सरफराज ने भी बेयरस्टो के खिलाफ टिप्पणी की।

स्टंप माइक पर यह दिया सुनाई ……..

जानी बेयरस्टो- तुमने जिमी से रिटायरमेंट या नहीं खिलाने के बारे में क्या कहा था, जिसके बाद उसने तुम्हें आउट किया था।

शुभमन गिल- तो क्या हुआ, तब तक मैं 100 रन बना चुका था। वह मुझे 100 रनों के बाद आउट कर सकता है। तुम्हारे अभी तक कितने रन हो गए हैं।

जानी बेयरस्टो- जब गेंद स्विंग हो रही थी, तो तुमने कितने रन बनाए थे।

ध्रुव जुरेल- जानी भाई, आराम से।

सरफराज खान- थोड़े से रन क्या बना दिये, ज्यादा उछल रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Oscar Social gathering 2024 Images; Robert Downey Jr | Hailey Bieber Jonathan Bailey | प्री-ऑस्कर्स पार्टी 2024: कोरियन सिंगर ब्लैकपिन रोज के साथ नजर आईं हैली बीबर, वाइफ सुजैन और को-स्टार ग्वेनेथ पाल्ट्रो के साथ पहुंचे रॉबर्ट डाउनी जूनियर

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्कर 2024 की शुरुआत से पहले शनिवार रात प्री-ऑस्कर पार्टी होस्ट की गई। वेस्ट हॉलीवुड के सनसेट टॉवर होटल में हुई इस पार्टी में किलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, हैली बीबर, जोनाथन बेली, ब्लैकपिन रोज और पेरिस हिल्टन समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। इस पार्टी को क्रिएटिव आर्टिस्ट एजेंसी (CAA) ने होस्ट किया।

देखें तस्वीरें…

प्री-ऑस्कर पार्टी में (बाएं से दाएं) शेरोन स्टोन, ओलिविया वाइल्ड, एंथनी वेकारेलो, ब्लैकपिन रोज और एंजा रुबीक के साथ हैली बीबर।

प्री-ऑस्कर पार्टी में (बाएं से दाएं) शेरोन स्टोन, ओलिविया वाइल्ड, एंथनी वेकारेलो, ब्लैकपिन रोज और एंजा रुबीक के साथ हैली बीबर।

के-पॉप आइडल ब्लैकपिन रोज ने सेंट लॉरेंट्स की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर यह पार्टी अटैंड की।

के-पॉप आइडल ब्लैकपिन रोज ने सेंट लॉरेंट्स की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर यह पार्टी अटैंड की।

एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपनी आयरन मैन फेम को-एक्ट्रेस ग्विनिथ पाल्ट्रो (बाएं) और वाइफ सुजैन डाउनी (दाएं) के साथ पार्टी में शामिल हुए।

एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपनी आयरन मैन फेम को-एक्ट्रेस ग्विनिथ पाल्ट्रो (बाएं) और वाइफ सुजैन डाउनी (दाएं) के साथ पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी में ओपेनहाइमर फेम एक्टर किलियन मर्फी और डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलान साथ दिखे।

पार्टी में ओपेनहाइमर फेम एक्टर किलियन मर्फी और डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलान साथ दिखे।

पार्टी में एक्ट्रेस ओलिविया वाइल्ड ब्लैक बैकलेस गाउन में नजर आईं।

पार्टी में एक्ट्रेस ओलिविया वाइल्ड ब्लैक बैकलेस गाउन में नजर आईं।

एक्टर जॉन हैम के साथ मस्ती-मजाक करते रॉबर्ट डाउनी जूनियर।

एक्टर जॉन हैम के साथ मस्ती-मजाक करते रॉबर्ट डाउनी जूनियर।

एक्ट्रेस शेरोन स्टोन ने इस पार्टी के लिए वन पीस के साथ ओवरसाइज कोट पेयर किया।

एक्ट्रेस शेरोन स्टोन ने इस पार्टी के लिए वन पीस के साथ ओवरसाइज कोट पेयर किया।

पार्टी में सिंगर पेरिस हिल्टन हस्बैंड कार्टर रेउम के साथ नजर आईं।

पार्टी में सिंगर पेरिस हिल्टन हस्बैंड कार्टर रेउम के साथ नजर आईं।

जोनाथन बेली और रेजे-जीन पेज पार्टी के दौरान साथ में पोज करते हुए।

जोनाथन बेली और रेजे-जीन पेज पार्टी के दौरान साथ में पोज करते हुए।

जस्टिन बीबर की वाइफ हैली बीबर भी सेंट लॉरेंट्स लैविश प्री-ऑस्कर्स डिनर एंड पार्टी में पहुंचीं। वो ब्लैक सूट में बॉसी लुक में नजर आईं।

जस्टिन बीबर की वाइफ हैली बीबर भी सेंट लॉरेंट्स लैविश प्री-ऑस्कर्स डिनर एंड पार्टी में पहुंचीं। वो ब्लैक सूट में बॉसी लुक में नजर आईं।

यूनिवर्सल पिक्चर्स की चेयरमैन डैम डोना लैंगली के साथ अमेरिकन प्रोड्यूसर चार्ल्स रोवेन।

यूनिवर्सल पिक्चर्स की चेयरमैन डैम डोना लैंगली के साथ अमेरिकन प्रोड्यूसर चार्ल्स रोवेन।

एक्ट्रेस लिली रेनहार्ट मैक्स मारा के ग्रीन गाउन में नजर आईं।

एक्ट्रेस लिली रेनहार्ट मैक्स मारा के ग्रीन गाउन में नजर आईं।

एक्ट्रेस शेरोन स्टोन को गले लगातीं एक्ट्रेस ग्विनिथ पाल्ट्रो।

एक्ट्रेस शेरोन स्टोन को गले लगातीं एक्ट्रेस ग्विनिथ पाल्ट्रो।

एक्ट्रेस जोई क्रेविट्ज़ स्लिट गाउन में नजर आईं।

एक्ट्रेस जोई क्रेविट्ज़ स्लिट गाउन में नजर आईं।

10 मार्च को होंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स
ऑस्कर अवाॅर्ड सेरेमनी का आयोजन 10 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर्स में किया जाना है। भारतीय समयानुसार इसे 11 मार्च को सुबह 4 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। इस साल ऑस्कर में क्रिस्टोफर नाेलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ को सबसे ज्यादा 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं।

ऑस्कर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

ऑस्कर सेरेमनी कल:डॉग था सबसे पहले अवॉर्ड का दावेदार, सीक्रेट जगह ब्रीफकेस में छिपाकर रखे जाते हैं विनर्स के नाम

96वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 10 मार्च को होनी है। भारतीय समय के अनुसार यह 11 मार्च को सुबह 4 बजे से शुरू होगी। लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में होने जा रही इस सेरेमनी में फिल्म पूरी खबर यहां पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में होली से पहले आई रौनक, महिलाओं और किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे करोड़ों रुपए

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी योजनाएं लाने वाली है। दो योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना 10 मार्च को शुरू होने वाली है। 10 मार्च को एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 03:55 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 03:55 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में होली से पहले आई रौनक, महिलाओं और किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे करोड़ों रुपए
महतारी वंदन योजना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी योजनाएं लाने वाली है। दो योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना 10 मार्च को शुरू होने वाली है। 10 मार्च को एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। महिला हितग्राहियों से संवाद कर पीएम मोदी उनको योजना के बारे में बताएंगे।

योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभांवित होंगी। योजना की पहली किस्त के रूप में लगभग 700 करोड़ रुपए की राशि जारी की जाएगी। योजना के लांच होने के साथ ही अब हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस तरह एक साल में महिलाओं को 12 हजार रुपए मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत जिला और ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन होगा।

जबकि 12 तारीख को किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर की राशि दी जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और गिरिराज सिंह रहेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनाव से पूर्व के वादे को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का फैसला लिया है। इस साल प्रदेश सरकार ने 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की है, जिसमें किसानों को सरकार ने समर्थन मूल्य यानी 2183 रूपए भुगतान किया था।

24 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा फायदा

मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल में लाने की घोषणा की है। योजना के माध्यम से अंतर की राशि यानी 917 रूपए प्रति क्विटंल किसानों के खाते में जमा किए जाएंगे। प्रदेश सरकार 12 मार्च को चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 13 हजार करोड़ रुपए (917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से) 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में जमा करने जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Climate of MP: पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ी, मप्र में आने वाले 6 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

MP Climate Information: मौसम प्रणाली का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना कम है। इस वजह से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का सिलसिला बना रह सकता है। हालांकि रात के समय कभी-कभी उत्तरी हवा भी चलने लगती है

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 09:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 10:51 PM (IST)

Weather of MP: पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ी, मप्र में आने वाले 6 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ी, रात में हल्की ठंडक रहेगी

HighLights

  1. पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ी, रात में हल्की ठंडक रहेगी
  2. प्रदेश में सबसे अधिक 35.4 डिग्री तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया
  3. वातावरण में नमी काफी कम होने से तपिश

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। वर्तमान में ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। एक द्रोणिका विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक बनी हुई है। इसके साथ ही हवाओं का रुख भी पूर्वी बना हुआ है। इससे वातावरण में तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय न रहने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से धूप में चुभन महसूस होने लगी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है। इसके अतिरिक्त विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख लगातार पूर्वी बना हुआ है। वातावरण में नमी काफी कम होने से तपिश बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम शुष्क बना रहने से धूप में चुभन महसूस होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पूर्वी बना रहने के कारण वातावरण में गर्मी महसूस होने लगी है। अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी। ईरान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ की आवृति कम है। इस वजह से इस मौसम प्रणाली का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना कम है। इस वजह से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का सिलसिला बना रह सकता है। हालांकि रात के समय कभी-कभी उत्तरी हवा भी चलने लगती है। इस वजह से वातावरण में कुछ ठंडक घुल जाती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Bhopal Sports activities Information: रोमांचक जीत के साथ सेंटमाइकल क्रिकेट अकादमी ने जीता खिताब

Bhopal Sports activities Information: समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण बीडीसीए के उपाध्यक्ष जुनैद किदवई, सह सचिव जावेद हमीद ने किया। इस मौके पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के सैयद अबान शकील और सैयद अयान शकील मौजूद थे।

By Lalit Katariya

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 11:38 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 11:38 AM (IST)

Bhopal Sports News: रोमांचक जीत के साथ सेंटमाइकल क्रिकेट अकादमी ने जीता खिताब

HighLights

  1. फाइनल में उड़ान अकादमी को तीन विकेट से हराया
  2. मैन आफ द फाइनल सलमानउद्दीन ने खेली 70 रन की शानदार पारी
  3. रणजी ख‍िलाड़ी सलमान बेग ने भी जमाया उम्‍दा अर्धशतक

Bhopal Sports activities Information: भोपाल। सलमान उद्दीन के शानदार अर्धशतक 70 रनों की मदद से तीसरी सैयद शकील मोहम्मद क्रिकेट प्रतियोगिता सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी ने जीत ली है। फाइनल में सेंट माइकल अकादमी ने उड़ान अकादमी पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मुकाबले में उड़ान अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 244 रनो का स्कोर खड़ा किया। अतुल ने सबसे अधिक 40 रन का योगदान दिया। सेंट माइकल अकादमी के जीशान और सलमान ने तीन तीन विकेट चटकाए। जवाबी पारी खेलते हुए सेंट माइकल ने सात विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर मैच और खिताब दोनों पर कब्जा जमाया। इसमें रणजी क्रिकेटर सलमान बेग ने 61, सलमानउद्दीन ने 70 रन का शानदार पारिया खेली। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण बीडीसीए के उपाध्यक्ष जुनैद किदवई, सह सचिव जावेद हमीद ने किया। इस मौके पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के सैयद अबान शकील और सैयद अयान शकील मौजूद थे।

यह रहे सर्वश्रेष्ठ

मैन ऑफ द टूर्नामेंट : सलमान उद्दीन

मैन ऑफ द मैच फाइनल : सलमान उद्दीन

बेस्ट फील्डर : बुगगा

बेस्ट विकेट कीपर : प्रणव राय

बेस्ट बॉलर : गजेंद्र गोस्वामी

बेस्ट बैटर : प्रांजल पुरी

अपकमिंग प्लेयर – आयुष यादव

अनुशासित टीम – पीपीसीए, सीहोर

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

Malaika Arora breaks silence on divorce | तलाक पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी: बोलीं- लोगों को लगा मुझे एलिमनी की मोटी रकम मिली है, उन्होंने मेरा मजाक बनाया था

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 2017 में अपनी 19 साल लंबी शादी को खत्म कर दिया था। दोनों के तलाक की खबरों ने लोगों को चौंका दिया था। हाल ही में मलाइका ने तलाक के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि अरबाज से तलाक के बाद उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

मलाइका अरोड़ा ने तलाक पर बात की
मलाइका अरोड़ा ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में 25 साल में शादी करने की वजह बताई। उन्होंने कहा- मैंने अपने परिवार के दबाव में आकर शादी नहीं की थी। मैं ऐसे परिवार में नहीं पली-बढ़ी जहां मुझे कहा गया हो कि इस उम्र के बाद तुम्हें शादी करनी है। बल्कि मुझे मेरी फैमिली की ओर से जिंदगी खुलकर जीने, बाहर जाकर एंजॉय करने, ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने के बारे में कहा गया था। लेकिन पता नहीं मेरे दिमाग में क्या आया। मैंने खुद से कहा कि मुझे 22-23 साल की उम्र तक शादी करनी है। ये मेरा खुद का फैसला था। क्योंकि मुझे लगा उस वक्त यही मेरे लिए बेस्ट ऑप्शन था। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद मुझे एहसास हुआ कि शायद मैं ये नहीं चाहती हूं।

डिवोर्स के दौरान लोगों ने मलाइका को टारगेट किया था
जब मलाइका ने अरबाज से अलग होने का फैसला लिया, तब उन्हें ना जाने कैसे-कैसे ताने सुनने पड़े। मलाइका ने कहा- मैंने जब तलाक लेने का डिसिजन लिया, उस वक्त मुझे नहीं लगता कि इंडस्ट्री की महिलाएं डिवोर्स के बाद आगे बढ़ रही थीं। तलाक के वक्त मुझे लगा कि मेरे अपने लिए, अपनी पर्सनल ग्रोथ के लिए ये बहुत जरूरी है, तभी शायद मैं खुश रह पाऊंगी। मैं ऐसी हालात में खुद को और अपने बेटे को खुश रखना चाहती थी। इसलिए मैंने अरबाज से डिवोर्स लिया।

मलाइका के लिए लोगों ने भद्दे कमेंट्स भी किए थे
मलाइका अरोड़ा ने एक ऐसे पब्लिकेशन पर भी बात की जब उनके आउटफिट के ऊपर एक आर्टिकल लिखा गया था। उस आर्टिकल पर मलाइका के लिए बहुत भद्दे कमेंट्स आने लगे थे। आर्टिकल में लिखा था- मलाइका बहुत महंगे आउटफिट अफोर्ड कर सकती हैं, क्योंकि उनको एलिमनी में काफी मोटी रकम मिली है। इस खबर को देखकर मलाइका दंग रह गई थीं।

1998 में हुई थी मलाइका-अरबाज की शादी
पॉपुलर रियलिटी शो ‘पावर कपल’ में जब दोनों साथ दिखना बंद हो गए, तभी से इनके अलग होने के कयास लगाए जा रहे थे। 1998 में दोनों ने शादी की और अब उनका 21 साल का एक बेटा अरहान है।

दोबारा रिश्ता जुड़ने पर ये थे विचार
जब मलाइका से पूछा गया कि क्या एक रिश्ता टूटने के बाद दूसरा रिश्ता जुड़ सकता है तो उन्होंने कहा- जी हां, क्यों नहीं। रिश्ता टूटने के बाद आगे बढ़ना जरूरी है। एक रिश्ता टूटने के बाद दोबारा किसी को डेट करना मुश्किल होता है, लेकिन असंभव नहीं है।

मलाइका ने तलाक के बाद की लाइफ को लेकर कहा- पहली बार आप एक तरह की आजादी के मायने महसूस करते हैं। नए लोगों से मिलते हैं। आप बेड पर अकेले सोते हैं। यह भी एक तरह की नई बात होती है। यह रिफ्रेशिंग होता है कि आपको अपना बेड, अपना स्पेस किसी के साथ शेयर नहीं करनी होती।

Sand Mining Case: बिहार में लालू का करीबी बालू माफिया सुभाष यादव गिरफ्तार, ED की कार्रवाई में 2 करोड़ कैश बरामद

Sand Mining Case प्रवर्तन निदेशालय ने बालू से जुड़े अवैध कारोबार और मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत सुभाष यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 10:47 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 10:50 AM (IST)

Sand Mining Case: बिहार में लालू का करीबी बालू माफिया सुभाष यादव गिरफ्तार, ED की कार्रवाई में 2 करोड़ कैश बरामद
सुभाष यादव के ठिकानों पर छापामारी में ईडी ने 2 करोड़ नकद के अलावा जमीन से जुड़े कागजात, निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए थे।

HighLights

  1. सुभाष यादव को प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के बाद शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
  2. सुभाष यादव के ठिकानों पर शनिवार को ईडी ने छापेमारी की थी।
  3. बालू सिंडिकेट में अब तक यह 5वीं गिरफ्तारी है।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार में लालू प्रसाद यादव के करीबी और रेत माफिया सुभाष यादव को ईडी की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रॉडसन कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुभाष यादव को प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के बाद शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि सुभाष यादव के ठिकानों पर शनिवार को ईडी ने छापेमारी की थी। बालू सिंडिकेट में अब तक यह 5वीं गिरफ्तारी है।

आधा दर्जन ठिकानों पर छापामारी

सुभाष यादव के ठिकानों पर छापामारी में ईडी ने 2 करोड़ नकद के अलावा जमीन से जुड़े कागजात, निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने बालू से जुड़े अवैध कारोबार और मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत सुभाष यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सुभाष यादव के ऑफिस व अन्य ठिकानों पर अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है। ED के अधिकारियों ने सुभाष यादव के दानापुर, मनेर स्थित आवास के अलावा मरछिया देवी अपार्टमेंट, दानापुर स्थित पानी प्लांट, शाहपुर थाना अंतर्गत आने वाले कार्यालय एवं अन्य स्थान पर तलाशी ली। इस दौरान 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश बरामद हुआ है।

चुनाव लड़ चुके हैं सुभाष यादव

सुभाष यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद का काफी करीबी माना जाता है। राजद के टिकट पर सुभाष यादव चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। सुभाष यादव के ठिकानों पर पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Shivpuri Information: रात के अंधेरे में तहसील परिसर में स्थापित हुई अंबेडकर प्रतिमा, किसी को कानों-कान नहीं हुई खबर

Shivpuri Information:खनियाधाना तहसील परिसर में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई।

By anil tomar

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 10:58 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 10:58 AM (IST)

Shivpuri News: रात के अंधेरे में तहसील परिसर में स्थापित हुई अंबेडकर प्रतिमा, किसी को कानों-कान नहीं हुई खबर

HighLights

  1. प्रशासन ने हटवाई तो भीम आर्मी ने जताया विरोध
  2. झुका प्रशासन अब फिर से विधिवत स्थापित होगी प्रतिमा

Shivpuri Information:खनियाधाना.शिवपुरी. नईदुनिया प्रतिनिधि। खनियाधाना तहसील परिसर में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। सुबह जब प्रशासन को इस बात की जानकारी लगी तो अवैधानिक रूप से स्थापित की गई बाबा साहब की प्रतिमा को मौके से हटवाया गया। प्रतिमा हटवाने पर भीम आर्मी ने विरोध दर्ज करवाते हुए प्रदर्शन किया तो अधिकारी उनके सामने झुक गए। अंतत: अधिकारी अंबेडकर प्रतिमा को स्थापित करने के लिए तैयार हो गए, इसके बाद भीम आर्मी के लोगों ने तहसील परिसर में एक चबूतरा बनवा दिया है, जिस पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जब खनियाधाना के लोग सुबह की सैर पर निकले तो देखा कि तहसील परिसर में डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है, जबकि शुक्रवार की रात तक यहां कोई प्रतिमा नहीं थी। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिस पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इस प्रतिमा को हटवा कर खनियाधाना नगर परिषद में सुरक्षित रखवा दिया। जब भीम आर्मी के लोगों को इस बात का पता चला कि तहसील परिसर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्थापित की गई प्रतिमा अधिकारियों ने हटवा दी है तो वह तहसील परिसर में पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उक्त लोगों का कहना था कि खनियाधाना में कहीं भी बाबा साहब की प्रतिमा नहीं है। अगर यहां पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित हो जाएगी तो क्या गलत हो जाएगा। इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि किसी भी प्रतिमा को स्थापित करने से पहले कलेक्टर की अनुमति लगती है, आप पहले अनुमति लेकर आओ। इस पर विरोध कर रहे लोगों ने अधिकारियों को यह तक बता दिया कि तहसील परिसर में पार्क बनना है और उसमें महापुरूष की प्रतिमा भी स्थापित होना है। अगर बाबा साहब की प्रतिमा लग जाएगी तो क्या बुराई है। अंतत: प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों के समक्ष झुक गए और भीम आर्मी के लोगों ने तहसील परिसर में ही बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरा तैयार कर लिया है। अब यहां पर अवैधानिक रूप से स्थापित की गई प्रतिमा को वैधानिक रूप से स्थापित किया जाएगा।

-तहसील स्तरीय समिती ने खनियाधाना तहसील परिसर में एक पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया था। उसमें किसी महापुरूष की प्रतिमा स्थापित करनी है। अब यह निर्णय लिया गया है कि जो प्रतिमा रात में अज्ञात लोगों ने स्थापित कर दी है, उसकी प्रतिमा को विधिवत स्थापित किया जाएगा

जेपी गुप्ता, एसडीएम, पिछोर

-जिन लोगों ने रात के अंधेरे में अवैधानिक रूप से तहसील परिसर में प्रतिमा स्थापित की है, उन लोगों का पता लगाने और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए मेरे द्वारा पुलिस को पत्र लिखा गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कैलाश मालवीय, तहसीलदार, खनियाधाना

-हमारे द्वारा प्रशासन, शासन, नेताओं,अधिकारियों सभी से बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करने के मांग पिछले 10 सालो से की जा रही है। मगर किसी भी राजनैतिक नेता द्वारा हमारी कोई मांग नही सुनी गई। आज किसी व्यक्ति द्वारा मूर्ति स्थापित की गई है तो मूर्ति वही स्थापित रहेगी।

जसरथ जाटव, विधानसभा प्रभारी भीम आर्मी

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Aaj Ka Love Rashifal 10 March 2024: रोमांस के लिए दिन उत्तम है, कोई आपके प्रति आकर्षित हो सकता है, पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 10 March 2024: आप बहुत रोमांटिक महसूस कर सकते हैं। अगर किसी दोस्त को प्रपोज करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। कुछ जातक ऑफिस में किसी अजनबी के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 05:00 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 05:00 AM (IST)

Aaj Ka Love Rashifal 10 March 2024: रोमांस के लिए दिन उत्तम है, कोई आपके प्रति आकर्षित हो सकता है, पढ़ें लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 10 March 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 10 March 2024: मेष लव राशिफल- रोमांस के मामले में दिन हैरत में डाल सकता है। कोई दोस्त आश्चर्यजनक रूप से आपके काम में मदद शुरू कर देगा। आपकी तरफ सम्मोहित हो जाएगा। रविवार का दिन आपके लिए शुभ है।

वृषभ लव राशिफल

आप बहुत रोमांटिक महसूस कर सकते हैं। अगर किसी दोस्त को प्रपोज करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। आपका प्यार परवान चढ़ने को है। सारी कोशिश सफल होगी।

मिथुन लव राशिफल

रोमांस के लिए दिन उत्तम है। आपको वो स्पेशल मौका मिलेगा, जब आपको तनाव से राहत मिलेगी। आप अच्छे मौके की तलाश में रहेंगे। आपको वह भी मिलेगा। कार्यस्थल पर सबका ध्यान आप पर केंद्रित रहेगा।

कर्क लव राशिफल

कोई व्यक्ति आपके प्रति आकर्षित हो सकता है। जिसे आप पहले से परिचित हैं। यह रिश्ता सफल सकता है। इस बात को लेकर आश्वस्त हो जाएं कि वह आपकी तरह सच्चा है या नहीं।

सिंह लव राशिफल

कुछ जातक ऑफिस में किसी अजनबी के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। ध्यान रखें कि वह आपसे अच्छा नहीं है, क्योंकि वह स्थायी साबित नहीं होगा। अगर वह दूसरे डिपॉर्टमेंट का है तो उसके बारे में जानकारी इकट्ठा कर लें।

कन्या लव राशिफल

आपके दोस्त के जज्बात आपके लिए सुलगते नजर आएंगे। उस रिश्ते को रूप देने की कोशिश सफल होगी। इस रिलेशन को गंभीरता से लें। यह रिश्ता जिंदगी भर के लिए बन सकता है।

तुला लव राशिफल

आप विपरीत लिंग के शख्स को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आप पाएंगे कि किसी सुंदर व्यक्ति की ओर आप आकर्षित हो रहे हैं। अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएं। आपका स्वभाव आपके लिए अच्छा मौका लेकर आएगा।

वृश्चिक लव राशिफल

रोमांस के लिए दिन काफी भाग्यशाली है। किसी नए शख्स से मिलेंगे और जिंदगी में इश्क का फूल खिलता दिखाई देगा। रिश्ते बनाने की दिशा में अग्रसर रहें। रिश्ते को रूप दे सकते हैं।

धनु लव राशिफल

आप किसी को आकर्षण कर सकते हैं। आप जहां भी जाएंगे सबकी आंखें आप पर टिक जाएगी। आकर्षण में फंसने से बचें। यह रिलेशन स्थायी नहीं होगा।

मकर लव राशिफल

आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। कोई दोस्त आपके प्रति अपना प्यार इजहार करेगा। इसे प्रेम और खुले दिल से स्वीकार करें।

कुंभ लव राशिफल

लाइफ में कोई अजनबी पार्टनर आएगा। शुरुआती संकोच के बाद आप दोनों खुलकर बात कर पाएंगे। अगर रिलेशन को आगे बढ़ाने में परेशानी हो रही है तो किसी मित्र की सहायता लें।

मीन लव राशिफल

अगर किसी व्यक्ति से मिलना चाहते हैं, तो आप उसमें सफलता पा सकते हैं। यह रिलेशन आप दोनों के लिए खुशी लाएगा। आगे चलकर सफल हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

भाजपा ने जारी की यूपी-बिहार MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, शाहनवाज हुसैन को नहीं दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी व बिहार में विधान परिषद में उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। झारखंड में एक राज्यसभा की सीट के लिए भाजपा ने डॉ. प्रदीप वर्मा को टिकट दिया है। बिहार में 11 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 05:16 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 05:16 PM (IST)

भाजपा ने जारी की यूपी-बिहार MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, शाहनवाज हुसैन को नहीं दिया टिकट
शाहनवाज हुसैन को नहीं दिया टिकट।

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी व बिहार में विधान परिषद में उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। झारखंड में एक राज्यसभा की सीट के लिए भाजपा ने डॉ. प्रदीप वर्मा को टिकट दिया है। बिहार में 11 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है। भाजपा ने बिहार में जिन उम्मीदवारों को एमएलसी का टिकट दिया है, उनमें शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल नहीं है।

बिहार में इनको मिला टिकट

भाजपा ने बिहार में विधान परिषद के लिए बिहार सरकार में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन का टिकट काट दिया है। भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडे, डॉ. लाल मोहन गुप्ता व अनामिका सिंह को उम्मीवार बनाया है।

naidunia_image

भाजपा यूपी में इनको बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सात लोगों को टिकट दिया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल व संतोष सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन