At present in Bhopal: भोपाल रंग महोत्सव में शहीद भवन में नाटक गुमशुदा का मंचन होगा
At present in Bhopal: जीपी बिरला संग्रहालय में मंदिरों की श्रृंखला प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें भारतीय पुरातत्व भोपाल मंडल के अधीन आने वाले मप्र के पाषण मंदिरों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। समय सुबह साढ़े दस बजे से है।
By Sushil Pandey
Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 08:09 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 08:09 AM (IST)

At present in Bhopal: नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। रविवार 10 मार्च को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
ग्रंथों का लोकार्पण: पुनरुत्थान विद्यापीठ द्वारा तैयार कराए गए 1051 ग्रंथों का लोकार्पण सुबह नौ बजे भोपाल के हर्षवर्धन नगर स्थित प्रज्ञा दीप संस्थान में किया जा रहा है।
पाषण मंदिरों के चित्र प्रदर्शित: जीपी बिरला संग्रहालय में मंदिरों की श्रृंखला प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें भारतीय पुरातत्व भोपाल मंडल के अधीन आने वाले मप्र के पाषण मंदिरों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। समय सुबह साढ़े दस बजे से है।
कविता संग्रह का लोकापर्ण: सुपरिचित रचनाकार विनीता वर्मा के सद्य प्रकाशित कविता संग्रह का लोकापर्ण शाम पांच बजे दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि के राज सभागार में आयोजित किया जा रहा है।समय शाम पांच बजे से है।
राष्ट्रीय नाट्य समारोह : दो दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह सोलो सागा– 2 का आयोजन रंगश्री लिटिल बैले ट्रूप में किया जा रहा है।दूसरे दिन स्कंद मिश्रा के निर्देशन में नाटक बंद रास्तों के बीच का मंचन शाम साढ़े छह बजे से होगा।
लोक नृत्यों की प्रस्तुति: मप्र जनजातीय संग्रहालय में इंद्राणी समारोह में दूसरे दिन पंचानाद और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां संयोजित की जाएंगी। समय शाम साढ़े छह बजे से है। देशज व्यंजन का स्वाद दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा।
नाटक गुमशुदा का का मंचन: पांच दिवसीय 18वां भोपाल रंग महोत्सव के तहत शहीद भवन में नाटक गुमशुदा का का मंचन किया जाएगा। शाम सात बजे से आरंभ होने वाली प्रस्तुति का निर्देशन मनोज कुमार मिश्रा ने किया है।


