Lok Sabha Polls 2024: TMC ने 42 सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Polls 2024 टीएमसी ने बीरभूम शताब्दी राय को मैदान में उतारा है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 02:59 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 03:03 PM (IST)

Lok Sabha Polls 2024: TMC ने 42 सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट
कोलकाता उत्तर से सुदीप बंदोपाध्याय को टिकट दिया गया है।

HighLights

  1. तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
  2. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ बहरमपुर सीट से क्रिकेटर युसूफ पठान को मैदान में उतारा है।
  3. दूसरी ओर बर्द्धमान- दुर्गापुर सीट से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टिकट दिया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ ममता बनर्जी ने बहरमपुर सीट से क्रिकेटर युसूफ पठान को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर बर्द्धमान- दुर्गापुर सीट से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टिकट दिया है।

कोलकाता: बर्धमान-दुर्गापुर से TMC की लोकसभा सीट के उम्मीदवार कीर्ति झा आज़ाद होंगे।

तृणमूल ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। pic.twitter.com/7Sm079HrA9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2024

यहां देखें प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

  • कोलकाता उत्तर-सुदीप बंदोपाध्याय
  • कोलकाता दक्षिण-माला राय
  • हावड़ा-प्रसून बनर्जी
  • डायमंड हार्बर-अभिषेक बनर्जी
  • दमदम-प्रो. सौगत राय
  • श्रीरामपुर-कल्याण बनर्जी
  • हुगली-रचना बंदोपाध्याय
  • बैरकपुर- पार्थ भौमिक
  • बारासात-डा. काकोली घोष दस्तीदार
  • आरामबाग-मिताली बाग
  • घाटाल- अभिनेता दीपक अधिकारी उर्फ देव
  • मिदनापुर-जून मालिया
  • बांकुड़ा-अरूप चक्रवर्ती
  • वर्दवान पूर्व-डा. शर्मिला सरकार
  • आसनसोल-शत्रुघ्न सिन्हा
  • बर्द्धमान- दुर्गापुर-कीर्ति आजाद
  • बीरभूम-शताब्दी राय
  • तमलुक- देवांशु भट्टाचार्य
  • बशीरहाट-हाजी नुरुल इसलाम
  • मथुरापुर-बापी हलदर
  • अलीपुरदुआर-प्रकाश चिक बराइक
  • दार्जिलिंग-गोपाल लामा
  • रायगंज-कृष्ण कुमार कल्याणी
  • बालुरघाट- बिप्लव मित्र
  • मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी (पूर्व आईपीएस)
  • मालदा दक्षिण- शाहनवाज रेहान
  • जंगीपुर-खलीलुर रहमान
  • बहरमपुर- युसूफ पठान (पूर्व क्रिकेटर)
  • मुर्शिदाबाद-अबू ताहेर खान
  • कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
  • राणाघाट-मुकुटमणि अधिकारी
  • बनगांव-विश्वजीत दास
  • जलपाईगुड़ी- निर्मलचन्द्र राय
  • कूचबिहार – जगदीश चन्द्र बासुनिया
  • विष्णुपुर-सुजाता मंडल खां (भाजपा सांसद सौमित्र खां की पत्नी)
  • जादवपुर – सायनी घोष
  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Mandla Information: मंडला जिले में वाहन की टक्कर से नर्मदा परिक्रमावासी महिला की मौत, पति घायल

Mandla Information: महाराष्ट्र के नासिक से नर्मदा परिक्रमा करने के लिए आए थे पति पत्नी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 03:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 03:57 PM (IST)

Mandla News: मंडला जिले में वाहन की टक्कर से नर्मदा परिक्रमावासी महिला की मौत, पति घायल
मंडला में सड़क दुर्घटना।

Mandla Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। महाराजपुर थाना क्षेत्र में नर्मदा परिक्रमावासी दंपती मालवाहक वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। महिला का नाम शालिनी अजसे 50 वर्ष निवासी नासिक महाराष्ट्र है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के घाघा की बताई गई है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीछे से मालवाहक ने मारी टक्कर

महाराजपुर थाना के नर्मदा तट किनारे के गांव घाघा से साल्हेडंडा की तरफ जा रहे परिक्रमावासी दंपती आगे परिक्रमा को निकले थे। पीछे से मालवाहक के चालक ने शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। महाराष्ट्र निवासी विश्वनाथ अजसे पिता चमनराव 60 वर्ष निवासी नासिक व शालिनी अजसे पति विश्वनाथ 50 वर्ष नर्मदा परिक्रमा कर रहे थे।

उन्होंने घाघा के नर्मदा सेवा आश्रम में विश्राम किया। इसके बाद अगले दिन परिक्रमा के लिए आगे के लिए रवाना हो गए। उस दौरान पीछे से आ रहे मालवाहक क्रमांक एमपी 20 जीए 9771 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में शालिनी अजसे की मौत हो गई और विश्वनाथ अजसे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां शालिनी को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला धारा 304, 279, 337 के तहत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया।

जिला अस्पताल में हुआ पीएम

मृतिका शालिनी अजसे का पीएम जिला अस्पताल में रविवार को हुआ। उनके दोनों पुत्र मनमाड़ से आ गए थे। उनकी मौजूदगी में पीएम हुआ। जिसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया गया। शव लेकर दोपहर बाद रवाना हो गए। इसके साथ ही घायल पिता को भी पुत्र अपने साथ लेकर गए। वे खतरे से बाहर हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Yusuf Pathan: पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान की राजनीति में हुई एंट्री, TMC ने बरहामपुर से दिया टिकट

कूच बिहार (एएसी)- जगदीश चंद्र बसुनिया

अलीपुरद्वार (एसटी)- प्रकाश चिक बड़ाईक

जलपाईगुड़ी (एससी)- निर्मल चौधरी रॉय

दार्जिलिंग- गोपाल लामा

रायगंज- कृष्णा कल्याणी

बालुरघाट- बिप्लब मित्रा

मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी

मालदा दक्षिण- शाहनवाज अली रैहान

जंगीपुर- खलीलुर्रहमान

बरहामपुर- युसूफ पठान

मुर्शिदाबाद- अबू ताहेर खान

कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा

रानाघाट (एससी)- मुकुट मणि अधिकारी

बोंगांव- विश्वजीत दास

बैरकपुर- पार्थ भौमिक

दम दम- प्रोफेसर सौगत रॉय

बारासात- काकोली घोष दस्तीदार

बशीरहाट- नूरुल इस्लाम

जॉयनगर (एससी)- प्रतिमा मंडल

मथुरापुर (एससी)- बापी हलदर

डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी

जादवपुर- सायोनी घोष

कोलकाता दक्षिण- माला रॉय

कोलकाता उत्तर- सुदीप बंधोपाध्याय

हावड़ा- प्रसून बनर्जी

उलूबेरिया- सजदा अहमद

सेरामपुर- कल्याण बनर्जी

हुगली- रचना बनर्जी

आरामबाग (एससी)- मिताली बाग

तमलुक- देबांगशु भट्टाचार्य

कंठी- उत्तम बारिक

घाटल- दीपक अधिकारी

झारग्राम (एसटी)- कालीपाड़ा सोरेन

मेदिनीपुर- जून मालिया

पुरुलिया- शांतिराम महतो

बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती

बिष्णुपुर (एससी)- सुजाता मंडल

बर्धमान पुरबा (एससी)- डॉ. शर्मिला सरकार

बर्धमान दुर्गापुर- कीर्ति आजाद

आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा

बोलपुर (एससी)- असित कुमार मल

बीरभूम- शताब्दी रॉयट

40 फीट बोरवेल में गिरे व्यक्ति को नहीं बचा सकी रेस्क्यू टीम, बाहर निकाया गया शव

केशोरपुर में दिल्ली जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 40 फीड बोरवेट में 30 वर्षीय व्यक्ति गिर गया था। रेस्क्यू टीम की तमाम कोशिशों के बाद भी उसको बचाया नहीं जा सका। 40 फीट बोरवेल से व्यक्ति के शव को निकाला गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 03:37 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 03:37 PM (IST)

40 फीट बोरवेल में गिरे व्यक्ति को नहीं बचा सकी रेस्क्यू टीम, बाहर निकाया गया शव
व्यक्ति का शव बाहर निकाला।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केशोरपुर में दिल्ली जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 40 फीड बोरवेट में 30 वर्षीय व्यक्ति गिर गया था। रेस्क्यू टीम की तमाम कोशिशों के बाद भी उसको बचाया नहीं जा सका। 40 फीट बोरवेल से व्यक्ति के शव को निकाला गया है। इस बात की जानकारी दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दी है। व्यक्ति रात के एक बजे बोरवेल में गिर गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Shaitaan Vs Article 370; Field Workplace Assortment Replace | Laapataa Women | शनिवार को ‘शैतान’ के कलेक्शन में 26% की ग्रोथ: दो दिनों में कमाए 34.39 करोड़, तीसरे हफ्ते में भी अच्छा बिजनेस कर रही ‘आर्टिकल 370’

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहले दिन 15 करोड़ 21 लाख रुपए की ओपनिंग पाने के बाद अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की।

26% की ग्रोथ के साथ इस फिल्म ने शनिवार को 19 करोड़ 18 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म ने 34 करोड़ 39 लाख रुपए कमा लिए हैं।

अजय की पांचवी बेस्ट ओपनिंग फिल्म बनी
इससे पहले ओपनिंग डे पर 15 करोड़ 21 लाख रुपए कमाने के बाद ‘शैतान’ अजय के करियर की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इस लिस्ट में टॉप पर अजय और करीना स्टारर ‘सिंघम रिटर्न्स’ है। अजय की इस फिल्म को 32.09 करोड़ रुपए की आपेनिंग मिली थी।

‘शैतान’ को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है जिसमें साउथ की एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम रोल में नजर आ रही है। फिल्म से गुजराती एक्ट्रेस जानकी बोडीवाला ने बॉलीवुड डेब्यू किया है।

9 दिन में ‘लापता लेडीज’ ने कमाए 7.86 करोड़
अपने दूसरे शनिवार को ‘लापता लेडीज’ ने 88 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ 86 लाख रुपए कमा लिए हैं।

शनिवार को फिल्म की स्टार कास्ट से तीनों लीड एक्टर्स स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांता और नितांशी गाेयल मुंबई स्थित एक थिएटर में पहुंचे। यहां दर्शकों ने उनकी इस फिल्म की जमकर तारीफ की।

16वें दिन ‘आर्टिकल 370’ ने कमाए 2.75 करोड़
यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ ने 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 2 करोड़ 75 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसने पहले वीकेंड 35 करोड़ 60 लाख और सेकेंड वीकेंड 22 कराेड़ 30 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक टोटल 62 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

RTE से निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए नौ दिनों में आए 35 हजार से ज्यादा आवेदन, इस तारीख तक करें अप्‍लाई

Proper To Training: शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में होने वाले प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से शुरू हो गई है। नौ दिनों में ही 35 हजार से ज्यादा बच्चों के पंजीयन हो गए हैं।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 03:19 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 03:18 PM (IST)

RTE से निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए नौ दिनों में आए 35 हजार से ज्यादा आवेदन, इस तारीख तक करें अप्‍लाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Proper To Training: शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में होने वाले प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से शुरू हो गई है। नौ दिनों में ही 35 हजार से ज्यादा बच्चों के पंजीयन हो गए हैं। प्रथम चरण में पंजीयन प्रक्रिया 15 अप्रैल तक चलेगी। फिर आवेदनों का सत्यापन, लाटरी और प्रवेश दिए जाएंगे। हर वर्ष सीटों की तुलना में ज्यादा आवेदन मिलते हैं, फिर भी सीटें खाली रह जाती हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) की तरफ से आरटीई प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश होता है। सीटों से ज्यादा आवेदन आने पर लाटरी के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। छात्र आवेदन के समय तीन स्कूलों का विकल्प भरते हैं।

शिक्षा सत्र में आरटीई की 4,887 सीटें हुई कम

पिछले शिक्षा सत्र की तुलना में इस शिक्षा सत्र में आरटीई की 4,887 सीटें कम हुई हैं। शिक्षा सत्र 2023-24 में आरटीई की 55,158 सीटें थीं, जो इस वर्ष घटकर 50,271 हो गई हैं। आरटीई में प्रदेश के 33 जिलों के 6,573 स्कूलों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष 6,507 स्कूलों का पंजीयन था। इस वर्ष 66 स्कूलों की बढ़ोत्तरी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी स्कूलों का आंकड़ा बढ़ सकता है, उससे सीटों की संख्या में भी वृद्धि होगी। इससे पहले 2022-23 में प्रदेश में आरटीई की 80 हजार सीटें थी। पिछले वर्ष 25 हजार आरटीई की सीटों में कटौती की गई थी। पिछले वर्ष तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी आठ हजार से ज्यादा सीटें खाली रह गईं थी।

दोबारा खुलेगा पोर्टल

डीपीआइ की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक स्कूलों के पंजीयन के लिए दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी के बाद 15 जून से नए स्कूलों को पंजीयन कराने का मौका दिया जाएगा।

निजी स्कूलों में मिलता है प्रवेश

आरटीई के तहत प्रदेश के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रवेश मिलता है। बड़े निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का बड़े व निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का सपना इससे पूरा होता है। नर्सरी अथवा पहली कक्षा में प्रवेश होने के बाद 12वीं तक निश्शुल्क पढ़ाई करते हैं। इस योजना के तहत वर्तमान में निजी स्कूलों में तीन लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Film Producer Jaffer Sadiq Medicine Smuggling Case Replace | NCB DMK | 2000 करोड़ की ड्रग्स की स्मगलिंग करने वाला प्रोड्यूसर गिरफ्तार: चार महीने से NCB ढूंढ रही थी, श्रीलंका में ड्रग्स बेचने की तैयारी थी

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर और पॉलिटिक पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के पूर्व कार्यकर्ता रहे जफर सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर विदेश में 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स की स्मगलिंग करने का आरोप है। 4 महीने से उनकी तलाश कर रही NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने शनिवार को जफर को गिरफ्तार किया।

जफर ने अब तक कुल 3 फिल्में बनाई हैं। उनकी चौथी फिल्म इसी महीने रिलीज होनी है।

जफर ने अब तक कुल 3 फिल्में बनाई हैं। उनकी चौथी फिल्म इसी महीने रिलीज होनी है।

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का सरगना है जफर
NCB के मुताबिक इंडिया-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का सरगना है। उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स स्मगल की है। NCB के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो जफर ने विदेश में कुल 45 बार में 3,500 किलो स्यूडोफेड्रिन बेचा है।

श्रीलंका में की जानी थी तस्करी
मदुरै में दो रेल यात्रियों और चेन्नई के एक डंप यार्ड से 180 करोड़ रुपए की मेथामफेटामाइन जब्त करने के एक हफ्ते बाद अधिकारियों ने जफर की गिरफ्तारी की। बताया जा रहा है कि जफर श्रीलंका में इस ड्रग्स की तस्करी करने की तैयारी कर रहा था।

तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर एम के स्टालिन के साथ जफर सादिक।

तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर एम के स्टालिन के साथ जफर सादिक।

BJP स्टेट चीफ अन्नामलाई ने DMK पर साधा निशाना
इस ड्रग बस्ट पर बीजेपी के स्टेट चीफ के अन्नामलाई ने DMK को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि तमिल नाडु देश की ड्रग कैपिटल बन चुकी है। अन्नामलाई ने कहा, ‘इंटरनेशनल ड्रगलॉर्ड और DMK कार्यकार्ता जफर सादिक भगौड़े हैं। एनसीबी DMK पदाधिकारियों के घरों पर छापेमारी कर रही है। अन्नामलाई ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘पहले तमिलनाडु के रास्ते में होकर गुजरात के तट पर पहुंचा 1,200 करोड़ रुपए का मेथामफेटामाइन पकड़ा गया था और आज मदुरै में राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा 30 किलोग्राम मेथामफेटामाइन पकड़ा गया।’

इस इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़े तीन अन्य लोगों को हाल ही में NCB ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन भी इस ड्रग्स जांच में भारतीय एजेंसी का सहयोग कर रही है।

अपने बैनर तले बन रही चौथी फिल्म 'VR07' की टीम के साथ सादिक। (दाएं से पहला)

अपने बैनर तले बन रही चौथी फिल्म ‘VR07’ की टीम के साथ सादिक। (दाएं से पहला)

इसी महीने रिलीज हाेनी है चौथी फिल्म
सादिक ने अब तक अपने बैनर JSM पिक्वर्स के तहत ‘इराइवन मिगा पेरियावन’, ‘मायावलाई’, और ‘मंगई’ जैसी तीन फिल्में बनाई हैं। उनकी चौथी फिल्म ‘VR07’ इसी महीने रिलीज होनी है। इस फिल्म में वसंत रवि और मेहरीन पीरजादा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसे डायरेक्ट किया है सबरीश नंदा ने।

Navjot Singh Sidhu: पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के विस्फोटक बयान पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुप्पी, उठे सवाल

सिद्धू ने सलाह दी थी कि अगर वह ( मान) गंभीर हैं तो उन्हें कांग्रेस में शामिल होने पर विचार करना चाहिए और दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मिलना चाहिए। इसके बाद दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 10:43 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 10:43 AM (IST)

Navjot Singh Sidhu: पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के विस्फोटक बयान पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुप्पी, उठे सवाल
सिद्धू ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वे राहुल और प्रियंका के प्रति वफादार हैं।

HighLights

  1. सिद्धू ने कहा था- कांग्रेस में आना चाहते थे भगवंत मान
  2. सिद्धू को सीएम बनाने और खुद डिप्टी सीएम बनने के लिए भी तैयार थे
  3. आम आदमी पार्टी की ओर से अब तक नहीं आई प्रतिक्रिया

एजेंसी, चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के विस्फोटक बयान पर आम आदमी पार्टी नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुप्पी पर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा था कि सिद्धू के गंभीर आरोपों पर मान और AAP की ओर से तगड़ा जवाब दिया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।

भगवंत मान पर क्या कहा था सिद्धू ने

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि पंजाब का मुख्यमंत्री रहते भगवंत मान ने एक बार कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी। भगवंत मान इस बात के लिए राजी थे कि सिद्धू मुख्यमंत्री बनें और वे उनके डिप्टी सीएम के रूप में काम करने के लिए तैयार थे।

एक साक्षात्कार में सिद्धू ने कहा, ‘मैं आपको बता सकता हूं कि किसने मुझसे संपर्क किया था। भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि पाजी, अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करा दो, तो मैं आपका डिप्टी बनने के लिए तैयार हूं। और अगर आप आम आदमी पार्टी में आने को तैयार हो, तो भी मैं आपका डिप्टी बनने के लिए तैयार हूं।’

भगवंत मान के इस कथित ऑफर पर सिद्धू ने सलाह दी थी कि अगर वह ( मान) गंभीर हैं तो उन्हें कांग्रेस में शामिल होने पर विचार करना चाहिए और दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ जुड़ना चाहिए। इस सलाह के बाद दोनों के बीच आगे कोई बातचीत नहीं हुई।

naidunia_image

सिद्धू बोले- मैं राहुल-प्रियंका का वफादार

चर्चा के दौरान सिद्धू ने साफ किया कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे और कांग्रेस में बने रहेंगे। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के प्रति अपनी वफादारी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे लिए उन्हें छोड़ना संभव नहीं है। सिद्धू ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित हूं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Tears welled up from Sini Shetty’s eyes. | सिनी शेट्टी की आंखों से छलके आंसू: मिस वर्ल्ड का खिताब ना जीत पाने पर मां के गले लग इमोशनल हुईं, वीडियो हुआ वायरल

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिस वर्ल्ड-2023 का खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीत लिया है। वहीं, मिस लेबनान यास्मीनाजेतून फर्स्ट रनर अप रहीं। भारत की सिनी शेट्टी टॉप-8 तक पहुंची थीं। ऐसे में खिताब ना जीत पाने पर सिनी को अपनी मां के गले लग इमोशनल होते देखा गया। उनकी आंखों से छलकते आंसू साफ बयां कर रहे हैं कि उन्हें हार का कितना गम है। ऐसे मुश्किल समय में सिनी की हिम्मत बांधने के लिए उनके परिवार ने उन्हें बखूबी संभाला। सोशल मीडिया पर सिनी का ये वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है।

वीडियो में वे रोते हुए अपनी मां और करीबियों के गले लगती दिखती हैं। सिनी को चेहरे पर मुस्कान लिए, अपने आंसू पोंछते हुए स्पॉट किया गया। इसके अलावा उनके परिवार के कुछ सदस्य भी उनके आंसू पोंछते हुए नजर आते हैं।

यूजर्स इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं
सिनी शेट्टी के इस इमोशनल वीडियो पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- सिनी ने टॉप 8 में अपनी जगह बनाई। भारत को उनपर बहुत गर्व है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मिस वर्ल्ड तक पहुंचना भी किसी अचीवमेंट से कम नहीं है। एक और यूजर ने सिनी के डांस की भी तारीफ की।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिनी की तारीफ की।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिनी की तारीफ की।

टॉप-8 तक पहुंची थीं भारत की सिनी शेट्टी
भारत की सिनी शेट्टी ने टॉप 8 तक जगह बनाई थी। टॉप-8 के राउंड के बाद Q&A सेशन हुआ था। ज्यूरी ने सिनी से पूछा- सोशल मीडिया के जरिए महिला सशक्तिकरण पर काम कैसे किया जा सकता है?

जवाब में सिनी ने कहा- आज हमारी लाइफ में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा रोल हो गया है। सोशल मीडिया के पास बहुत बड़ा पावर है, इस पर बातचीत और अवेयरनेस के जरिए समाज में बदलाव ला सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आज के युवा इस माध्यम के जरिए दुनिया में बदलाव ला सकते हैं। इसके जरिए महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। मिस वर्ल्ड प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर मैं विश्वास दिलाती हूं कि सोशल मीडिया के बेहतर प्रयोग से हम समाज में बदलाव ला सकते हैं।

कौन हैं मिस वर्ल्ड विनर क्रिस्टीना पिजकोवा?
क्रिस्टीना पिजकोवा स्टूडेंट और इंटरनेशनल मॉडल हैं। 24 साल की क्रिस्टीना बतौर मॉडल काम करने के साथ लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। क्रिस्टीना ने तंजानिया में वंचित बच्चों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला था।

उन्होंने चेक रिपब्लिक में क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की है। जिसमें उन्होंने न केवल बच्चों के लिए बल्कि बुजुर्गों और मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए भी कई स्कूलिंग प्रोग्राम कराए हैं।

Bhind Information: विनोद उर्फ पन्ना जैन के बेटे की हत्या के आरोपितों का हुआ शार्ट एनकाउंटर

Bhind Information:अपने होटल में सो रहे होटल कारोबारी की हत्या करने वाले आरोपितों को पुलिस ने शार्ट एन्काउंटर किया है। हालांकि आरोपितों की हालत कैसी है और एन्काउंटर किस तरह से हुआ है। इस बात की जानकारी नहीं मिली है।

By anil tomar

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 12:10 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 12:10 PM (IST)

Bhind News: विनोद उर्फ पन्ना जैन के बेटे की हत्या के आरोपितों का हुआ शार्ट एनकाउंटर

Bhind Information: भिंड. नईदुनिया प्रतिनिधि! अपने होटल में सो रहे होटल कारोबारी की हत्या करने वाले आरोपितों को पुलिस ने शार्ट एन्काउंटर किया है। हालांकि आरोपितों की हालत कैसी है और एन्काउंटर किस तरह से हुआ है। इस बात की जानकारी नहीं मिली है। साथ ही पुलिस ने अभी तक इस मामले की पुष्टि नहीं की है।

भिंड में पन्ना होटल के मालिक की उन्हीं के होटल में दो आरोपितों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपितों पर इनाम घोषित किया था और उनकी तलाश कर रही थी। तलाश के दौराहन ही उत्तरप्रदेश की सीमा के पास दोनों आरोपितों के होने की खबर पुलिस को मिली। पुलिस ने दोनों को दबोचने के लिए दबिश दी। यहीं पर पुलिस और आरोपितों के बीच एन्काउंटर हुआ है। एन्काउंटर के दौरान पुलिस ने आरोपितों को सही सलामत पकड़ा है या फिर वे घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। पुलिस भी अभी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है। हत्या के बाद शहर व्यापारियों ने की थी सख्त कार्यवाही की मांग की थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे