Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने आंध्रप्रदेश में टीडीपी और जनसेना के साथ गठबंधन किया, चंद्रबाबू नायडू बोले- क्लीन स्वीप करेंगे
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 06:50 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 06:50 PM (IST)

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव करीब हैं। पार्टियों ने अपनी चुनावी संभावनाओं पर विचार करना शुरू कर दिया है। शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेवा पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने पर सहमति बनाई है। सीट बंटवारे पर एक-दो दिन में विचार-विमर्श किया जाएगा।
गठबंधन के प्रस्ताव पर बनी सहमति
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश बुरी तरह नष्ट हो गया है। बीजेपी और टीडीपी का एक साथ आना देश और राज्य के लिए जीत की स्थिति है। खबरों के मुताबिक, लोकसभा और विधानसभा चुनाव को कवर करने वाले गठबंधन में भाजपा नेतृत्व सीट बंटवारे पर नायडू के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। चंद्रबाबू नायडू ने अपने सहयोगियों को 30 विधानसभा और 8 लोकसभा सीटों की पेशकश की है।
जनसेना जो एनडीए का सदस्य है। 24 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जबकि बीजेपी 5 लोकसभा और 6 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।
BJP, Telugu Desam Occasion (TDP) and the Jana Sena Occasion (JSP) have determined to contest the following Lok Sabha and Vidhan Sabha elections collectively in Andhra Pradesh. The modalities of seat sharing will probably be deliberated inside a day or two: BJP pic.twitter.com/B1M4YrQkRw
— ANI (@ANI) March 9, 2024
वाईएसआर पार्टी का दबदबा
भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का प्रमुख सदस्य टीडीपी अब गठबंधन को पुनर्जीवित करने की संभावना तलाश रहा है। नई दिल्ली में आयोजित वार्ता सीट वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित थी। जिसमें दोनों पक्षों ने सहयोग करने की इच्छा का संकेत दिया है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने पांच साल पहले दोनों चुनावों में दबदबा बनाया था। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 22 और 175 विधानसभा सीटों में से 151 सीटें जीती थीं।


