Climate of MP: पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ी, मप्र में आने वाले 6 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

MP Climate Information: मौसम प्रणाली का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना कम है। इस वजह से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का सिलसिला बना रह सकता है। हालांकि रात के समय कभी-कभी उत्तरी हवा भी चलने लगती है

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 09:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 10:51 PM (IST)

Weather of MP: पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ी, मप्र में आने वाले 6 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ी, रात में हल्की ठंडक रहेगी

HighLights

  1. पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ी, रात में हल्की ठंडक रहेगी
  2. प्रदेश में सबसे अधिक 35.4 डिग्री तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया
  3. वातावरण में नमी काफी कम होने से तपिश

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। वर्तमान में ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। एक द्रोणिका विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक बनी हुई है। इसके साथ ही हवाओं का रुख भी पूर्वी बना हुआ है। इससे वातावरण में तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय न रहने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से धूप में चुभन महसूस होने लगी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है। इसके अतिरिक्त विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख लगातार पूर्वी बना हुआ है। वातावरण में नमी काफी कम होने से तपिश बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम शुष्क बना रहने से धूप में चुभन महसूस होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पूर्वी बना रहने के कारण वातावरण में गर्मी महसूस होने लगी है। अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी। ईरान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ की आवृति कम है। इस वजह से इस मौसम प्रणाली का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना कम है। इस वजह से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का सिलसिला बना रह सकता है। हालांकि रात के समय कभी-कभी उत्तरी हवा भी चलने लगती है। इस वजह से वातावरण में कुछ ठंडक घुल जाती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्