Gwalior Information: उपभोक्ता फोरम ने 62 लोगों को दिलाया 29 लाख का मुआवजा

Gwalior Information: बहुचर्चित रहे सहारा चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता फोरम ने बड़ी कार्रवाई की है। अपनी पूंजी दांव पर लगा चुके देशभर के लोगों में ग्वालियर जिले के भी कई लोग शामिल हैं।

By anil tomar

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 08:14 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 08:14 AM (IST)

Gwalior News: उपभोक्ता फोरम ने 62 लोगों को दिलाया 29 लाख का मुआवजा

HighLights

  1. सहारा चिटफंड धोखाधड़ी का मामला
  2. बहुचर्चित रहे सहारा चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता फोरम ने बड़ी कार्रवाई की है

Gwalior Information: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बहुचर्चित रहे सहारा चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता फोरम ने बड़ी कार्रवाई की है। अपनी पूंजी दांव पर लगा चुके देशभर के लोगों में ग्वालियर जिले के भी कई लोग शामिल हैं। लंबे समय में मुआवजे की उम्मीद में हिम्मत हार चुके लोगों में ग्वालियर की उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष विकास राय और सदस्य रेवती रमण मिश्रा ने एक उम्मीद जगाई है।

जानकारी के अनुसार, जिले के 62 लोगों को उनकी पूंजी की 30 प्रतिशत राशि दिलवाने के आदेश के साथ लगभग 29 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट जारी करवाए जा चुके हैं। कुल रकम लगभग 42 लाख रुपये के आसपास है, यानि अभी लोगों को 13 लाख रुपये और दिए जाएंगे। इस मामले में पीड़ितों की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता हेमंत शर्मा और सत्या शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की पोर्टल सुविधा के बाद पहली बार इस मामले में इतना बड़ा भुगतान हो रहा है। अधिवक्ता सत्या शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार की पोर्टल सुविधा में भी चिटफंड के मामले में पीड़ित ग्वालियर के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पाया था। कहीं न कहीं अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों की मदद अब उपभोक्ता फोरम के माध्यम से हो रही है।

सहारा इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर करुणेश अवस्थी अभी भी जेल में हैं सहारा इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर करुणेश अवस्थी अभी भी जेल में ही हैं, उसने ग्वालियर चंबल संभाग से ही चिटफंड में निवेश के माध्यम से भविष्य में लाभ दिलवाने के नाम पर करोडों रुपये का गबन किया है। जिन लोगों का यह रुपया है उन्होंने सहारा चिटफंड कंपनी में यह सोचकर अपनी मेहनत की कमाई जमा की थी कि उनको भविष्य में बड़ी रकम मिल जाएगी जो उनके काम आएगी, लेकिन लोगों के सपनों को तोड़कर सहारा इंडिया उनकी मेहनत की कमाई लेकर चंपत हो गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस से लेकर सरकार तक से मदद मांगी थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे