Film Overview- Tera Kya Hoga Pretty | मूवी रिव्यू- तेरा क्या होगा लवली: इलियाना और रणदीप ने बखूबी निभाए अपने किरदार, रंगभेद पर बेस्ड फिल्म के डायरेक्शन में रही कमी

2 घंटे पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

रणदीप हुड्डा, इलियाना डिक्रूज और करण कुंद्रा स्टारर फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ रिलीज हो गई है। फिल्म की लेंथ 2 घंटे 24 मिनट है। फैमिली ड्रामा वाली इस फिल्म को दैनिक भास्कर ने 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?

तेरा क्या होगा लवली अपने नाम की ही तरह दिलचस्प और बेहद मजेदार कहानी है, जो थिएटर्स में फिल्म देखने आई ऑडियंस को सुपर एंटरटेन करेगी। ये फिल्म दहेज और रंग भेद जैसे मुद्दों को मजेदार तरीके से दर्शकों के सामने परोसती है। फिल्म हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बनी है जिसमें लवली (इलियाना डिक्रूज) का परिवार उसकी जल्द से जल्द शादी करवाना चाहता है।

लेकिन यही सबसे बड़ी समस्या होती है, क्योंकि लवली का गहरा रंग उसकी शादी में एक बड़ी मुसीबत बन जाता है। ऐसे में एक पिता अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। लवली को गोरा दिखाने के लिए कैसे उसकी फोटोज एडिट करवाने से लेकर डबल दहेज तक देने के लिए राजी हो जाता है। लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट आ जाता है क्योंकि लवली की शादी का दहेज से भरा ट्रक लुटेरे लेकर फरार हो जाते हैं जिसको ढूंढने का जिम्मा सोमवीर (रणदीप हुड्डा ) को सौंपा जाता है। सोमवीर हरियाणा पुलिस में होता है और वो पहले ही लवली को उसके रंग की वजह से रिजेक्ट कर चुका होता है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?

एक्टर्स के परफॉर्मेंस की बात करें, तो इलियाना डिक्रूज ने लवली के किरदार के साथ न्याय किया है। इलियाना ने फिल्म में हरियाणवी कैरेक्टर को अच्छे से पकड़ा है। रणदीप हुड्डा ने भी सोमवीर के किरदार को बखूबी निभाया है। लेकिन करण कुंद्रा की एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दी है। उनकी कॉमिक टाइमिंग से लेकर एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी तारीफ करने लायक है।

इसके अलावा पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल, श्रुति उल्फत, शिवांकित सिंह परिहार और गीतिका विद्या जैसे बाकी एक्टर्स ने भी अपने किरदार को पकड़े रखा।

डायरेक्शन कैसा है?

फिल्म के डायरेक्टर बलविंदर सिंह जंजुआ हैं। उन्होंने फिल्म के सभी एक्टर से बेस्ट निकलवाने की कोशिश की है। लेकिन डायरेक्शन पर और अच्छा काम किया जा सकता था। फिल्म में कुछ बहुत सप्राइजिंग देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन कहानी आपको कहीं बोर नहीं करती है। फिल्म की कहानी कुणाल मांडेकर और अनिल रोधन ने लिखा है। वहीं स्क्रीनप्ले अनिल रोधन और रूपिंदर चहल ने साथ मिलकर लिखा हैं। फिल्म में कॉमिक टाइमिंग बहुत कमाल की दी गई है।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?

फिल्म का म्यूजिक और साउंड भी फिल्म की थीम और ह्यूमर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। फिल्म में ऐसे गाने नहीं हैं जो आपको बार-बार सुनने की इच्छा हो। लेकिन फिल्म देखते समय आप म्यूजिक को एंजॉय करेंगे।

फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?

फिल्म में समाज के पुराने और बड़े मुद्दे को बड़ी ही सरलता से दिखाने की कोशिश की गई है। लेकिन अगर आप सरप्राइज होने की उम्मीद से फिल्म देखने के लिए जा रहे हैं, तो आप निराश होंगे। अगर आप एंटरटेन होना चाहते हैं, तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। फिल्म में बोर होने जैसा कोई पहलू नहीं है। ये एक फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म है, इसे आप परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म में ज्यादा कुछ नया देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन गंभीर मुद्दे को हास्य तरीके से दिखाने की उनकी इस कोशिश की तारीफ होनी चाहिए।

कोंडागांव में अजीबो-गरीब घटना, परीक्षा देने जा रही 10वीं की छात्रा पर मधुमक्‍खियों ने किया हमला, छूटा पेपर

Bees attacked tenth class woman college students in Kondagaon: छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शनिवार को 10वीं कक्षा की छत्‍तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा पर मधुमक्‍खियों ने हमला कर दिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 10:58 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 10:58 AM (IST)

कोंडागांव में अजीबो-गरीब घटना, परीक्षा देने जा रही 10वीं की छात्रा पर मधुमक्‍खियों ने किया हमला, छूटा पेपर

कोंडागांव/माकड़ी। Bees attacked tenth class woman college students in Kondagaon: छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शनिवार को 10वीं कक्षा की छत्‍तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा पर मधुमक्‍खियों ने हमला कर दिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं छात्रा को बचाने आए उसके पिता को भी मधुमक्‍खियों ने डंक मार दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह मधुमक्‍खियों के हमले से बचाकर दोनों को माकड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं मधुमक्‍खियों के हमले में घायल छात्रा गणित की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई।

दरअसल, यह घटना विकासखंड माकड़ी के ग्राम पंचायत कुरलु बहार की है। यहां 10वीं की छात्रा कुमारी बिंदेश्वरी नेताम आज दसवीं का पेपर देने हीरापुर जा रही थी। इसी दौरान छात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला बोला दिया। मधुमक्खियों ने डंक मारकर छात्रा को बुरी तरह से घायल कर दिया।

बेटी को बचाने पहुंचे पिता भी हुए मधुमक्खियों के हमले के शिकार

इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाने का प्रयास किया और तुरंत उसके पिता को फोन लगाकर बुलाया। आनन-फानन में छात्रा के पिता मौके पर पहुंचे तो देखा मधुमक्खियों का झुंड बेटी को डंक मार रहा था। बेटी को बचाने पिता ने मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन मधुमक्खियों ने पिता को भी डंक मारकर घायल कर दिया।

इसके तुरंत 108 को बुलाया गया और छात्रा और पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी में भर्ती किया गया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। आज दसवीं का गणित का पेपर है। अस्‍पताल में हालत गंभीर होने की वजह से छात्रा पेपर देने से वंचित हो गई।

डॉक्टर भौमिक पाठक ने बताया, छात्र सुबह-सुबह एग्जाम देने स्कूल जा रही थी। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। बच्‍ची के शरीर से बहुत सारे बिट्स निकले हैं जिसका अभी हमने काउंट नहीं किया है और बच्ची के दोनों कानों से जिंदा मधुमक्खी निकाली गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

India Vs England fifth Check Dwell: भारत को पहली पारी में 259 रनों की बढ़त, एंडरसन ने पूरे किए 700 विकेट, इंग्लैंड की खराब शुरुआत

India Vs England fifth Check :भारत की पहली पारी मैच के तीसरे दिन 477 रनों पर खत्म हुई।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 11:40 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 11:51 AM (IST)

India Vs England 5th Test  Live: भारत को पहली पारी में 259 रनों की बढ़त, एंडरसन ने पूरे किए 700 विकेट, इंग्लैंड की खराब शुरुआत

धर्मशाला, स्पोर्ट्स डेस्क India Vs England fifth Check । पांचवें क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड के पहली पारी में 218 रनों के जवाब में भारत की पहली पारी तीसरे दिन शनिवार को 477 रनों पर खत्म हुई। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और उसने 103 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे।

पहली पारी में 259 रनों से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। स्पिनर आर. अश्विन ने सलामी बल्लेबाज (0), बेन डकैत (2) और ओली पोप (19) को सस्ते में आउट किया। जो रूट ने जानी बेयरस्टो (39) ने टीम को संभालने का प्रयास किया। बेयरस्टो टी-20 फार्मेट की तरह खेले औऱ 31 गेंदों पर 3 चौके व 3 छक्के जड़े। उन्हें कुलदीप यादव ने चलता किया। रूट व बेयरस्टो के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई।

बशीर ने झटके पांच विकेट

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (103) और शुभमन गिल (110) के शतकों सहित भारतीय बल्लेबाजी क्रम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। कुलदीप यादव (30) और जसप्रीत बुमराह (20) ने निचले क्रम में नौंवे विकेट के लिए 49 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कुलदीप यादव को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इंग्लैंड के शोएब बशीर ने 173 रन देकर पांच विकेट लिए। एंडरसन ने 60 रन देकर दो जबकि टाम हार्टले ने 126 रन देकर दो विकेट लिए।

naidunia_image

पहले तेज गेंदबाज व कुल तीसरे गेंदबाज बनें

कुलदीप के इस विकेट के साथ ही एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए। एंडरसन यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बनें। उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वालों की सूची में केवल स्पिनर ही शामिल थे। अभी तक केवल तीन गेंदबाज ही इस उपलब्धि को हासिल कर सके हैं। एंडरसन से पहले श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) और आस्ट्रेलिया के शेन वार्न (708) ही यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। एंडरसन ने अपने 21 साल लंबे करियर में अभी तक 187 टेस्ट खेलें हैं। उनसे ज्यादा किसी विशेषज्ञ गेंदबाज ने इतने टेस्ट नहीं खेले हैं। इस टेस्ट के शुरू होने से पहले एंडरसन के 186 टेस्ट मैचों ने 698 विकेट थे।

सबसे ज्यादा विकेट भारत के खिलाफ

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने वाले एंडरसन ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 150 विकेट लिए हैं। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ 117, दक्षिण अफ्रीका को 103 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 87 विकेट हासिल किए। वहीं पाकिस्तान के 82, न्यूजीलैंड के 84, श्रीलंका के 58, जिम्बाब्वे के 11 और बांग्लादेश के नौ बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

India Maldives Relations: मालदीव की पूर्व राष्ट्रपति की अपील, ‘भारतीय हमें माफ करें’, बहिष्कार के बाद अर्थव्यवस्था बिगड़ी

India Maldives Relations उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसे मामलों को तत्काल सुलझाया जाना चाहिए और हमें कई बदलाव करने चाहिए और सामान्य रिश्ते करना चाहिए।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 10:16 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 10:17 AM (IST)

India Maldives Relations: मालदीव की पूर्व राष्ट्रपति की अपील, ‘भारतीय हमें माफ करें’, बहिष्कार के बाद अर्थव्यवस्था बिगड़ी
हमें खेद है कि ऐसा हुआ। अब मालदीव के सभी लोग यह चाहते हैं कि भारतीय अपनी छुट्टियों पर मालदीव आएं और हमारे आतिथ्य में कोई बदलाव नहीं होगा।’

HighLights

  1. भारत दौरे पर आए नशीद ने कहा कि बहिष्कार के प्रभाव से देश पर बुरा असर हुआ है।
  2. मैं वास्तव में यहां भारत इसलिए आया हूं क्योंकि मैं इस बारे में बहुत चिंतित हूं।
  3. मैं इस बारे में कहना चाहता हूं कि मालदीव के लोगों को इस पूरे घटनाक्रम पर खेद है।

एएनआई, नई दिल्ली। भारत के लोगों द्वारा पर्यटन के लिए मालदीव का बहिष्कार करने के उसकी अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट आई है। देश में अर्थव्यवस्था में मंदी आने के बाद मालदीव की अकल ठिकाने आ गई है। अब मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारत के बहिष्कार के आह्वान के प्रभाव पर चिंताएं व्यक्त की हैं। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और उन्होंने मालदीव के लोगों की ओर से माफी मांगते हुए कहा कि कि भारतीय पर्यटकों के मालदीव का दौरा जारी रखना चाहिए।

मालदीव के लोगों को खेद है

भारत दौरे पर आए नशीद ने कहा कि बहिष्कार के प्रभाव से देश पर बुरा असर हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में यहां भारत इसलिए आया हूं क्योंकि मैं इस बारे में बहुत चिंतित हूं। मैं इस बारे में कहना चाहता हूं कि मालदीव के लोगों को इस पूरे घटनाक्रम पर खेद है। हमें खेद है कि ऐसा हुआ। अब मालदीव के सभी लोग यह चाहते हैं कि भारतीय अपनी छुट्टियों पर मालदीव आएं और हमारे आतिथ्य में कोई बदलाव नहीं होगा।’

रिश्ते सामान्य करने की अपील

पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को हटाने के लिए वर्तमान राष्ट्रपति की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि ऐसे मामलों को तत्काल सुलझाया जाना चाहिए और हमें कई बदलाव करने चाहिए और सामान्य रिश्ते करना चाहिए। नशीद ने कहा कि जब मालदीव के राष्ट्रपति चाहते थे कि भारतीय सैन्यकर्मी चले जाएं, तो आप जानते हैं कि भारत ने क्या किया? उन्होंने अपनी बांहें नहीं मोड़ीं। उन्होंने ताकत का प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन मालदीव की सरकार से बस इतना ही कहा, ‘ठीक है, आइए उस पर चर्चा करें।”

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से करूंगा बात

डोर्नियर उड़ान और हेलीकॉप्टरों पर हाल की चर्चाओं के बारे में नशीद ने कहा कि मैं मालदीव के वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से ऐसी बातचीत बंद करने का आग्रह करता हूं। नशीद ने कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने इस सब मुद्दों पर चर्चा की। नशीद ने कहा कि दोनों देशों के संबंधित को सामान्य करने के लिए मैं मोहम्मद मुइज्जू को फोन करूंगा कि कृपया डोर्नियर उड़ान और हेलीकॉप्टरों पर इन चर्चाओं को रोकें।

मालदीव और चीन के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित रक्षा समझौते पर नशीद ने सफाई देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह एक रक्षा समझौता है। मुझे यह लगता है कि मुइज्जू सरकार कुछ उपकरण खरीदना चाहती थी। खासतौर पर रबर की गोलियां और आंसू गैस। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुइज्जू सरकार ने सोचा कि आंसू गैस और रबर की गोलियों की आवश्यकता है। सरकार बंदूक से नहीं चलती।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

काम की खबर: 250 रुपये में अपनी लाड़ली का भविष्य करें सुरक्षित, शिक्षा से लेकर विवाह का सरकार उठाएगी खर्च

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी बचत स्कीम है। 10 साल या उससे कम आयु की बालिका के माता-पिता इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 04:52 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 04:52 PM (IST)

250 रुपये में अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार कई योजनाओं चला रही है। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना है, जो लड़कियों का भविष्य सुरक्षित करने का काम करती है। यह योजना पढ़ाई से लेकर शादी के खर्च में सहायता करती है। अभिभावकों को अपनी लाड़ली के सिक्योर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहिए।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?

सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी बचत स्कीम है। 10 साल या उससे कम आयु की बालिका के माता-पिता इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह योजना उच्च ब्याज दर प्रदान करती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता

  • अकाउंट बच्ची के माता-पिता या कानूनी अभिभावक खोल सकते है।
  • बच्ची की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए।
  • एक परिवार सिर्फ दो सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोल सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ

  • जब आपको अपनी बेटी के लिए पैसे बचाने की बात आती है, तो सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छा विकल्प है। इसमें आप न्यूनतम 250 रुपये निवेश कर सकते हैं।
  • अन्य योजनाओं की तुलना में इस स्कीम में उच्च ब्याज दर सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • धारा 80सी के तहत 1,50,000 रुपये तक टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना पर अर्जित ब्याज और परिपक्वता पर प्राप्त इनकम टैक्स मुक्त है।
  • मैच्योरिटी पर गारंटीशुदा रिटर्न मिलता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे निवेश करें?

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पोस्ट ऑफिस या बैंकों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निवेशकों को कुछ डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता की फोटो आईडी
  • आवेदक के अभिभावक का पता प्रमाण
  • पैन कार्ड, वोटर आईडी और आधार कार्ड

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ऑफलाइन खाता कैसे खोलें?

  • किसी नजदीकी बैंक या डाकघर में जाना होगा।
  • आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज संलग्न करें।
  • पहली जमा राशि का भुगतान करें। यह 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है।
  • प्रक्रिया के बाद आपका खाता एक्टिव हो जाएगा। खाता खोलने के बाद इस खाते की एक पासबुक प्रदान की जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरें

इस योजना पर ब्याज दर सरकार तय करती है। हर तिमाही में इसकी समीक्षा की जाती है। साल 2024 की वर्तमान तिमाही में ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है।

  • सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर- 8.2 प्रतिशत प्रति वर्ष
  • निवेश राशि- न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • परिपक्वता राशि- निवेश की गई रकम पर निर्भर है
  • परिपक्वता अवधि- 21 साल
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Aaj Ka Panchang 09 March 2024: जानें कैसा रहेगा 9 मार्च पंचांग, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang 09 March 2024 इस दौरान कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। 9 मार्च को धनिष्ठा नक्षत्र का योग है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 05:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 05:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 09 March 2024: जानें कैसा रहेगा 9 मार्च पंचांग, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य
पंडित हर्षित मोहन शर्मा शनिवार के पंचांग के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

HighLights

  1. हिंदू पंचांग के अनुसार 9 मार्च 2024 को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।
  2. इस तिथि को शनिवार है।
  3. राहुकाल की बात की जाए तो यह समय सुबह 9:34 बजे से सुबह 11:03 बजे तक रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू पंचांग के अनुसार 9 मार्च 2024 को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि को शनिवार है। राहुकाल की बात की जाए तो यह समय सुबह 9:34 बजे से सुबह 11:03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। 9 मार्च को धनिष्ठा नक्षत्र का योग है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा शनिवार के पंचांग के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

आज का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक संवत 1945 शोभकृत
  • कलि संवत 5125
  • दिन काल 11:49 AM
  • विक्रम संवत 2080
  • मास अमांत माघ
  • मास पूर्णिमांत फाल्गुन
  • तिथि चतुर्दशी 06:19 PM
  • नक्षत्र

    • धनिष्ठा 07:55 AM
    • शतभिषा 07:55 AM

    करण

    • विष्टि 08:11 AM
    • शकुन 08:11 AM

    पक्ष कृष्ण

    • योग सिद्ध 08:31 PM
    • वार शनिवार

    सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

    • सूर्योदय 06:48 AM
    • चन्द्रोदय +06:47 AM
    • चन्द्र राशि कुम्भ
    • सूर्यास्त 06:46 PM
    • चन्द्रास्त 05:42 PM
    • ऋतु वसंत

    शुभ और अशुभ समय

    • शुभ समय
    • अभिजित 12:08 – 12:55
    • अशुभ समय
    • दुष्टमुहूर्त 06:37 AM – 07:24 AM
    • कंटक 12:08 PM – 12:55 PM
    • यमघण्ट 03:17 PM – 04:04 PM
    • राहुकाल 09:34 AM – 11:03 AM
    • कुलिक 07:24 AM – 08:11 AM
    • कालवेला या अर्द्धयाम 01:42 PM – 02:29 PM
    • यमगण्ड 02:00 PM – 03:29 PM
    • गुलिक काल 06:37 AM – 08:05 AM

    दिशा शूल

    • दिशा शूल पूर्व
    • चन्द्रबल और ताराबल

    ताराबल

    • भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

    चन्द्रबल

    • मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    Financial institution Vacation: मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, 5 रविवार के अलावा अलग-अलग राज्यों पर 7 दिन नहीं होगा काम

    Financial institution Vacation in March 2024: रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, मार्च में 5 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा सात दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। 25 मार्च को होली पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Solar, 25 Feb 2024 05:00 PM (IST)

    Up to date Date: Solar, 25 Feb 2024 05:00 PM (IST)

    Financial institution Vacation in March 2024

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Financial institution Vacation in March 2024: मार्च से पहले आगामी बैंक छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है, ताकि समय से पहले अपने काम निपटा लिए जाएं। अगले महीने 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश, दूसरे व चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य सरकारें छुट्टियां निर्धारित करती हैं।

    रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, मार्च में 5 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा सात दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। 25 मार्च को होली पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 29 मार्च को गुड फ्राइडे पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपके बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर बैंक जा सकते हैं।

    मार्च 2024 बैंक हॉलिडे

  • 1 मार्च, मिजोरम- चापचूर कुट।
  • 3 मार्च, रविवार
  • 8 मार्च, महाशिवरात्रि- सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 मार्च, दूसरा शनिवार- सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 मार्च, रविवार
  • 17 मार्च, रविवार
  • 22 मार्च, बिहार दिवस- बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 मार्च, चौथा शनिवार- बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 मार्च, रविवार
  • 25 मार्च, होली- सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 मार्च, याओसांग/होली- बिहार, मणिपुर और ओडिशा में बैंद बंद रहेंगे।
  • 27 मार्च, होली- बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 मार्च, गुड फ्राइडे- सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 मार्च, रविवार
  • ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए काम निपटा सकेंगे

    बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। मार्च में 9 दिन शेयर मार्केट में कारोबार नहीं होगा।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    Video: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे PM मोदी, सुबह-सुबह हाथी पर बैठकर की जंगल सफारी

    Kaziranga Nationwide Park काजीरंगा नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पहुंचे।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 08:41 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 08:41 AM (IST)

    Video: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे PM मोदी, सुबह-सुबह हाथी पर बैठकर की जंगल सफारी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के अंदर जीप सफारी की

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरे का आज दूसरा दिन है।
    2. आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे और जंगल सफारी का आनंद लिया।
    3. सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने हाथी की सवारी की और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा।

    एएनआई, गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरे का आज दूसरा दिन है। आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे और जंगल सफारी का आनंद लिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने हाथी की सवारी की और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा।

    #WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सफारी भी की। pic.twitter.com/KkFh8V8650

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024

    हाथी और जीप की सवारी

    काजीरंगा नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां उन्होंने हाथी और जीप की सवारी की। पीएम मोदी ने 2 दिवसीय दौरे में करीब 18,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    Hollywood actress adrienne shelly Homicide Story, Profession, And Life | पहले हथौड़े से वार किया, फिर फंदे पर लटकाया: कंस्ट्रक्शन वर्कर ने की थी हॉलीवुड एक्ट्रेस एड्रीन की हत्या, उनपर बनी हैं 2 सीरीज और डॉक्यूमेंट्रीज

    16 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

    • कॉपी लिंक

    अनसुनी दास्तान में हॉलीवुड एक्ट्रेस, डायरेक्टर और राइटर एड्रीन की, जिसके कत्ल ने पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर दिया था। एड्रीन महज 40 साल की थीं, जब उनके बाथटब में उनकी लाश मिली थी। हर किसी का मानना था कि उन्होंने आत्महत्या की है, लेकिन महीनों बाद जब उनकी मौत से पर्दा उठा तो हर कोई हैरान था। एड्रीन ने आत्महत्या नहीं की थी, उनकी हत्या हुई थी, वो भी बिल्डिंग में काम करने वाले एक मामूली कारपेंटर के हाथों।

    एड्रीन का हॉलीवुड में वो रुतबा था कि आज भी उनके नाम पर दुनिया की सबसे बेहतरीन न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी और अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट में स्कॉलरशिप दी जाती है। उनकी जिंदगी पर 2 फिल्में और एक ड्रामा सीरीज बनाई जा चुकी है।

    आज 3 चैप्टर्स में पढ़िए एड्रीन शैली की हत्या, साजिश और कानूनी लड़ाई की कहानी-

    हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, राइटर और डायरेक्टर एड्रीन शेली ने साल 2002 में मार्केटिंग फर्म बेलार्डी के चेयरमैन और CEO एंडी ऑस्ट्रॉय से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक साल पहले मैट्रिमोनियल साइट मैच डॉट कॉम पर हुई थी। शादी के एक साल बाद एड्रीन ने बेटी सोफी को जन्म दिया था।

    एड्रीन शेली अपने पति एंडी के साथ मैनहैटन के वेस्ट विलेज इलाके के एबिंग्डन स्क्वायर अपार्टमेंट में रहती थीं। वो अपने इस अपार्टमेंट को ऑफिस की तरह भी इस्तेमाल करती थीं, लेकिन उनका परिवार ज्यादातर दूसरे घर में रहता था।

    1 नवंबर 2006 को सुबह 9:30 बजे एंडी, एड्रीन को अपार्टमेंट में छोड़कर अपने काम से निकल गए थे। दोपहर को एंडी ने एंड्रीन को कई कॉल किए, लेकिन उन्होंने एक भी बार कॉल नहीं उठाया। जो मैसेज भेजे उसका भी जवाब नहीं मिला। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। एड्रीन चाहे कितनी भी बिजी हों, वो कॉल जरूर पिक करती थीं। जब जवाब के इंतजार में 8 घंटे बीत गए, तो एंडी को फिक्र होने लगी।

    एड्रीन की वेस्ट विलेज स्थित अपार्टमेंट की तस्वीर।

    एड्रीन की वेस्ट विलेज स्थित अपार्टमेंट की तस्वीर।

    वो तुरंत एड्रीन का हाल जानने अपार्टमेंट पहुंच गए। उन्हें अनहोनी का डर था, तो उन्होंने बिल्डिंग में आते हुए वॉचमैन को भी अपने साथ अपार्टमेंट तक चलने को कहा। ऊपर पहुंचकर देखा तो अपार्टमेंट का दरवाजा बाहर से खुला हुआ था। जैसे ही दोनों दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए, तो मंजर दिल दहला देने वाला था।

    एड्रीन के गले में बेडशीट बंधी हुई थी और उनकी बॉडी बाथटब की शावर रॉड से लटकी हुई थी। करीब जाकर देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। वॉचमैन ने तुरंत न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट को कॉल कर इत्तेला दी और पुलिस ने आते ही जांच शुरू कर दी।

    शुरुआती क्राइम सीन को देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि एड्रीन ने आत्महत्या की है, हालांकि एंडी ने अपने बयान में बताया कि एड्रीन बेहद खुश थीं और वो अपनी ढाई साल की बेटी को पीछे छोड़ खुद की जान नहीं ले सकतीं। उन्होंने ये भी बताया कि एड्रीन के वॉलट में पैसे नहीं थे। उनकी बॉडी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टपार्टम किया गया। रिपोर्ट में आया कि एड्रीन की मौत नेक कंप्रेशन से दम घुटने से हुई है।

    40 साल की मशहूर एक्ट्रेस एड्रीन की मौत की खबर से पूरे हॉलीवुड में हंगामा मच गया। हर कोई ये सोचकर दंग था कि एड्रीन ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि तब तक उनकी मौत को आत्महत्या ही माना जा रहा था।

    बाथरूम में मिले जूतों के निशान से सुलझी मर्डर मिस्ट्री
    मौका-ए-वारदात की जांच में न्यूयॉर्क पुलिस को कुछ संदिग्ध जूतों के निशान मिले, जो इस मर्डर मिस्ट्री का अहम सबूत साबित हुए। फोरेंसिक जांच में पाया गया कि जिस जगह एड्रीन की बॉडी मिली थी, उसके ठीक बाजू में मिले जूते के निशान में जिप्सन डस्ट लगी हुई थी। ये निशान जांच में मददगार साबित हुए, क्योंकि मर्डर के दिन ही उस बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम हुआ था।

    कंस्ट्रक्शन साइट में काम करने वाले मजदूरों से हुई पूछताछ में 19 साल के डिएगो पिलको का नाम सामने आया, जिसने बाद में कबूल किया कि उसने ही एड्रीन की हत्या कर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी।

    हत्यारे का इकबाल-ए-जुर्म
    पुलिस पूछताछ में डिएगो पिलको ने जो बताया वो सुनकर हर कोई हैरान था। उसके बयान के अनुसार, बिल्डिंग में चल रहे कंस्ट्रक्शन वर्क के दौरान काफी हल्ला हो रहा था, जिससे एड्रीन को दिक्कत थी। वो बार-बार आकर चिल्ला रही थीं, लेकिन काम रोकना मुमकिन नहीं था। एड्रीन की लगातार चिल्लाने की आवाज से डिएगो ने आपा खो दिया और अपने हाथ में रखा हथौड़ा उन्हें फेंक कर मार दिया।

    गिरफ्तारी के दौरान ली गई डिएगो की तस्वीर।

    गिरफ्तारी के दौरान ली गई डिएगो की तस्वीर।

    हथौड़े से हमला करने के बाद डिएगो घबरा गया कि कहीं एड्रीन उनकी शिकायत न कर दें। अपनी जान बचाते हुए एड्रीन अपने अपार्टमेंट की तरफ भागीं तो डिएगो भी उनके पीछे-पीछे अपार्टमेंट पहुंच गया।

    जैसे ही डिएगो ने उन्हें पकड़ा तो एड्रीन ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस बात से डिएगो ने अपना आपा खो दिया और उनके चेहरे पर पंच मारकर जमीन पर गिराया और उनका सिर जमीन पर पटकने लगा। मारपीट से एड्रीन बेहोश हो गईं, तो डिएगो को लगा वो वो मर चुकी हैं। उसने एड्रीन को बेडशीट की मदद से शावर रॉड पर लटकाया और भाग निकला।

    पुलिस को डिएगो के इस रिकॉर्डेड बयान पर शक था, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एड्रीन की कोई हेड एंजरी सामने नहीं आई थी।

    एक साल बाद हत्यारे ने बदला बयान
    जब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो 2008 में हत्यारे डिएगो ने कोर्ट में अपना बयान बदल दिया। उसने कहा कि कंस्ट्रक्शन वर्क करते हुए एक दिन उसने एड्रीन को देखा था, तब से वो उन्हें लूटने का इरादा कर चुका था। हत्या वाले दिन एड्रीन ने दरवाजा लॉक नहीं किया था, जिससे वो मौका पाकर घर में घुस गया। जब वो वॉलेट से पैसे निकाल रहा था, तब एड्रीन ने उसे देखा और पुलिस को कॉल करने की धमकी दी। डरकर डिएगो ने उनका फोन छीन लिया और चींखें दबाने के लिए हाथों से उनका मुंह दबोच लिया। वो उन्हें बाथरूम ले गया, जहां उसने उनकी बॉडी फंदे पर लटका दी। चंद सेकेंड में ही एड्रीन की सांसें रुक गईं और वो पैसे लेकर भाग निकला।

    उसे फर्स्ट डिग्री मर्डर के आरोप में 25 साल की कैद की सजा सुनाई, वो भी बिना पेरोल। कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद एड्रीन के पति एंडी ने डिएगो से कहा था, ‘मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा, तुम एक कोल्ड ब्लडेड किलर हो, मैं चाहूंगा कि तुम उम्र भर जेल में सड़ो।’

    एड्रीन की मौत के बाद उनके पति एंड्री ऑस्ट्रॉय ने उनके नाम पर एड्रीन शेली फाउंडेशन की शुरुआती की, जो एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है। ये संस्था न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी और अमेरिका फिल्म इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट को स्कॉलरशिप प्रोवाइड करती है।

    क्राइम ड्रामा सीरीज में दिखाई गई है एड्रीन की मर्डर स्टोरी
    ​​​​​​​
    16 फरवरी 2007 को टेलीकास्ट हुई NBC की क्राइम ड्रामा सीरीज लॉ एंड ऑर्डर के 17वें एपिसोड में एड्रीन शेली की मर्डर स्टोरी दिखाई गई थी। एड्रीन सालों पहले इस शो में गेस्ट अपियरेंस दे चुकी हैं।

    टीवी सीरीज द परफेक्ट मर्डर के चौथे सीजन का दूसरा एपिसोड एड्रीन शेली की हत्या पर बनाया गया है। इसके अलावा उनके पति एंडी उन पर एड्रीन टाइटल की डॉक्यूमेंट्री भी बना चुके हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के एक हिस्से के लिए उन्होंने जेल जाकर एड्रीन के हत्यारे डिएगो से भी बातचीत की थी। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर 1 दिसंबर 2021 को HBO में हुआ था।

    24 जून 1966 को एड्रीन शेली का जन्म न्यूयॉर्क के क्वीन्स शहर में हुआ था। दो भाइयों के साथ उनकी परवरिश लॉन्ग आइलैंड में हुई। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस में रुचि थी। वो महज 10 साल की थीं, जब उन्होंने आर्ट ट्रेनिंग सेंटर में पहली बार स्टेज परफॉर्मेंस दी।

    न्यूयॉर्क के जेरिको शहर की जेरिको हाई स्कूल में पढ़ते हुए एड्रीन लगातार स्टेज प्ले का हिस्सा बनती रहीं। हालांकि, उनका प्रोफेशनल प्ले समर स्टॉक प्रोडक्शन का म्यूजिकल प्ले एनी था।

    स्कूलिंग पूरी करते ही एड्रीन ने फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई करने के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था, हालांकि उन्होंने पढ़ाई बीच में ही अधूरी छोड़ दी और फिल्मों में जगह बनाने मैनहेटन पहुंच गईं।

    मैनहैटन आते ही उन्हें हुनर की बदौलत इंडिपेंडेट फिल्ममेकर हैल हर्टले की दो फिल्में द अन्बिलीविबल ट्रुथ और ट्रस्ट फिल्मों में कास्ट कर लिया गया। फिल्म ट्रस्ट को ग्रैड ज्यूरी प्राइज से सम्मानित किया गया था। आगे उन्हें टीवी सीरीज लॉ एंड ऑर्डर, OZ और होमिसाइडः लाइफ ऑन द स्ट्रीट में काम मिला। फिल्मों और टीवी सीरीज के साथ-साथ एड्रीन कई ब्रॉडवे प्लेज का भी हिस्सा रहीं। हॉलीवुड फिल्मों में अच्छी पकड़ बनाने के बाद एड्रीन ने 1996 की सडन मैनहैटन फिल्म से बतौर राइटर और डायरेक्टर करियर की दूसरी पारी शुरू की थी।

    फिल्मों और सितारों की ये अनसुनी दास्तानें भी पढ़िए-

    मलयाली एक्ट्रेस रानी पद्मिनी, जिनका 3 नौकरों ने किया कत्ल:जो घर खरीदना था उसके बाथरूम में छिपाई लाश, अस्पताल में लावारिस पड़ा रहा शव

    मलयाली एक्ट्रेस रानी पद्मिनी, जिनकी घर के 3 नौकरों ने एक बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या कर दी। उनका शव उनके बाथरूम में ही छिपाया गया था। एक्ट्रेस अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए फिल्मों में आई थीं, लेकिन पहली हिंदी फिल्म रिलीज से पहले ही उनकी मौत हो गई। आगे पढ़िए..

    सोने की जरी वाले कपड़े पहनती थीं शहनाज:मुगल-ए-आजम में हीरोइन बनीं तो शाही परिवार नाराज हुआ, पति ने मारपीट कर बच्चे छीन लिए

    भोपाल के शाही परिवार में जन्मीं शहनाज, मुगल ए आजम में अनारकली का रोल निभाने वाली थीं। सोने-चांदी की जरी वाले कपड़े पहनने वालीं शहनाज को उनके परिवार ने फिल्मों में आने की इजाजत नहीं दी। इस बात से नाराज पति ने भी मारपीट शुरू कर दी। जिंदा रहने के लिए पति का घर छोड़ा, तो शहनाज ने जिंदगी के 20 साल अपने बच्चों की तलाश में गुजारे। आगे पढ़िए..

    एक डायलॉग से नाम पड़ा फटाफट जयलक्ष्मी:MGR के भतीजे ने अपनाया नहीं तो 22 की उम्र में फांसी लगाई, रजनीकांत की फेवरेट एक्ट्रेस हैं

    सुपरस्टार रजनीकांत की पसंदीदा हीरोइन फटाफट जयलक्ष्मी। नाम सुनने में अनोखा लगता है, हालांकि ये नाम उन्हें फटाफट डायलॉग बोलने पर मिला था। हालांकि, आज भी कई लोगों के लिए ये नाम अनसुना ही है। अफसोस की टॉप एक्ट्रेस होने के बावजूद एक नाकाम रिश्ते के चलते उन्होंने महज 22 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। आगे पढ़िए..

    Gwalior Information: उपभोक्ता फोरम ने 62 लोगों को दिलाया 29 लाख का मुआवजा

    Gwalior Information: बहुचर्चित रहे सहारा चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता फोरम ने बड़ी कार्रवाई की है। अपनी पूंजी दांव पर लगा चुके देशभर के लोगों में ग्वालियर जिले के भी कई लोग शामिल हैं।

    By anil tomar

    Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 08:14 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 08:14 AM (IST)

    Gwalior News: उपभोक्ता फोरम ने 62 लोगों को दिलाया 29 लाख का मुआवजा

    HighLights

    1. सहारा चिटफंड धोखाधड़ी का मामला
    2. बहुचर्चित रहे सहारा चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता फोरम ने बड़ी कार्रवाई की है

    Gwalior Information: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बहुचर्चित रहे सहारा चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता फोरम ने बड़ी कार्रवाई की है। अपनी पूंजी दांव पर लगा चुके देशभर के लोगों में ग्वालियर जिले के भी कई लोग शामिल हैं। लंबे समय में मुआवजे की उम्मीद में हिम्मत हार चुके लोगों में ग्वालियर की उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष विकास राय और सदस्य रेवती रमण मिश्रा ने एक उम्मीद जगाई है।

    जानकारी के अनुसार, जिले के 62 लोगों को उनकी पूंजी की 30 प्रतिशत राशि दिलवाने के आदेश के साथ लगभग 29 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट जारी करवाए जा चुके हैं। कुल रकम लगभग 42 लाख रुपये के आसपास है, यानि अभी लोगों को 13 लाख रुपये और दिए जाएंगे। इस मामले में पीड़ितों की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता हेमंत शर्मा और सत्या शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की पोर्टल सुविधा के बाद पहली बार इस मामले में इतना बड़ा भुगतान हो रहा है। अधिवक्ता सत्या शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार की पोर्टल सुविधा में भी चिटफंड के मामले में पीड़ित ग्वालियर के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पाया था। कहीं न कहीं अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों की मदद अब उपभोक्ता फोरम के माध्यम से हो रही है।

    सहारा इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर करुणेश अवस्थी अभी भी जेल में हैं सहारा इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर करुणेश अवस्थी अभी भी जेल में ही हैं, उसने ग्वालियर चंबल संभाग से ही चिटफंड में निवेश के माध्यम से भविष्य में लाभ दिलवाने के नाम पर करोडों रुपये का गबन किया है। जिन लोगों का यह रुपया है उन्होंने सहारा चिटफंड कंपनी में यह सोचकर अपनी मेहनत की कमाई जमा की थी कि उनको भविष्य में बड़ी रकम मिल जाएगी जो उनके काम आएगी, लेकिन लोगों के सपनों को तोड़कर सहारा इंडिया उनकी मेहनत की कमाई लेकर चंपत हो गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस से लेकर सरकार तक से मदद मांगी थी।

    • ABOUT THE AUTHOR

      2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे