YouTuber Elvish Yadav CCTV Video Controversy | Gurugram Information | बिग बॉस विनर एल्विश पर हरियाणा में FIR: दिल्ली के यूट्यूबर को गुरुग्राम बुलाकर पीटा; यादव ने कहा- परिवार को जिंदा जलाने की बात कही – gurugram Information

गुरुग्राम16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
यूट्यूबर सागर से मारपीट करते हुए बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव। - Dainik Bhaskar

यूट्यूबर सागर से मारपीट करते हुए बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव।

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर व यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने एक यूट्यूबर को बुरी तरह पीटा। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एल्विश अपने दोस्तों के साथ यूट्यूबर से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। उसे जमीन पर गिराकर थप्पड़ मारे। उसके कपड़े भी उतर गए।

यूट्यूबर ने एल्विश यादव पर जान से मारने की धमकी देने का

Miss World 2023 Finale Mumbai Replace: India Sini Shetty | Amitabh Bachchan ABCL | मिस वर्ल्ड का फिनाले आज मुंबई में: भीड़ जुटाने के लिए हुई शुरुआत, 27 साल पहले इसी इवेंट से दिवालिया हुई अमिताभ की कंपनी

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भारत 27 साल बाद मिस वर्ल्ड की मेजबानी कर रहा है। मिस वर्ल्ड-2023 का फिनाले आज शाम मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी भारत को रिप्रेजेंट करेंगीं।

मिस वर्ल्ड दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट है। हालांकि यह कई बार विवादों में रहा है। जब 1996 में भारत के बेंगलुरु में इसका आयोजन हुआ था, तो पूरे कर्नाटक में आंदोलन शुरू हो गए थे। वहीं, 1970 में ब्रिटेन में चल रहे इवेंट के दौरान 60 महिलाओं ने हॉल में सड़े आटे के गोले बरसाए थे।

आज मिस वर्ल्ड-2023 के फिनाले पर जानते हैं कि मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन की शुरुआत कैसे हुई, कितनी बार यह विवादों से सुर्खियों में आया और इस कॉम्पिटिशन में भारत का रोल कैसा रहा…

भीड़ जुटाने के मकसद से शुरू हुआ था मिस वर्ल्ड
सेकेंड वर्ल्ड वॉर के कुछ सालों बाद ब्रिटिश सरकार द्वारा ‘ब्रिटेन महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता था। इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी लंदन की कंपनी मक्का लिमिटेड के पास थी। इस कंपनी के पब्लिसिटी डायरेक्टर इरिक मोर्ले ज्यादा से ज्यादा भीड़ जमा करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट कराने का फैसला लिया।

अमेरिकन पब्लिक ब्रॉडकॉस्टिंग सर्विस के मुताबिक 1951 में पहली बार मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता की मेजबानी ब्रिटेन ने की थी। इरिक मोर्ले चाहते थे कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली मॉडल के लिए ड्रेस कोड बिकिनी होना चाहिए। ड्रेस कोड बिकिनी होने पर आयरलैंड और स्पेन ने इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी। इसके बाद वन पीस बेदिंग सूट पहनने की बात तय हुई।

1951 में इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। इसके बाद हर साल इस कार्यक्रम को कराने का फैसला लिया गया। टीवी की शुरुआत होने के बाद इस कार्यक्रम की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई।

ये तस्वीर उस वक्त की है, जब स्वीडन की रहने वाली किकी हकसन ने 1951 में पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब जीता था।

ये तस्वीर उस वक्त की है, जब स्वीडन की रहने वाली किकी हकसन ने 1951 में पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब जीता था।

अब मिस वर्ल्ड से जुड़े 5 मजेदार किस्से..

1. भारत को जब मिस वर्ल्ड की मेजबानी मिली, तब कर्नाटक में आंदोलन शुरू हुए
1991 में लिबरलाइजेशन के बाद भारतीय बाजार तेजी से बढ़ रहा था। जब दुनिया के बड़े ब्रांड भारत में अपने बिजनेस को जमाना चाह रहे थे, उसी वक्त 1994 में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन ने मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। भारत में ये दो अवॉर्ड आने के बाद मिस वर्ल्ड की पॉपुलैरिटी देश में और ज्यादा बढ़ गई।

1996 में पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का मौका भारत को मिला। इस कार्यक्रम का आयोजन बेंगलुरु में किया गया था।

मीडिया स्कूल में एसोसिएट डीन राधिका परमेश्वरन ने रिसर्च के बाद एक आर्टिकल ‘ग्लोबल मीडिया इवेंट्स इन इंडिया: कॉन्टेस्ट ओवर ब्यूटी, जेंडर एंड नेशन’ के नाम से लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि भारत में होने वाले मिस वर्ल्ड कार्यक्रम के जरिए साबुन बनाने वाली कंपनी से लेकर क्रेडिट कार्ड की कंपनियों ने अपने खूब प्रचार किए।

बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का विरोध करते प्रदर्शनकारी।

बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का विरोध करते प्रदर्शनकारी।

जैसे ही बेंगलुरु शहर में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन का ऐलान हुआ, कर्नाटक में दो तरह के आंदोलन शुरू हो गए। एक तरफ फेमिनिस्ट महिलाओं का कहना था कि इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता से बड़ी संख्या में महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश होती है। महिला जागरण संगठन की अध्यक्ष आर. शशिकला ने धमकी दी कि अगर हम मिस वर्ल्ड को रोकने में विफल रहे, तो हम आत्मदाह कर लेंगे। 500 से ज्यादा महिलाओं ने विरोध में सड़कों पर मार्च निकाला था।

वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज की संस्कृति और सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी। मिस वर्ल्ड को पूंजीवादी ताकतों का कार्यक्रम बताते हुए कर्नाटक किसान संघ के अध्यक्ष एमडी नजुंदास्वामी ने इसे रोकने की कसम खा ली थी। नजुंदास्वामी ने कहा कि आयोजक नहीं माने तो कार्यक्रम के स्टेज को आग के हवाले कर दिया जाएगा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री जेएच पटेल ने हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपए की मदद मांगी। प्रदर्शन इतना ज्यादा उग्र हो गया कि आखिरकार मिस वर्ल्ड में होने वाली कई तरह की प्रतियोगिताओं में से एक स्विम सूट को बेंगलुरु के बजाय सेशेल्स में कराया गया।

2. अमिताभ बच्चन की कंपनी को डुबाने की वजह बनी मिस वर्ल्ड की मेजबानी
डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 1996 में ABCL के नाम से एक कंपनी बनाई थी। इसी साल उनकी कंपनी को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को कराने का जिम्मा मिला था।

बिग बी अगले 4 साल में इस कंपनी का रेवेन्यू 1000 करोड़ तक पहुंचाना चाहते थे। उन्हें लगा था कि मिस वर्ल्ड जैसे कार्यक्रम के आयोजन से उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मिस वर्ल्ड के आयोजन के बाद बच्चन 70 करोड़ रुपए के कर्ज में फंस गए। हालात ये हो गए कि बिग अपना बकाया नहीं चुका पाए।

1996 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद ग्रीक मॉडल आइरीन स्क्लिवा भावुक हो गई थीं।

1996 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद ग्रीक मॉडल आइरीन स्क्लिवा भावुक हो गई थीं।

बैंक ने पैसा वसूली के लिए उनको नोटिस भेज दिया, जिसके बाद बैंक का कर्ज तोड़ने के लिए अमिताभ बच्चन को जुहू में अपना बंगला गिरवी रखना पड़ा था। कंपनी के खिलाफ कई केस कोर्ट पहुंच गए और बिग बी को मुकदमों का सामना करना पड़ा।

इसके बाद अमिताभ बच्चन की कंपनी ABCL के बैनर तले कई फिल्में भी बनीं, लेकिन उनमें से कई फ्लॉप हो गईं। इससे उनकी कंपनी और ज्यादा कर्ज में डूब गई। 1999 में ABCL पर कुल कर्ज 90 करोड़ हो गया था। उन्हें इस कर्ज से बाहर निकालने में सबसे बड़ा हाथ अमर सिंह और धीरूभाई अंबानी का था।

3. जब चल रहे मिस वर्ल्ड इवेंट में सड़े आटे के गोले फेंके गए
द गार्जियन की एक रिपोर्ट में लिखा गया था कि 1970 में महिलाओं के समूह ने चल रहे मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में सड़े आटे के गोले फेंके थे। यह घटना तब हुई थी जब 20 नवंबर 1970 को ब्रिटेन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में यह इवेंट चल रहा था। तभी महिला मुक्ति आंदोलन की 60 महिलाएं इस इवेंट में पहुंचीं और ऑर्गेनाइजर्स पर सड़े हुए आटे के गोले फेंकने लगीं। इस हमले से वहां मौजूद सभी लोग सहम गए थे।

इस साल पहली बार किसी अश्वेत को मिस वर्ल्ड का ताज मिला था। यह खिताब कैरेबियन देश की रहने वाली जेनिफर हॉस्टन ने अपने नाम किया था।

यह अल्बर्ट हॉल के अंदर विरोध प्रदर्शन की तस्वीर है।

यह अल्बर्ट हॉल के अंदर विरोध प्रदर्शन की तस्वीर है।

4. 104 दिन बाद इतिहास में पहली बार ताज वापस लिया गया
अमेरिकन एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मार्जोरी वालेस ने 1973 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। यह ताज जीतने वाली वे पहली अमेरिकन महिला थीं। हालांकि 104 दिन 8 मार्च 1974 को उनसे यह खिताब छीन लिया गया था।

दरअसल, कुछ पुरुषों के साथ उनकी अजीब हरकतें सामने आ गई थीं। उस वक्त एक फुटबॉलर के साथ मार्जोरी के किसिंग सीन भी अखबार में छपे थे। इन घटनाओं के बाद ही मिस वर्ल्ड के आयोजकों ने उनसे यह ताज वापस ले लिया था। यह पहला और आखिरी मौका था, जब किसी विनर से खिताब वापस लिया गया।

ताज वापस लेने की वजह से मार्जोरी वालेस डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की, लेकिन बहन ने बचा लिया।

ताज वापस लेने की वजह से मार्जोरी वालेस डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की, लेकिन बहन ने बचा लिया।

5. 18 घंटे बाद वापस लौटा दिया था ताज
जर्मनी की गैब्रिएला ब्रम 1980 में मिस वर्ल्ड विनर बनी थीं, लेकिन जीत के 18 घंटे बाद ही उन्होंने यह लौटा दिया। ताज लौटाने की वजह गैब्रिएला ने यह बताई थी कि उनके बॉयफ्रेंड को यह सब पसंद नहीं। हालांकि कुछ समय बाद मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था कि एक मैगजीन में उनकी न्यूड तस्वीरें छप गई थीं। ऐसे में उन पर ताज वापस करने का दबाव बनाया गया था।

गैब्रिएला ब्रम को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। कम उम्र में स्कूल छोड़ कर वे बतौर मॉडल काम करने लगी थीं।

गैब्रिएला ब्रम को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। कम उम्र में स्कूल छोड़ कर वे बतौर मॉडल काम करने लगी थीं।

रीता फारिया (80 साल)
17 नवंबर 1966 को भारत की रीता फारिया ने 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड बनने वाली वे पहली भारतीय और एशियाई महिला थीं। वे पहली ऐसी मिस वर्ल्ड रहीं जो पेशे से डॉक्टर (फिजीशियन) भी थीं। मॉडलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाया। अब रीता गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।

ऐश्वर्या राय (50 साल)
ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त वे 21 साल की थीं। मॉडलिंग में करियर आजमाने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। सिर्फ हिंदी नहीं, ऐश्वर्या ने तमिल, तेलुगु, बंगाली और हॉलीवुड फिल्मों में भी काफी नाम कमाया है।

डायना हेडन (50 साल)
1997 में 24 साल की डायना हेडन ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। 2008 में रियलिटी शो बिग बॉस-2 में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। फिलहाल 50 साल की डायना लाइमलाइट से दूर हैं।

युक्ता मुखी (46 साल)
युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। इस वक्त वे महज 22 साल की थीं। इसी साल उन्होंने फैमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज भी पहना था। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया का रुख किया था, लेकिन इस फील्ड में वे ज्यादा सफल नहीं रहीं। 2008 में शादी कर उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। अभी युक्ता दिल्ली में एक रेस्टोरेंट चलाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा (41 साल)
2000 में प्रियंका चोपड़ा ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। मिस वर्ल्ड जीतने के बाद उनको लगातार बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका अब इंटरनेशनल स्टार भी बन चुकी हैं। आने वाले दिनों में उनकी हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट रिलीज होने वाली है।

मानुषी छिल्लर (26 साल)
20 साल की मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। 17 साल बाद यह खिताब भारत के हिस्से आया था। मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद मानुषी ने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री ली। आने वाले दिनों में उन्हें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अपोजिट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में देखा जाएगा।

मिस वर्ल्ड-2023 में भारत को सिनी शेट्टी करेंगी रिप्रेजेंट
2 अगस्त 2001 में मुंबई में जन्मीं सिनी शेट्टी मूल रुप से कर्नाटक की हैं। उनके पिता सदानंद शेट्टी होटल शिकिन के मालिक हैं। सिनी के भाई का नाम शिकिन शेट्टी है, जो फिलहाल कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे हैं।

सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है। फिलहाल वे CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं। वे एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। सिनी ने 2022 में 31 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ कर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।

3 जुलाई 2022 को सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। इसमें रूबल शेखावत ने दूसरा और शिनाटा चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

3 जुलाई 2022 को सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। इसमें रूबल शेखावत ने दूसरा और शिनाटा चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में सिनी की मां हेमा शेट्टी ने बताया कि वो नहीं चाहती थीं कि सिनी पढ़ाई को ताक पर रखकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखें। वो अपनी बेटी को एक सिक्योर्ड जॉब करते देखना चाहती थीं। जिस दिन हेमा शेट्टी ने बेटी को मिस इंडिया में हिस्सा लेने की इजाजत दी, तो सिनी रो पड़ी थीं।

Sach Ke Sathi Seniors: मध्य प्रदेश के भोपाल में फैक्ट चेकिंग का प्रशिक्षण आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों को बताए AI के नुकसान

मध्य प्रदेश के भोपाल में जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग विंग विश्वास न्यूज के फैक्ट चेकर्स ने सच के साथी सीनियर्स कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय धोखधड़ी, डिजिटल सेफ्टी, वोटर जागरूकता और डीपफेक से बचने के तरीके सिखाए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 08:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 08:58 PM (IST)

Sach Ke Sathi Seniors: मध्य प्रदेश के भोपाल में फैक्ट चेकिंग का प्रशिक्षण आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों को बताए AI के नुकसान
फैक्ट चेकिंग का प्रशिक्षण

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग विंग विश्वास न्यूज के फैक्ट चेकर्स ने सच के साथी सीनियर्स कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय धोखधड़ी, डिजिटल सेफ्टी, वोटर जागरूकता और डीपफेक से बचने के तरीके सिखाए। इसका आयोजन भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के एमपी नगर स्थित पुराने परिसर में हुआ।

डिप्टी एडिटर देविका मेहता ने सेमिनार में कहा कि आपके पास किसी भी तरह का मैसेज आए, तो उसका सोर्स का पता होना बहुत जरूरी है। ऐसा होने पर आप उस जानकारी की सच्चाई का पता लगा सकते हैं। जानकारी की सच्चाई पता चलने पर फर्जी व भ्रामक सूचनाओं की चेन टूट सकती है।

उन्होंने कहा कि आपके पास आ रही जानकारी विशेष एजेंडे के तहत भेजी जाती है। ऐसे में आपको जागरूक बनने की जरूरत है। देविका ने रोचक उदाहरण देकर वहां बैठे लोगों को सच, राय व अफवाह के बीच के अंतर को बेहतर तरीके समझाया।

डीपफेक वीडियो को पहचानने का तरीका

देविका मेहता ने प्रतिभागियों को एआई टूल्स से बनने वाले डीपफेक वीडियो के बारे में बताया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को डीपफेक वीडियो से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज कल इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सेलिब्रिटी गेमिंग एप व बेटिंग एप का प्रचार करते दिख रहे हैं। इस तरह के वीडियो को पहचान कर जागरूक होने की जररत है। इनके वीडियो को देखकर चेहरे के हावभाव व लिप सिंक को ध्यान से देखना चाहिए। यह वीडियो की असलियत को सामने ला देगी।

naidunia_image

वित्तीय धोखाखड़ी से बचने का बताया तरीका

चीफ सब एडिटर और फैक्ट चेकर प्रज्ञा शुक्ला ने लोगों को फैक्ट चेकिंग टूल्स के बारे में बताया। प्रज्ञा ने कहा कि आपको वित्तीय धोखाखड़ी से बचने के लिए सतर्क रहना होगा। किसी भी तरह लुभावने मैसेज के फिशिंग लिंक्स पर क्लिक ना करें। अपने अकाउंट का पासवर्ड और ओटीपी किसी को भी न बताएं। उन्होंने फैक्ट चेकिंग टूल्स की मदद से सूचनाओं की जांच करना भी सिखाया। अंत में उन्होंने सभी से जागरूक मतदाता बनने की अपील की।

कई राज्यों में हो चुका है आयोजन

इससे पहले हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना में सेमिनार व वेबिनार के माध्यम से लोगों को फैक्ट चेकिंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। गूगल न्यूज इनिशिएटिव (जीएनआई) के सहयोग से संचालित हो रहे इस कार्यक्रम का अकादमिक भागीदार माइका (मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशंस, अहमदाबाद) है।

अभियान के बारे में

‘सच के साथी सीनियर्स’ भारत में तेजी से बढ़ रही फेक और भ्रामक सूचनाओं के मुद्दे को उठाने वाला मीडिया साक्षरता अभियान है। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 राज्यों के 50 शहरों में सेमिनार और वेबिनार की श्रृंखला के माध्यम से स्रोतों का विश्लेषण करने, विश्वसनीय और अविश्वसनीय जानकारी के बीच अंतर करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को तार्किक निर्णय लेने में मदद करना है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.vishvasnews.com/sach-ke-sathi-seniors/ पर क्लिक करें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Bilaspur Crime Information: सामूहिक दुष्कर्म का बनाया वीडियो, फिर वायरल करने धमकी देकर कहा- शिकायत मत करना

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि आठ मार्च की रात वह अपने दोस्त से मिलने के लिए गई थी। दोस्त से मिलने के बाद वह रात दो बजे घर लौट रही थी। घर के पास ही अभिषेक खांडे उर्फ बड़कू (24) और विक्की कुर्रे उर्फ बईगा (20) निवासी कुदुदंड छुपकर बैठे थे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 01:57 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 01:57 AM (IST)

Bilaspur Crime News: सामूहिक दुष्कर्म का बनाया वीडियो, फिर वायरल करने धमकी देकर कहा- शिकायत मत करना
सिविल लाइन क्षेत्र का मामला, दो आरोपित गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती को खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका युवकों ने वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को चुप रहने कहा। पीड़ित ने घटना की जानकारी स्वजन को देकर सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि आठ मार्च की रात वह अपने दोस्त से मिलने के लिए गई थी। दोस्त से मिलने के बाद वह रात दो बजे घर लौट रही थी। घर के पास ही अभिषेक खांडे उर्फ बड़कू (24) और विक्की कुर्रे उर्फ बईगा (20) निवासी कुदुदंड छुपकर बैठे थे। अंधेरे का फायदा उठाते हुए युवकों ने युवती को पकड़ लिया। दोनों उसे पास के एक खंडहर में लेकर गए। वहां पर दोनों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसका उन्होंने वीडियो बना लिया। युवकों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को चुप रहने के लिए कहा। शिकायत करने पर उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे युवती सहम गई। किसी तरह घर पहुंचकर युवती ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद उसने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित दूसरे प्रदेश भागने की फिराक में है। आरोपित भरनी स्थित धान मंडी के पीछे झाड़ियों के बीच बने झोपड़ी में छुपे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

Paris Olympics: बजरंग पूनिया पेरिस ओलिंपिक में नहीं ले सकेंगे भाग, क्वालिफायर्स मुकाबले में 9-1 से हारे

रेसलर बजरंग पूनिया व रवि दहिया का पेरिस ओलिंपिक में भाग लेने का सपना टूट गया। वह दोनों क्वालिफायर्स के लिए आयोजित किए गए ट्रायल में ही हार गए। बजरंग को पहलवान रोहित कुमार ने 65 किलो फ्री स्टाइल भारवर्ग के सेमीफाइनल में बुरी तरह हरा दिया। सोमवार को रोहित कुमार फाइनल के लिए सुजीत से भिड़ेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 07:13 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 07:13 PM (IST)

Paris Olympics: बजरंग पूनिया पेरिस ओलिंपिक में नहीं ले सकेंगे भाग, क्वालिफायर्स मुकाबले में 9-1 से हारे
बजरंग पूनिया बुरी तरह हारे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। रेसलर बजरंग पूनिया व रवि दहिया का पेरिस ओलिंपिक में भाग लेने का सपना टूट गया। वह दोनों क्वालिफायर्स के लिए आयोजित किए गए ट्रायल में ही हार गए। बजरंग को पहलवान रोहित कुमार ने 65 किलो फ्री स्टाइल भारवर्ग के सेमीफाइनल में बुरी तरह हरा दिया। सोमवार को रोहित कुमार फाइनल के लिए सुजीत से भिड़ेंगे।

रवि दहिया 57 किग्रा फ्री स्टाइल कैटेगिरी में उदित से हार गिए। उदित ने उन्हें 10-8 से हरा दिया। सोनीपत में 10 और 11 मार्च को ट्रायल का आयोजन हो रहा है। इसमें देशभर के पहलवानों ने भाग लिया है। बजरंग पूनिया हाल फिलहाल में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने के दौरान चर्चाओं में आए थे।

टोक्यो ओलंपिक दोनों ने गाड़े था भारत का झंडा

टोक्यो ओलंपिक में दोनों पहलवानों ने भारत का नाम ऊंचा किया था। भारतीय रेसलिंग में दोनों ने भारत को पदक दिलाया था। बजरंग पुनिया ने कांस्य तो रवि दहिया ने रजत पदक अपने नाम किया था। बजरंग पुनिया के नाम बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

seventh Pay Fee: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मोदी सरकार ने 4 प्रतिशत DA में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

DA Hike Information: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी दे दी गई है। इसी के साथ सरकारी कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो गया है। अब तक महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 08:15 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 10:37 PM (IST)

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मोदी सरकार ने 4 प्रतिशत DA में बढ़ोतरी को दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने 4 प्रतिशत डीए को दी मंजूरी।

HighLights

  1. केंद्र सरकार का चुनावी तोहफा।
  2. मंहगाई भत्ता में 4 फीसदी बढ़ोतरी का एलान।
  3. LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी जारी रहेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। DA Hike Information, seventh Pay Fee: होली से ठीक पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी दे दी गई है। इसी के साथ सरकारी कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो गया है। अब तक महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत है। सरकार का फैसला 1 जनवरी 2024 से जून 2024 तक के लिए लागू होगा। मोदी सरकार के इस फैसले से एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में इजाफा होगा। इससे पहले 7वें वेतन आयोग के तहत 1 जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता में इजाफा किया गया था।

मकान किराया भत्ता भी बढ़ेगा

नई बढ़ोतरी के बाद मंहगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा। 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार, यदि DA 50 फीसदी तक पहुंच जाता है, तो मकान किराया भत्ता (HRA) में वृद्धि होगी। इस बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों के टेक-होम वेतन में इजाफा होगा।

#WATCH | Union Cupboard approves hike in Dearness Allowance to govt staff and Dearness Reduction to pensioners by 4% from January 1, 2024, declares Union Minister Piyush Goyal. pic.twitter.com/IsWUnwBGHW

— ANI (@ANI) March 7, 2024

ग्रेच्युटी लिमिट में होगा इजाफा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस फैसले से सरकार पर 12,869 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। गोयल ने बताया कि इस फैसले से एचआरए बढ़ेगा। वहीं, ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाई गई है। ग्रेच्युटी की लिमिट 20 लाख से 25 लाख रुपये कर दी गई है।

एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी जारी रहेगी

वहीं, सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएम उज्जवला योजना के ग्राहकों को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है। अब इस योजना के तहत 31 मार्च 2025 तक सब्सिडी दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से दस करोड़ परिवारों को फायदा होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Miss World 2024 finale at the moment, sini shetty | मिस वर्ल्ड-2023 में दिखेगा मेक इन इंडिया इंपैक्ट: मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर से चर्चा कर डिजाइनर ने बनाए ड्रेसेस; 100 देशों में लाइव टेलीकास्ट होगा

1 दिन पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

दुनियाभर की 112 कंटेस्टेंट्स के बीच 71वें मिस वर्ल्ड 2023 का फिनाले आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। फिनाले सेंटर के जैस्मिन हॉलवे में आयोजित किया जाएगा, जहां एक साथ 25 हजार लोगों के बैठने की सुविधा है। वहीं, फिनाले को 100 देशों में लाइव टेलीकास्ट किया जाने वाला है। इस फिनाले को खास बनाने के लिए भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन, स्पेन जैसे कई देशों से जुड़े करीब 500 लोग पिछले कई महीने से तैयारी कर रहे हैं।

मिस वर्ल्ड फिनाले से ठीक पहले दैनिक भास्कर की टीम ने पेजेंट को प्रोड्यूस करने वाले प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल शाइन इंडिया के क्रिएटिव डायरेक्टर ट्रेवेलिन फिन​​​​​,​ फिनाले की प्रजेंटर मेगन यंग (मिस वर्ल्ड 2013) और फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर से बातचीत की। 27 साल बाद भारत में हो रहे मिस वर्ल्ड फिनाले में मेक इन इंडिया के तहत भारतीय परिधानों को अहमियत दी गई है। इसके लिए डिजाइनर अर्चना कोचर ने कल्चरल मिनिस्ट्री से चर्चा की थी। वहीं भारत से फिल्ममेकर करण जौहर फिनाले के प्रजेंटर होंगे और नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ जैसे इंडियन कलाकार परफॉर्मेंस देंगे। पढ़िए मिस वर्ल्ड फिनाले से जुड़ी इनसाइड स्टोरी-

मिस इंडिया 2022 रहीं सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2023 में भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। मुंबई में पली-बढ़ीं सिनी 22 साल की हैं।

मिस इंडिया 2022 रहीं सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2023 में भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। मुंबई में पली-बढ़ीं सिनी 22 साल की हैं।

इस बार कॉन्टेस्ट में होगा इंडियन तड़का- ट्रेवेलिन फिन, क्रिएटिव डायरेक्टर
मिस वर्ल्ड 2023 कॉन्टेस्ट को एंडेमोल शाइन इंडिया प्रोड्यूस कर रहा है। इस प्रोडक्शन हाउस के क्रिएटिव डायरेक्टर ट्रेवेलिन फिन हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, ‘इस बार इस कॉन्टेस्ट में इंडियन तड़का नजर आएगा। पिछले 5-6 महीनों से हम इस फिनाले की तैयारी कर रहे हैं। 3 दिन के अंदर हम लोगों ने करण जौहर को फिनाले में बतौर होस्ट लॉक कर दिया था। उनके साथ मिस वर्ल्ड 2013 की विनर मेगन यंग भी फिनाले होस्ट करेंगी। मिस वर्ल्ड को ऑर्गेनाइज करने की तैयारी में दुनियाभर से लोग बुलाए गए हैं। भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन, स्पेन जैसे देशों के लोगों की मेहनत नजर आएगी। कुल-मिलाकर 400-500 लोग इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।’

एंडेमोल शाइन इंडिया के क्रिएटिव डायरेक्टर ट्रेवेलिन फिन दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए।

एंडेमोल शाइन इंडिया के क्रिएटिव डायरेक्टर ट्रेवेलिन फिन दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए।

कई राउंड्स के बाद चुनी जाती हैं मिस वर्ल्ड
शो के क्रिएटिव डायरेक्टर ट्रेवेलिन फिन ने बताया है कि मिस वर्ल्ड पेजेंट के फिनाले से पहले देशभर की कंटेस्टेंट्स को कई अलग-अलग राउंड्स का सामना करना पड़ता है। इनमें ब्यूटी विद ए पर्पस, टैलेंट, स्पोर्ट्स, डिबेट शामिल हैं। इन सभी राउंड्स को पार करने वाली 5 टॉप कंटेस्टेंट्स को क्वेश्वन- आंसर (सवाल-जवाब) का सामना करना पड़ता है, जिसके बाद विजेता की अनाउंसमेंट की जाती है। इस पेजेंट में ब्यूटी विद ए पर्पस राउंड बेहद खास होता है।

इस राउंड की शुरुआत सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने देशों में करते हैं। सभी कंटेस्टेंट्स को एक सामाजिक मुद्दे और जन कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए लक्ष्य बताना होता है। हर कंटेस्टेंट को अपने देश में ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ वीडियो शूट कराना होता है, जिसे ज्यूरी के सामने पेश किया जाता है। ज्यूरी को जिस भी कंटेस्टेंट्स का काम सबसे बेहतरीन लगता है, उसे इस राउंड में जीत मिलती है। पेजेंट के बाद मिस वर्ल्ड टीम उनके पर्पस में मदद करती है।

पिछले साल की मिस वर्ल्ड पोलैंड से हैं। उनका प्रोजेक्ट था- अपने देश के गरीब लोगों के लिए नहाने की जगह बनाने के लिए पैसा इकट्ठा करना।

ट्रेवलिन फिन ने सिनी के 'ब्यूटी विद ए पर्पस' के प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया- सिनी छोटे-छोटे बच्चों की स्किल को बढ़ावा देने पर प्रोजेक्ट बना रही हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम आशाएं हैं।

ट्रेवलिन फिन ने सिनी के ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ के प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया- सिनी छोटे-छोटे बच्चों की स्किल को बढ़ावा देने पर प्रोजेक्ट बना रही हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम आशाएं हैं।

डिबेट राउंड में मिलते हैं टॉप-40 कंटेस्टेंट, G-20 समिट रूम में हुआ राउंड
ट्रेवलिन फिन ने मिस वर्ल्ड के अहम डिबेट राउंड के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, ‘इस बार का डिबेट राउंड हम लोगों ने G20 समिट रूम में किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे थे। उसी कमरे में बहुत सारे देशों की लड़कियों ने बैठकर डिबेट किया था। इस तरह के राउंड से हमें टॉप-40 कंटेस्टेंट्स मिलते हैं। फिर आगे टॉप 40 में से टॉप 12, फिर टॉप 8 और फिर विनर, रनरअप चुने जाएंगे। इस बार इस प्रतियोगिता में कुल 112 देशों की लड़कियां शामिल हुई हैं।

ये PCR यानी कि प्रोडक्शन कंट्रोल रूम है। बाहर लगे हुए कैमरों के आउटपुट यहां मौजूद कंप्यूटर पर दिखाई देते हैं।

ये PCR यानी कि प्रोडक्शन कंट्रोल रूम है। बाहर लगे हुए कैमरों के आउटपुट यहां मौजूद कंप्यूटर पर दिखाई देते हैं।

भारत की सिनी शेट्टी ने बेस्ट डिजाइनर अवॉर्ड अपने नाम किया
इस कॉन्टेस्ट में वर्ल्ड डिजाइनर राउंड के दौरान हर लड़की अपने देश के एक डिजाइनर को चुनती है जो उसके लिए गाउन तैयार करता है। फिर उस गाउन को पहनकर लड़कियां रैंप वॉक करती हैं। पैनल में बैठे जज ये निर्णय लेते हैं कि सबसे अच्छा गाउन और सबसे बेस्ट डिजाइनर कौन है। इस प्रतियोगिता में भारत की सिनी शेट्टी ने जीत हासिल की।

फिन ने कहा- सिनी एक बहुत स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। जो चीजें मिस वर्ल्ड में होनी चाहिए, वो सभी बातें सिनी में मौजूद हैं।

फिन ने कहा- सिनी एक बहुत स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। जो चीजें मिस वर्ल्ड में होनी चाहिए, वो सभी बातें सिनी में मौजूद हैं।

स्टेज प्रेजेंस और व्यवहार के अनुसार ज्यूरी करती है फैसला
ट्रेवलिन फिन ने बताया है कि सभी कंटेस्टेंट्स को उनके व्यवहार, स्टेज प्रेजेंस, पॉइज और वॉक के आधार पर जज किया जाता है। इन सभी राउंड्स के बाद फिनाले से पहले टॉप-5 कंटेस्टेंट्स ज्यूरी के सवालों का सामना करती हैं। सबसे बेहतरीन जवाब देने वाली कंटेस्टेंट को विजेता घोषित किया जाता है।

100 से ज्यादा देशों में लाइव टेलीकास्ट होगा मिस वर्ल्ड फिनाले
एंडेमोल शाइन के क्रिएटिव डायरेक्टर फिन ने बताया कि ये शो भारत में सोनी लिव पर लाइव दिखाया जाएगा। वहीं 100 से भी ज्यादा देशों में ये कॉन्टेस्ट लाइव प्रसारित किया जाएगा। भारत में ये कॉन्टेस्ट आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इसका आयोजन किया जाएगा। इस बार मिस वर्ल्ड की टीम को डॉना ने कोरियोग्राफ किया है। डॉना इस फ्रेंचाइजी के साथ पिछले 30 सालों से जुड़ी हुई हैं।

शान, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ करेंगे फिनाले में परफॉर्म
फिन ने शो के दौरान परफॉरमेंस को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया, ‘मिस वर्ल्ड के फिनाले में सिंगर शान परफॉर्म करेंगे। उन्होंने इस कॉन्टेस्ट के लिए ओरिजिनल सॉन्ग बनाया है। शान के इस गाने में कंटेस्टेंट्स रैंप वॉक करेंगी, जिसके कॉस्ट्यूम अर्चना कोचर ने डिजाइन किए हैं। इसके अलावा टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ भी परफॉर्म करेंगे। ‘इंडिया जीतेगा’ नाम का गाना अभी से सुर्खियों में है।’

करण जौहर, मेगन यंग के साथ मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले के प्रेजेंटर होंगे।

करण जौहर, मेगन यंग के साथ मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले के प्रेजेंटर होंगे।

मेरे लिए ये लम्हा बेहद खास है- मेगन यंग, मिस वर्ल्ड 2013
मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग इस साल फिनाले की प्रजेंटर होने वाली हैं। भास्कर से बातचीत में उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है ये लम्हा मेरे लिए बहुत खास है कि मैं इस कॉन्टेस्ट को होस्ट करूंगी। 2013 की मिस वर्ल्ड होने के नाते मैं समझ सकती हूं कि इस वक्त सभी कंटेस्टेंट्स कैसा महसूस कर रही होंगी। मैं उनके अंदर होने वाली हलचल को बखूबी समझ सकती हूं’। मेगन यंग ने करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ शो के ‘रैपिड फायर’ राउंड की तारीफ की। मेगन को भारतीय खाना काफी पसंद है।

मेगन यंग 2013 की मिस वर्ल्ड विनर रही हैं। इस बार ये करण जौहर के साथ फिनाले को होस्ट करती नजर आएंगी।

मेगन यंग 2013 की मिस वर्ल्ड विनर रही हैं। इस बार ये करण जौहर के साथ फिनाले को होस्ट करती नजर आएंगी।

कल्चरल मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया से डिस्कस कर डिजाइन किए कपड़े- अर्चना कोचर
अर्चना कोचर ने आगे कहा, ‘विदेश में भारत को लेकर नजरिया मोदी जी की वजह से अब बदल गया है। हम लोग पिछले आठ सालों से मोदी जी के साथ मेक इन इंडिया थीम पर काम कर रहे हैं। कॉन्टेस्ट के कपड़े डिजाइन करते वक्त हम लोग मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के साथ भी डिस्कशन करते हैं। पूरे कलेक्शन में भारत की झलक देखने को मिलेगी।’

मिस वर्ल्ड फिनाले के लिए फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर ने कॉस्ट्यूम तैयार किए हैं। लगभग 112 देशों के कॉस्ट्यूम बनाने के लिए अर्चना को अपनी टीम डबल करनी पड़ी।

मिस वर्ल्ड फिनाले के लिए फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर ने कॉस्ट्यूम तैयार किए हैं। लगभग 112 देशों के कॉस्ट्यूम बनाने के लिए अर्चना को अपनी टीम डबल करनी पड़ी।

सभी डिजाइनर ड्रेसेस ट्रक से लाए गए हैं- अर्चना कोचर, फैशन डिजाइनर
शो में सभी देशों से आईं कंटेस्टेंट्स के लिए ड्रेस डिजाइन करने वाली अर्चना कोचर ने बताया, ‘हम लोगों ने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के लिए 112 देशों की लड़कियों के कपड़े डिजाइन किए हैं। आज वो सभी कपड़े ट्रक से यहां लाए गए हैं। इतने सारे कपड़े डिजाइन करने में महीनों लगे हैं। मुझे अपनी टीम डबल करनी पड़ी। नॉर्मल शोज में हम लोग 30-35 कपड़े डिजाइन करते हैं, लेकिन यहां उसका 4 गुना ज्यादा डिजाइन करना पड़ा।’

इन सभी प्रॉप्स का इस्तेमाल टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की परफॉरमेंस के दौरान किया जाएगा। भारत के आर्टवर्क की झलक इन प्रॉप्स पर भी देखने को मिलेगी।

इन सभी प्रॉप्स का इस्तेमाल टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की परफॉरमेंस के दौरान किया जाएगा। भारत के आर्टवर्क की झलक इन प्रॉप्स पर भी देखने को मिलेगी।

मॉडर्न इंडिया को दिमाग में रखकर ओपनिंग एक्ट तैयार किया- मर्जी, डांस कोरियोग्राफर
इस बार फिनाले में कोरियोग्राफर श्यामक डावर के साथ मर्जी पेस्तोनजी ने कंटेस्टेंट्स को डांस सिखाया है। मर्जी ने कहा, ‘मॉडर्न इंडिया को दिमाग में रखते हुए हम लोगों ने ओपनिंग एक्ट किया है। हमने डांस में कथक का एक छोटा सा सीक्वन्स भी डाला है। नेहा कक्कड़ की परफॉरमेंस में प्रॉप्स का इस्तेमाल किया है। फिनाले के लिए 50 डांसर हैं, 25-30 बैक स्टेज लोग हैं। कुल मिलाकर 100 लोग हैं। इस एक्ट को तैयार करने में कम से कम 2-3 हफ्तों का समय लगा।’

मिस वर्ल्ड फिनाले में कोरियोग्राफर श्यामक डावर के साथ मर्जी पेस्तोनजी ने कंटेस्टेंट्स को डांस सिखाया है।

मिस वर्ल्ड फिनाले में कोरियोग्राफर श्यामक डावर के साथ मर्जी पेस्तोनजी ने कंटेस्टेंट्स को डांस सिखाया है।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस कॉन्टेस्ट को 25 हजार लोग बैठकर देख सकते हैं। खबरों की मानें तो इस बार जज पैनल में नीता अंबानी और प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती हैं। मिस वर्ल्ड के राउंड्स की शुरुआत 18 फरवरी से दिल्ली में हो चुकी है। दिल्ली में सभी कंटेस्टेंट्स को अशोक होटल में ठहराया गया था, हालांकि अब फिनाले के लिए सभी मुंबई पहुंच चुके हैं। सभी कंटेस्टेंट्स को स्काई सिटी होटल में ठहराया गया है। सभी कंटेस्टेंट्स की फाइनल प्रैक्टिस जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई है।

प्रियंका चोपड़ा जज पैनल में नजर आ सकती हैं। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

प्रियंका चोपड़ा जज पैनल में नजर आ सकती हैं। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

6 भारतीय कंटेस्टेंटस ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
भारत की 6 कंटेस्टेंट्स मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। 1997 में डायना हेडन ने ये ताज पहना। युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

सद्गुरु कबीर के विचार हमेशा प्रासंगिक : श्रीवास्तव

कबीर कुटी कोटसागर में दो दिवसीय कबीर संत समागम समारोह महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव कहा सद्गुरु कबीर के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 11:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 11:56 PM (IST)

सद्गुरु कबीर के विचार हमेशा प्रासंगिक : श्रीवास्तव

HighLights

  1. सद्गुरु कबीर के विचार हमेशा प्रासंगिक : श्रीवास्तव
  2. विधायक ने कबीर कुटी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की
  3. कबीर के विचार को बताया गया

करगीरोड कोटा(नईदुनिया न्यूज)। कबीर कुटी कोटसागर में दो दिवसीय कबीर संत समागम समारोह महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव कहा सद्गुरु कबीर के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनके द्वारा कहे गए हर दोहे अत्यंत शिक्षाप्रद है। उन पर अमल करने से व्यक्ति एवं समाज की हर बुराई समाप्त हो सकती है। उन्होंने बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोय। दोहा के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कबीर कुटी के अध्यक्ष रविप्रकाश मानिकपुरी की मांग पर उन्होंने कबीर कुटी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गुप्ता उपस्थित रहे l विधायक अटल श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम सद्गुरु कबीर की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर चौका आरती का दर्शन किया। प्रथम दिवस पाढ़ी कवर्धा के महंत संतूदास साहेब ने प्रातः गुरु महिमा पाठ कर गायिका केशरबाई मानिकपुरी के साथ कबीर भजन एवं ग्रंथ वाणी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संतोष दास मानिकपुरी, बालमदास मानिकपुरी एवं बोधीदास मानिकपुरी ने भजन प्रस्तुत किया। विभिन्न स्थानों से आए कबीर पंथी मानिकपुरी पनिका समाज के वरिष्ठ एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। खैरा बिलासपुर के महंत शिवदास और साथियों ने सात्विक चौका, आरती किया। समाज के पदाधिकारी ब्लाक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी एवं कबीर कुटी के अध्यक्ष रविप्रकाश मानिकपुरी ने आभार जताया। इस दौरान समारोह को सद्गुरु कबीर कल्याण समिति एवं ब्लाक मानिकपुरी पनिका समाज ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।

कार्यक्रम को सफल करने में ब्लाक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष रघुनंदनदास मानिकपुरी,शिवरामदास मानिकपुर, जयरामदास मानिकपुरी, मंगलदास मानिकपुरी, विष्णुदास मानिकपुरी,प्रेमेन्द्र मानिकपुरी, शंभूदास मानिकपुरी, चंद्रप्रकाश मानिकपुरी, भोलादास मानिकपुरी, शेखर दीवान को साथ ही लक्ष्मीनारायण दुबे, सेकूदास,प्रकाश दास,शंकर दास,मनोजदास, रामदास पेंटर, शांतिदेवी, उषादेवी, पुष्पादेवी,प्यारीदेवी, दुलार दास आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महंत लीलादास, जिला सचिव पीडी माणिक,सोहनदास , एनडी मानिकपुरी, अरुणदास मानिकपुरी,प्रीतम दास मानिकपुरी, सुमिरनदास मानिकपुरी, महंत शंकरदास, दीवान दिलहरणदास जगदीशदास, महंत सुखमदास,मूरितदास श्रवणदास मुन्नादास,लखनदास, शीतलदास, दिलीपदास अन्य उपस्थित रहे।

Russia-Ukraine Struggle: पीएम नरेंद्र मोदी की दखल के बाद पुतिन ने बदला था यूक्रेन पर परमाणु हमले का प्लान, रिपोर्ट में दावा

Russia-Ukraine Conflict: रिपोर्ट में दो सीनियर अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि साल 2022 में पीएम मोदी और कुछ देशों के नेताओं ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात परमाणु हमले को रोकने में सहायता की थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 10:29 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 10:29 PM (IST)

Russia-Ukraine War: पीएम नरेंद्र मोदी की दखल के बाद पुतिन ने बदला था यूक्रेन पर परमाणु हमले का प्लान, रिपोर्ट में दावा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी। तस्वीर साभार-जागरण

HighLights

  1. वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने दी जानकारी।
  2. पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति से बेहतर संबध से टला यूक्रेन पर परमाणु हमला।

एजेंसी, वाशिंगटन। Russia-Ukraine Struggle: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष अबतक थमा नहीं है। अब इस युद्ध को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। जिसमें दावा किया गया कि साल 2022 के अंत में रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाला था। इस हमले को रोकने में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ देशों के लीडर्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह बात सीएनएन की एक रिपोर्ट में सामने आई है।

रूस करने वाला था यूक्रेन पर परमाणु हमला

रिपोर्ट में दो सीनियर अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि साल 2022 में पीएम मोदी और कुछ देशों के नेताओं ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात परमाणु हमले को रोकने में सहायता की थी।

अमेरिका ने पीएम मोदी से किया था संपर्क

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन परेशान थे कि रूस यूक्रेन को खत्म करने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इसको लेकर यूएस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य देशों के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क किया था। जिससे भीषण संकट को टालने में मदद मिली है।

यह युद्ध का युग नहीं- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल एक शिखर सम्मान के मौके पर रूस के राष्ट्रपति से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। सीएनएन ने वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कहा कि बाइडन प्रशान विशेष रूप से चिंतित था। खासतौर पर 2022 के अंत में जब यूक्रेन में रूसी सेना विनाशकारी साबित हो रही थी। यूक्रेनी सेनाएं खेरसान की तरफ आगे बढ़ रही थीं। अमेरिका को लगा कि परमाणु हथियारों के उपयोग के लिए विनाशकारी ट्रिगर हो सकती है। इस दौरान यूएन ने भारत सहित अन्य देशों की मदद ली थी। जिसमें चीन भी शामिल था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Election Commissioners: 15 मार्च को हो सकती है दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, पीएम मोदी की अध्यक्षता में पैनल मेंबर होंगे शामिल

Election Commissioners: अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के इस्तीफे से चुनाव आयुक्त के दोनों पद खाली हो गए हैं। अब इन पदों पर नियुक्ति 15 मार्च तक की जा सकती है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 08:48 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 08:48 PM (IST)

Election Commissioners: 15 मार्च को हो सकती है दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, पीएम मोदी की अध्यक्षता में पैनल मेंबर होंगे शामिल
चुनाव आयोग को 15 मार्च तक दो नए आयुक्त मिलने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Election Commissioners: अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के इस्तीफे से चुनाव आयुक्त के दोनों पद खाली हो गए हैं। अब इन पदों पर नियुक्ति 15 मार्च तक की जा सकती है। अरुण ने शुक्रवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिससे शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद इलेक्शन कमीशन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही सदस्य बचे हैं।

कानून मंत्री की अध्यक्षता में सर्च कमेटी बनाई गई

अनूप चंद्र पांडे 14 फरवरी को रिटायर्ड हुए थे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता वाली सर्च कमेटी पांच-पांच नामों के दो अलग पैनल तैयार करेगी। कमेटी में गृह सचिव और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव शामिल हैं। आखिरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति चुनाव आयुक्तों के रूप में दो व्यक्तियों को नामित करेगी।

चयन समिति में अधीर रंजन चौधरी भी

चयन समिति में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं। नामित व्यक्तियों की नियुक्त राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी। सूत्रों के अनुसार, चयन समिति 13 से 14 मार्च मीटिंग कर सकती है। वहीं, नियुक्तियां 15 मार्च को की जा सकती हैं।

अरुण गोयल ने अचानक पद से दिया इस्तीफा

अरुण गोयल के इस्तीफे के जवाब में सूत्रों ने कहा कि उन्होंने संभवतः निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अरुण गोयल और राजीव कुमार के बीच मतभेद की आशंकाओं को खारिज कर दिया। बता दें अरुण ने इस्तीफा देने के बाद चुनाव आयोग, गृह और रेल मंत्रालय के अधिकारियों के बीच बैठक में शामिल नहीं हुए थे। यह मीटिंग चुनाव ड्यूटी पर केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर बुलाई गई थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह