काम की खबर: एक से ज्यादा है ईपीएफ अकाउंट, तो कैसे मर्ज करें UAN, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस यहां

How To Merge UAN EPF Accounts: एक यूएन में कई सारे ईपीएफ अकाउंट हो जाते हैं। इन अकाउंट को अगर मर्ज न किया जाए तो सारा बैलेंस एक जगह नहीं दिखता है। यदि आप अपने ईपीएफ खाते को मर्ज करना चाहते हैं तो घर बैठे इससे कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 04:17 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 04:17 PM (IST)

How To Merge UAN EPF Accounts

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। How To Merge UAN EPF Accounts: अगर आप प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। अब तक कई नौकरियां बदल चुके हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जब कोई कर्मचारी एक कंपनी से दूसरी संस्थान में जाना है तो नियोक्ता की ओर से उसका ईपीएफ खाता खोला जाता है। कई बार कर्मचारी गलतफहमी में रहते हैं कि उसका यूएन नंबर एक है तो ईपीएफ खाता भी एक ही होगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। कई बार नई कंपनी नया पीएफ अकाउंट खोल देती है।

एक यूएन में कई सारे ईपीएफ अकाउंट हो जाते हैं। इन अकाउंट को अगर मर्ज न किया जाए तो सारा बैलेंस एक जगह नहीं दिखता है। यदि आप अपने ईपीएफ खाते को मर्ज करना चाहते हैं तो घर बैठे इससे कर सकते हैं।

कैसे मर्ज करें ईपीएफ अकाउंट?

स्टेप 1- खाते को मर्ज करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट https://epfindia.gov.in/ पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब सर्विसज के सेक्शन में जाकर For Workers पर जाएं।

स्टेप 3- अब नया पेज खुलेगा। यहां One Worker One EPF Account वाले विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4- इसके बाद नया पेज खुलेगा। उसमें यूएएन, पासवर्स और कैप्चा डालकर लॉगइन करना है।

स्टेप 5- अब जो पेज खुलेगा उसमें पुराने ईपीएफ खाते की जानकारी दिखेगी।

स्टेप 6- ईपीएफ खाता नंबर दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें। फिर अकाउंट मर्ज पर आवेदन पूरा हो जाएगा।

स्टेप 7- आपके करंट कंपनी को उसे अप्रूव करना होगा। जिसके बाद ईपीएफओ आपके पुराने खाते को नए अकाउंट में मर्ज कर देगा।

कैसे एक्टिवेट करें यूएएन?

ईपीएप खाते को मर्ज करने के लिए यूएएन नंबर का एक्टिवेट होना जरूरी है। यदि आपको अपना यूएएन नंबर पता नहीं है तो इसके लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं। यहां Vital Hyperlinks में Know Your UAN का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें। फिर ओटीपी पर क्लिक करें। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नया पेज ओपन होगा। जिसमें नाम, जन्म तिथि, आधार/पैन कार्ड नंबर और कैप्चा डालने होगा। फिर Present My UAN Quantity पर क्लिक करें। आपका यूएएन नंबर सामने आ जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह