Video: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे PM मोदी, सुबह-सुबह हाथी पर बैठकर की जंगल सफारी

Kaziranga Nationwide Park काजीरंगा नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पहुंचे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 08:41 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 08:41 AM (IST)

Video: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे PM मोदी, सुबह-सुबह हाथी पर बैठकर की जंगल सफारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के अंदर जीप सफारी की

HighLights

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरे का आज दूसरा दिन है।
  2. आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे और जंगल सफारी का आनंद लिया।
  3. सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने हाथी की सवारी की और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा।

एएनआई, गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरे का आज दूसरा दिन है। आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे और जंगल सफारी का आनंद लिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने हाथी की सवारी की और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सफारी भी की। pic.twitter.com/KkFh8V8650

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024

हाथी और जीप की सवारी

काजीरंगा नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां उन्होंने हाथी और जीप की सवारी की। पीएम मोदी ने 2 दिवसीय दौरे में करीब 18,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्