Bhopal Sports activities Information: रोमांचक जीत के साथ सेंटमाइकल क्रिकेट अकादमी ने जीता खिताब
Bhopal Sports activities Information: समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण बीडीसीए के उपाध्यक्ष जुनैद किदवई, सह सचिव जावेद हमीद ने किया। इस मौके पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के सैयद अबान शकील और सैयद अयान शकील मौजूद थे।
By Lalit Katariya
Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 11:38 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 11:38 AM (IST)

HighLights
- फाइनल में उड़ान अकादमी को तीन विकेट से हराया
- मैन आफ द फाइनल सलमानउद्दीन ने खेली 70 रन की शानदार पारी
- रणजी खिलाड़ी सलमान बेग ने भी जमाया उम्दा अर्धशतक
Bhopal Sports activities Information: भोपाल। सलमान उद्दीन के शानदार अर्धशतक 70 रनों की मदद से तीसरी सैयद शकील मोहम्मद क्रिकेट प्रतियोगिता सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी ने जीत ली है। फाइनल में सेंट माइकल अकादमी ने उड़ान अकादमी पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मुकाबले में उड़ान अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 244 रनो का स्कोर खड़ा किया। अतुल ने सबसे अधिक 40 रन का योगदान दिया। सेंट माइकल अकादमी के जीशान और सलमान ने तीन तीन विकेट चटकाए। जवाबी पारी खेलते हुए सेंट माइकल ने सात विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर मैच और खिताब दोनों पर कब्जा जमाया। इसमें रणजी क्रिकेटर सलमान बेग ने 61, सलमानउद्दीन ने 70 रन का शानदार पारिया खेली। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण बीडीसीए के उपाध्यक्ष जुनैद किदवई, सह सचिव जावेद हमीद ने किया। इस मौके पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के सैयद अबान शकील और सैयद अयान शकील मौजूद थे।
यह रहे सर्वश्रेष्ठ
मैन ऑफ द टूर्नामेंट : सलमान उद्दीन
मैन ऑफ द मैच फाइनल : सलमान उद्दीन
बेस्ट फील्डर : बुगगा
बेस्ट विकेट कीपर : प्रणव राय
बेस्ट बॉलर : गजेंद्र गोस्वामी
बेस्ट बैटर : प्रांजल पुरी
अपकमिंग प्लेयर – आयुष यादव
अनुशासित टीम – पीपीसीए, सीहोर


