Janjgir-champa Information : देश की सेवा करना गौरव की बात : छिकारा
अग्निवीर भर्ती में चयनित जिले के युवाओं का आज जिला रोजगार कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा ने चयनित 171 युवाओं को बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कलेक्टर छिकारा ने कहा कि अग्निवीर बनकर आप सभी को देश की सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ है।
By komal Shukla
Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 12:28 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 12:28 AM (IST)

नईदुनिया न्यूज जांजगीर – चांपा । अग्निवीर भर्ती में चयनित जिले के युवाओं का आज जिला रोजगार कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा ने चयनित 171 युवाओं को बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कलेक्टर छिकारा ने कहा कि अग्निवीर बनकर आप सभी को देश की सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इससे जिला भी गौरान्वित हुआ है।
उन्होंने अग्निवीर में चयनित युवाओंको संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा करने के बहुत सारे अवसर होते हैं। इनमें से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना और सुरक्षा के साथ मजबूत बनाना भी है। उन्होंने कहा कि जिले से 171 युवाओं का चयन होना गौरव की बात है। इससे गांव सहित जिला और देश का नाम रोशन हुआ है। अग्निवीर बनने के लिए जो मेहनत किए थे उसका आपको फल मिला है। अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर बनने के बाद आप गांव – शहर के अन्य युवाओं के प्रेरणास्रोत भी बनेंगे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आराध्या राहुल कुमार, जिला रोजगार अधिकारी एम आर जायसवाल, भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के सचिव असीमधर दीवान सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दीपक यादव ने किया। उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन जांजगीर में 15 से 23 दिसम्बर तक सीईई परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में जिलेके 171 युवा सफल हुए है एवं अग्निवीर थलसेना में अंतिम रूप से चयनित हुए है।
संघ ने दिया था निश्शुल्क प्रशिक्षण
अग्निवीर भर्ती रैली के पहले भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड जांजगीर में अग्निवीर प्री भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। प्री भर्ती रैली के माध्यम सेयुवाओं को निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण में संघ के पदाधिकारियों ने युवाओं को सेना भर्ती के दौरान दौड़ और अन्य बारीकियों की जानकारी दी थी। संघ के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण युवाओं के काम आया और जिले से बड़ी संख्या में युवा चयनित हुए।

