Lok Sabha Election: DMK ने तमिलनाडु में कांग्रेस को दी इतनी सीटें, केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर बोला हमला

लोकसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस अपने साथ दलों को जोड़कर अपने कुनबे को बढ़ा रहे हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस का डीएमके के साथ गठबंधन फाइनल हो चुका है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 08:54 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 08:56 PM (IST)

Lok Sabha Election: DMK ने तमिलनाडु में कांग्रेस को दी इतनी सीटें, केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर बोला हमला
DMK व कांग्रेस के बीच गठबंधन तय

एएनआई, चेन्नई। लोकसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस अपने साथ दलों को जोड़कर अपने कुनबे को बढ़ा रहे हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस का डीएमके के साथ गठबंधन फाइनल हो चुका है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने डीएमके नेताओं के साथ साझा बयान देकर यह जानकारी दी है।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के आलाकमान ने डीएमके प्रमुख व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बातकर शीट शेयरिंग के मामले को सुलझा लिया है। कांग्रेस को डीएमके ने 10 सीटें दी हैं, जिसमें 9 सीटें तमिलनाडु व एक सीट पुडुचेरी की है।

#WATCH | Tamil Nadu | Congress will contest elections on 9 seats in Tamil Nadu and one seat in Puducherry. On the remaining seats, we are going to assist the candidates of DMK and alliance events. We’ll win all 40 seats of Tamil Nadu, says Congress MP KC Venugopal pic.twitter.com/fcksz92VVK

डीएमके को मिला कमल हसन का साथ

कांग्रेस और डीएमके के साथ कमल हसन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने हाथ मिला लिया है। इस समझौते के तहत कमल हसन को राज्यसभा की एक सीट दी गई है। कमल हसन ने डीएमके के साथ गठबंधन कर बताया कि मैं लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव नहीं लड़ूंगा। मेरी पार्टी ने फैसला किया है कि वह इस चुनाव में डीएमके का समर्थन करेगी। यह समर्थन किसी समर्थन के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन