Miss World 2024 finale at the moment, sini shetty | मिस वर्ल्ड-2023 में दिखेगा मेक इन इंडिया इंपैक्ट: मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर से चर्चा कर डिजाइनर ने बनाए ड्रेसेस; 100 देशों में लाइव टेलीकास्ट होगा

1 दिन पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

दुनियाभर की 112 कंटेस्टेंट्स के बीच 71वें मिस वर्ल्ड 2023 का फिनाले आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। फिनाले सेंटर के जैस्मिन हॉलवे में आयोजित किया जाएगा, जहां एक साथ 25 हजार लोगों के बैठने की सुविधा है। वहीं, फिनाले को 100 देशों में लाइव टेलीकास्ट किया जाने वाला है। इस फिनाले को खास बनाने के लिए भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन, स्पेन जैसे कई देशों से जुड़े करीब 500 लोग पिछले कई महीने से तैयारी कर रहे हैं।

मिस वर्ल्ड फिनाले से ठीक पहले दैनिक भास्कर की टीम ने पेजेंट को प्रोड्यूस करने वाले प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल शाइन इंडिया के क्रिएटिव डायरेक्टर ट्रेवेलिन फिन​​​​​,​ फिनाले की प्रजेंटर मेगन यंग (मिस वर्ल्ड 2013) और फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर से बातचीत की। 27 साल बाद भारत में हो रहे मिस वर्ल्ड फिनाले में मेक इन इंडिया के तहत भारतीय परिधानों को अहमियत दी गई है। इसके लिए डिजाइनर अर्चना कोचर ने कल्चरल मिनिस्ट्री से चर्चा की थी। वहीं भारत से फिल्ममेकर करण जौहर फिनाले के प्रजेंटर होंगे और नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ जैसे इंडियन कलाकार परफॉर्मेंस देंगे। पढ़िए मिस वर्ल्ड फिनाले से जुड़ी इनसाइड स्टोरी-

मिस इंडिया 2022 रहीं सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2023 में भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। मुंबई में पली-बढ़ीं सिनी 22 साल की हैं।

मिस इंडिया 2022 रहीं सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2023 में भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। मुंबई में पली-बढ़ीं सिनी 22 साल की हैं।

इस बार कॉन्टेस्ट में होगा इंडियन तड़का- ट्रेवेलिन फिन, क्रिएटिव डायरेक्टर
मिस वर्ल्ड 2023 कॉन्टेस्ट को एंडेमोल शाइन इंडिया प्रोड्यूस कर रहा है। इस प्रोडक्शन हाउस के क्रिएटिव डायरेक्टर ट्रेवेलिन फिन हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, ‘इस बार इस कॉन्टेस्ट में इंडियन तड़का नजर आएगा। पिछले 5-6 महीनों से हम इस फिनाले की तैयारी कर रहे हैं। 3 दिन के अंदर हम लोगों ने करण जौहर को फिनाले में बतौर होस्ट लॉक कर दिया था। उनके साथ मिस वर्ल्ड 2013 की विनर मेगन यंग भी फिनाले होस्ट करेंगी। मिस वर्ल्ड को ऑर्गेनाइज करने की तैयारी में दुनियाभर से लोग बुलाए गए हैं। भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन, स्पेन जैसे देशों के लोगों की मेहनत नजर आएगी। कुल-मिलाकर 400-500 लोग इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।’

एंडेमोल शाइन इंडिया के क्रिएटिव डायरेक्टर ट्रेवेलिन फिन दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए।

एंडेमोल शाइन इंडिया के क्रिएटिव डायरेक्टर ट्रेवेलिन फिन दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए।

कई राउंड्स के बाद चुनी जाती हैं मिस वर्ल्ड
शो के क्रिएटिव डायरेक्टर ट्रेवेलिन फिन ने बताया है कि मिस वर्ल्ड पेजेंट के फिनाले से पहले देशभर की कंटेस्टेंट्स को कई अलग-अलग राउंड्स का सामना करना पड़ता है। इनमें ब्यूटी विद ए पर्पस, टैलेंट, स्पोर्ट्स, डिबेट शामिल हैं। इन सभी राउंड्स को पार करने वाली 5 टॉप कंटेस्टेंट्स को क्वेश्वन- आंसर (सवाल-जवाब) का सामना करना पड़ता है, जिसके बाद विजेता की अनाउंसमेंट की जाती है। इस पेजेंट में ब्यूटी विद ए पर्पस राउंड बेहद खास होता है।

इस राउंड की शुरुआत सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने देशों में करते हैं। सभी कंटेस्टेंट्स को एक सामाजिक मुद्दे और जन कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए लक्ष्य बताना होता है। हर कंटेस्टेंट को अपने देश में ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ वीडियो शूट कराना होता है, जिसे ज्यूरी के सामने पेश किया जाता है। ज्यूरी को जिस भी कंटेस्टेंट्स का काम सबसे बेहतरीन लगता है, उसे इस राउंड में जीत मिलती है। पेजेंट के बाद मिस वर्ल्ड टीम उनके पर्पस में मदद करती है।

पिछले साल की मिस वर्ल्ड पोलैंड से हैं। उनका प्रोजेक्ट था- अपने देश के गरीब लोगों के लिए नहाने की जगह बनाने के लिए पैसा इकट्ठा करना।

ट्रेवलिन फिन ने सिनी के 'ब्यूटी विद ए पर्पस' के प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया- सिनी छोटे-छोटे बच्चों की स्किल को बढ़ावा देने पर प्रोजेक्ट बना रही हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम आशाएं हैं।

ट्रेवलिन फिन ने सिनी के ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ के प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया- सिनी छोटे-छोटे बच्चों की स्किल को बढ़ावा देने पर प्रोजेक्ट बना रही हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम आशाएं हैं।

डिबेट राउंड में मिलते हैं टॉप-40 कंटेस्टेंट, G-20 समिट रूम में हुआ राउंड
ट्रेवलिन फिन ने मिस वर्ल्ड के अहम डिबेट राउंड के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, ‘इस बार का डिबेट राउंड हम लोगों ने G20 समिट रूम में किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे थे। उसी कमरे में बहुत सारे देशों की लड़कियों ने बैठकर डिबेट किया था। इस तरह के राउंड से हमें टॉप-40 कंटेस्टेंट्स मिलते हैं। फिर आगे टॉप 40 में से टॉप 12, फिर टॉप 8 और फिर विनर, रनरअप चुने जाएंगे। इस बार इस प्रतियोगिता में कुल 112 देशों की लड़कियां शामिल हुई हैं।

ये PCR यानी कि प्रोडक्शन कंट्रोल रूम है। बाहर लगे हुए कैमरों के आउटपुट यहां मौजूद कंप्यूटर पर दिखाई देते हैं।

ये PCR यानी कि प्रोडक्शन कंट्रोल रूम है। बाहर लगे हुए कैमरों के आउटपुट यहां मौजूद कंप्यूटर पर दिखाई देते हैं।

भारत की सिनी शेट्टी ने बेस्ट डिजाइनर अवॉर्ड अपने नाम किया
इस कॉन्टेस्ट में वर्ल्ड डिजाइनर राउंड के दौरान हर लड़की अपने देश के एक डिजाइनर को चुनती है जो उसके लिए गाउन तैयार करता है। फिर उस गाउन को पहनकर लड़कियां रैंप वॉक करती हैं। पैनल में बैठे जज ये निर्णय लेते हैं कि सबसे अच्छा गाउन और सबसे बेस्ट डिजाइनर कौन है। इस प्रतियोगिता में भारत की सिनी शेट्टी ने जीत हासिल की।

फिन ने कहा- सिनी एक बहुत स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। जो चीजें मिस वर्ल्ड में होनी चाहिए, वो सभी बातें सिनी में मौजूद हैं।

फिन ने कहा- सिनी एक बहुत स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। जो चीजें मिस वर्ल्ड में होनी चाहिए, वो सभी बातें सिनी में मौजूद हैं।

स्टेज प्रेजेंस और व्यवहार के अनुसार ज्यूरी करती है फैसला
ट्रेवलिन फिन ने बताया है कि सभी कंटेस्टेंट्स को उनके व्यवहार, स्टेज प्रेजेंस, पॉइज और वॉक के आधार पर जज किया जाता है। इन सभी राउंड्स के बाद फिनाले से पहले टॉप-5 कंटेस्टेंट्स ज्यूरी के सवालों का सामना करती हैं। सबसे बेहतरीन जवाब देने वाली कंटेस्टेंट को विजेता घोषित किया जाता है।

100 से ज्यादा देशों में लाइव टेलीकास्ट होगा मिस वर्ल्ड फिनाले
एंडेमोल शाइन के क्रिएटिव डायरेक्टर फिन ने बताया कि ये शो भारत में सोनी लिव पर लाइव दिखाया जाएगा। वहीं 100 से भी ज्यादा देशों में ये कॉन्टेस्ट लाइव प्रसारित किया जाएगा। भारत में ये कॉन्टेस्ट आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इसका आयोजन किया जाएगा। इस बार मिस वर्ल्ड की टीम को डॉना ने कोरियोग्राफ किया है। डॉना इस फ्रेंचाइजी के साथ पिछले 30 सालों से जुड़ी हुई हैं।

शान, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ करेंगे फिनाले में परफॉर्म
फिन ने शो के दौरान परफॉरमेंस को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया, ‘मिस वर्ल्ड के फिनाले में सिंगर शान परफॉर्म करेंगे। उन्होंने इस कॉन्टेस्ट के लिए ओरिजिनल सॉन्ग बनाया है। शान के इस गाने में कंटेस्टेंट्स रैंप वॉक करेंगी, जिसके कॉस्ट्यूम अर्चना कोचर ने डिजाइन किए हैं। इसके अलावा टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ भी परफॉर्म करेंगे। ‘इंडिया जीतेगा’ नाम का गाना अभी से सुर्खियों में है।’

करण जौहर, मेगन यंग के साथ मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले के प्रेजेंटर होंगे।

करण जौहर, मेगन यंग के साथ मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले के प्रेजेंटर होंगे।

मेरे लिए ये लम्हा बेहद खास है- मेगन यंग, मिस वर्ल्ड 2013
मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग इस साल फिनाले की प्रजेंटर होने वाली हैं। भास्कर से बातचीत में उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है ये लम्हा मेरे लिए बहुत खास है कि मैं इस कॉन्टेस्ट को होस्ट करूंगी। 2013 की मिस वर्ल्ड होने के नाते मैं समझ सकती हूं कि इस वक्त सभी कंटेस्टेंट्स कैसा महसूस कर रही होंगी। मैं उनके अंदर होने वाली हलचल को बखूबी समझ सकती हूं’। मेगन यंग ने करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ शो के ‘रैपिड फायर’ राउंड की तारीफ की। मेगन को भारतीय खाना काफी पसंद है।

मेगन यंग 2013 की मिस वर्ल्ड विनर रही हैं। इस बार ये करण जौहर के साथ फिनाले को होस्ट करती नजर आएंगी।

मेगन यंग 2013 की मिस वर्ल्ड विनर रही हैं। इस बार ये करण जौहर के साथ फिनाले को होस्ट करती नजर आएंगी।

कल्चरल मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया से डिस्कस कर डिजाइन किए कपड़े- अर्चना कोचर
अर्चना कोचर ने आगे कहा, ‘विदेश में भारत को लेकर नजरिया मोदी जी की वजह से अब बदल गया है। हम लोग पिछले आठ सालों से मोदी जी के साथ मेक इन इंडिया थीम पर काम कर रहे हैं। कॉन्टेस्ट के कपड़े डिजाइन करते वक्त हम लोग मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के साथ भी डिस्कशन करते हैं। पूरे कलेक्शन में भारत की झलक देखने को मिलेगी।’

मिस वर्ल्ड फिनाले के लिए फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर ने कॉस्ट्यूम तैयार किए हैं। लगभग 112 देशों के कॉस्ट्यूम बनाने के लिए अर्चना को अपनी टीम डबल करनी पड़ी।

मिस वर्ल्ड फिनाले के लिए फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर ने कॉस्ट्यूम तैयार किए हैं। लगभग 112 देशों के कॉस्ट्यूम बनाने के लिए अर्चना को अपनी टीम डबल करनी पड़ी।

सभी डिजाइनर ड्रेसेस ट्रक से लाए गए हैं- अर्चना कोचर, फैशन डिजाइनर
शो में सभी देशों से आईं कंटेस्टेंट्स के लिए ड्रेस डिजाइन करने वाली अर्चना कोचर ने बताया, ‘हम लोगों ने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के लिए 112 देशों की लड़कियों के कपड़े डिजाइन किए हैं। आज वो सभी कपड़े ट्रक से यहां लाए गए हैं। इतने सारे कपड़े डिजाइन करने में महीनों लगे हैं। मुझे अपनी टीम डबल करनी पड़ी। नॉर्मल शोज में हम लोग 30-35 कपड़े डिजाइन करते हैं, लेकिन यहां उसका 4 गुना ज्यादा डिजाइन करना पड़ा।’

इन सभी प्रॉप्स का इस्तेमाल टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की परफॉरमेंस के दौरान किया जाएगा। भारत के आर्टवर्क की झलक इन प्रॉप्स पर भी देखने को मिलेगी।

इन सभी प्रॉप्स का इस्तेमाल टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की परफॉरमेंस के दौरान किया जाएगा। भारत के आर्टवर्क की झलक इन प्रॉप्स पर भी देखने को मिलेगी।

मॉडर्न इंडिया को दिमाग में रखकर ओपनिंग एक्ट तैयार किया- मर्जी, डांस कोरियोग्राफर
इस बार फिनाले में कोरियोग्राफर श्यामक डावर के साथ मर्जी पेस्तोनजी ने कंटेस्टेंट्स को डांस सिखाया है। मर्जी ने कहा, ‘मॉडर्न इंडिया को दिमाग में रखते हुए हम लोगों ने ओपनिंग एक्ट किया है। हमने डांस में कथक का एक छोटा सा सीक्वन्स भी डाला है। नेहा कक्कड़ की परफॉरमेंस में प्रॉप्स का इस्तेमाल किया है। फिनाले के लिए 50 डांसर हैं, 25-30 बैक स्टेज लोग हैं। कुल मिलाकर 100 लोग हैं। इस एक्ट को तैयार करने में कम से कम 2-3 हफ्तों का समय लगा।’

मिस वर्ल्ड फिनाले में कोरियोग्राफर श्यामक डावर के साथ मर्जी पेस्तोनजी ने कंटेस्टेंट्स को डांस सिखाया है।

मिस वर्ल्ड फिनाले में कोरियोग्राफर श्यामक डावर के साथ मर्जी पेस्तोनजी ने कंटेस्टेंट्स को डांस सिखाया है।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस कॉन्टेस्ट को 25 हजार लोग बैठकर देख सकते हैं। खबरों की मानें तो इस बार जज पैनल में नीता अंबानी और प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती हैं। मिस वर्ल्ड के राउंड्स की शुरुआत 18 फरवरी से दिल्ली में हो चुकी है। दिल्ली में सभी कंटेस्टेंट्स को अशोक होटल में ठहराया गया था, हालांकि अब फिनाले के लिए सभी मुंबई पहुंच चुके हैं। सभी कंटेस्टेंट्स को स्काई सिटी होटल में ठहराया गया है। सभी कंटेस्टेंट्स की फाइनल प्रैक्टिस जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई है।

प्रियंका चोपड़ा जज पैनल में नजर आ सकती हैं। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

प्रियंका चोपड़ा जज पैनल में नजर आ सकती हैं। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

6 भारतीय कंटेस्टेंटस ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
भारत की 6 कंटेस्टेंट्स मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। 1997 में डायना हेडन ने ये ताज पहना। युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।