Bilaspur Crime Information: सामूहिक दुष्कर्म का बनाया वीडियो, फिर वायरल करने धमकी देकर कहा- शिकायत मत करना
सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि आठ मार्च की रात वह अपने दोस्त से मिलने के लिए गई थी। दोस्त से मिलने के बाद वह रात दो बजे घर लौट रही थी। घर के पास ही अभिषेक खांडे उर्फ बड़कू (24) और विक्की कुर्रे उर्फ बईगा (20) निवासी कुदुदंड छुपकर बैठे थे।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 01:57 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 01:57 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती को खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका युवकों ने वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को चुप रहने कहा। पीड़ित ने घटना की जानकारी स्वजन को देकर सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि आठ मार्च की रात वह अपने दोस्त से मिलने के लिए गई थी। दोस्त से मिलने के बाद वह रात दो बजे घर लौट रही थी। घर के पास ही अभिषेक खांडे उर्फ बड़कू (24) और विक्की कुर्रे उर्फ बईगा (20) निवासी कुदुदंड छुपकर बैठे थे। अंधेरे का फायदा उठाते हुए युवकों ने युवती को पकड़ लिया। दोनों उसे पास के एक खंडहर में लेकर गए। वहां पर दोनों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसका उन्होंने वीडियो बना लिया। युवकों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को चुप रहने के लिए कहा। शिकायत करने पर उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे युवती सहम गई। किसी तरह घर पहुंचकर युवती ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद उसने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित दूसरे प्रदेश भागने की फिराक में है। आरोपित भरनी स्थित धान मंडी के पीछे झाड़ियों के बीच बने झोपड़ी में छुपे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

