IND vs ENG fifth Check: धर्मशाला में चली भारतीय बल्लेबाजों की आंधी, इंग्लैंड के गेंदबाज हुए बेबस, बने कई रिकॉर्ड्स

IND vs ENG fifth Check: रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ा। शुभमन गिल का चौथा शतक रहा। इंटरनेशनल करियर में रोहित का यह 48वां शतक है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 03:39 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 03:39 PM (IST)

IND vs ENG 5th Test: धर्मशाला में चली भारतीय बल्लेबाजों की आंधी, इंग्लैंड के गेंदबाज हुए बेबस, बने कई रिकॉर्ड्स
IND vs ENG fifth Check

खेल डेस्क, इंदौर। IND vs ENG fifth Check: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा (103) और शुभमन गिल (110) ने शतक लगाए। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल (57), देवदत्त पडिक्कल (65) और सरफराज खान (56) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पछाड़ा

रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ा। शुभमन गिल का चौथा शतक रहा। इंटरनेशनल करियर में रोहित का यह 48वां शतक है। इनमें से 43 शतक उन्होंने बतौर ओपनर जड़े हैं। रोहित शर्मा बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे कर दिया। जिन्होंने बतौर ओपनर 42 शतक लगाए हैं।

रोहित ने सुनील गावस्कर की बराबरी की

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर्स की सूची में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर की बराबरी की। सुनील ने बतौर ओपनर इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट शतक ठोके थे। वहीं, रोहित शर्मा के नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने WTC में 9 शतक जड़े हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक (भारतीय ओपनर)

सुनील गावस्कर- 4

रोहित शर्मा- 4

विजय मर्चेंट- 3

मुरली विजय- 3

केएल राहुल- 3

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक (ओपनर)

डेविड वॉर्नर- 49

सचिन तेंदुलकर- 45

रोहित शर्मा- 43

क्रिस गेल-42

सनथ जयसूर्या- 41

मैथ्यू हेडन- 40

धर्मशाला टेस्ट के लिए भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग 11

भारत

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

R Madhavan’s performing overshadowed Ajay, the movie was made on a brand new idea, positively watch it as soon as. | मूवी रिव्यू- शैतान: अजय पर भारी पड़ी आर माधवन की एक्टिंग, काले जादू की थीम का स्क्रीनप्ले कमजोर

3 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन और आर माधवन जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी फिल्म शैतान के ट्रेलर के आते ही ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म में दम जरूर होगा। काले जादू, वशीकरण और अंधविश्वास की अलग ही डरावनी दुनिया में ले जाने वाले ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा बटोरी थी, लेकिन क्या ये फिल्म दर्शकों के उम्मीदों पर खरी उतर पाई कि नहीं ये इस रिव्यू में जानते हैं।

फिल्म की लेंथ 2 घंटे 12 मिनट है। फिल्म को दैनिक भास्कर ने 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म शैतान में दिखाया गया है कि कबीर (अजय देवगन) अपने परिवार में पत्नी ज्योति (ज्योतिका), बेटी जानवी (जानकी बोडीवाला) और बेटे ध्रुव (अंगद राज) के साथ हंसी खुशी जिंदगी जी रहा होता है। लेकिन अचानक से उनकी जिंदगी में भूचाल आ जाता है। एक दिन वे छुट्टियां मनाने के लिए अपने फार्महाउस जाने की प्लानिंग करते हैं, रास्ते में एक ढाबे में उनकी मुलाकात वनराज (आर माधवन) से होती है। वनराज एक सरल और भरोसेमंद इंसान दिखता है और कबीर के परिवार का भरोसा जीतने में कामयाब हो जाता है।

यहीं से कबीर और उसके परिवार की मुश्किलें शुरू हो जाती हैं। वनराज जानवी को एक खास तरह का लड्डू खिलाकर अपने वश में कर लेता है। यही नहीं वो जबरदस्ती कबीर के फार्महाउस में भी घुस जाता है। अब वनराज काले जादू के दम पर जानवी से जानलेवा हरकतें कराने लगता है। क्या कबीर वनराज के मायावी चंगुल से अपनी बेटी को बचा पाता है या नहीं फिल्म की कहानी का क्लाइमैक्स इसी तरफ रुख करता है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
आर माधवन इस फिल्म के सबसे बड़े सरप्राइजिंग एलीमेंट हैं, उन्हें इस तरह के किरदार में देखना एक अलग ही अनुभव है। माधवन ने पूरी फिल्म अपने कन्धों पर उठाई है। अजय देवगन के फैन्स थोड़े निराश होंगे क्योंकि उन्हें माधवन के मुकाबले उतना दमदार रोल नहीं मिला है फिर भी उन्होंने अपने रोल के साथ न्याय किया है।

लंबे समय के बाद फिल्म में दिखाई देने वाली ज्योतिका का काम भी ठीक है। लेकिन माधवन के बाद जिसने सबसे ज्यादा असर डाला है वो अजय की बेटी का किरदार निभाने वाली जानकी बोडीवाला हैं। उनकी अदाकारी दर्शकों को हिला कर रख देगी।

डायरेक्शन कैसा है?

विकास बहल निर्देशित यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई गुजराती साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘वश’ का रीमेक है जिसे काफी सराहा गया था। विकास बहल का डायरेक्शन अच्छा है, लेकिन स्क्रीनप्ले में कमियां है जिसकी वजह से ये फिल्म वो कमाल करने में असफल हुई जितनी इससे उम्मीद की जा रही थी।

हालांकि फिल्म में एक्टर्स को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करने में डायरेक्टर कामयाब रहे हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक सिहरन पैदा करता है, वहीं सुधाकर रेड्डी और एकांती की सिनेमेटोग्राफी फिल्म के थ्रिल को बरकरार रखती है।

फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?
फिल्म की शुरुआत बहुत रोमांचक है और माधवन के प्रदर्शन से दर्शकों को हैरानी होगी। हालांकि, सेकंड हाफ कमजोर है खासकर फिल्म का क्लाइमैक्स हल्का लग सकता है और कुछ सीन बचकाने लगते हैं। फिल्म में काले जादू और वशीकरण का इंटरेस्टिंग एंगल है और जो लोग हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं उनके लिए ये फिल्म वन टाइम वाच जरूर हो सकती है।

Sudha Murthy Profile: इंजीनियरिंग कॉलेज में अकेली लड़की थी सुधा मूर्ति, खुद की ऐसे बनाई पहचान

Sudha Murthy Profile सुधा मूर्ति कन्नड़, मराठी और अंग्रेजी भाषा में कई किताबें लिख चुकी है। उनकी कई किताबें युवाओं में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 01:33 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 01:59 PM (IST)

Sudha Murthy Profile: इंजीनियरिंग कॉलेज में अकेली लड़की थी सुधा मूर्ति, खुद की ऐसे बनाई पहचान
सुधा मूर्ति ने देवदासी कुप्रथा के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। तब उन पर कुछ लोगों ने चप्पल व टमाटर भी फेंके थे।

HighLights

  1. सुधा मूर्ति कन्नड़, मराठी और अंग्रेजी भाषा में कई किताबें लिख चुकी है।
  2. उनकी कई किताबें युवाओं में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।
  3. सुधा मूर्ति का जन्म 19 अगस्त 1950 को कर्नाटक में हावेरी के शिग्गांव में हुआ था।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मशहूर समाज सेविका और महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य वाली सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने उनका नामांकन किया है। सुधा मूर्ति जी सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।

naidunia_image

सुधा मूर्ति का उपलब्धियों भरा जीवन

सुधा मूर्ति एक समाज सेविका होने के साथ-साथ एक और पहचान भी रखती है। वे विख्यात बिजनेसमैन और इन्फोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति होने के साथ-साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास भी हैं। Sudha Murthy ने महिलाओं के उत्थान के लिए लंबे समय से काम कर रही है।

कॉलेज में थी अकेली इंजीनियरिंग की छात्रा

Sudha Murthy अपने छात्र जीवन में कॉलेज की अकेली इंजीनियरिंग छात्र थी। तब कॉलेज के लड़के भी उन्हें एक अजूबे के रूप में देखते थे, क्योंकि उस दौरान इंजीनियरिंग को लड़कों का क्षेत्र माना जाता था। एक इंटरव्यू में सुधा मूर्ति ने बताया था कि कुछ लड़कों को यह सहन नहीं होता था कि वह लड़की होकर इंजीनियरिंग कैसे कर सकती है? बाद में जब कॉलेज में टॉपर बनी तो मुझे स्वीकार कर लिया गया।

देवदासी प्रथा के विरोध में उठाई आवाज

सुधा मूर्ति ने देवदासी कुप्रथा के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। तब उन पर कुछ लोगों ने चप्पल व टमाटर भी फेंके थे, लेकिन फिर भी वे लगातार संघर्ष करती रही। उनके प्रयासों से करीब 3000 देवदासियों को मुक्त कराया।

कई किताबें लिख चुकी हैं सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति कन्नड़, मराठी और अंग्रेजी भाषा में कई किताबें लिख चुकी है। उनकी कई किताबें युवाओं में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। सुधा मूर्ति का जन्म 19 अगस्त 1950 को कर्नाटक में हावेरी के शिग्गांव में हुआ था। वह देशस्थ माधवा ब्राह्मण परिवार से हैं। अपने उल्लेखनीय कार्यों के कारण अब तक कई पुरस्कारों व अवार्ड से सम्मानित की जा चुकी हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

LPG Charges March 2024: मार्च के पहले दिन महंगाई का झटका, 25.50 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

LPG Charges March 2024: बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1795 रुपए हो गया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 07:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 08:29 AM (IST)

लोकसभा चुनाव से पहले रसोई गैस दामों में कमी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

HighLights

  1. एक बार फिर बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम
  2. लोकसभा चुनाव से पहले थी राहत की उम्मीद
  3. नहीं बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम

एजेंसी, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 मार्च हुए समीक्षा में महंगाई जा झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले उम्मीद की जा रही थी कि सरकार रसोई गैस के दामों में कटौती कर सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

मार्च 2024 में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

naidunia_image

बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1795 रुपए हो गया है, जबकि कोलकाता में 1911 रुपए, मुंबई में 1749 रुपए और चेन्नई में 1960 रुपए कीमत हो गई है।

इससे पहले फरवरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं जनवरी में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1.50 रुपये का इजाफा किया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Nationwide Creators Award 2024: विजेताओं के साथ पीएम मोदी का रोचक संवाद, देखिए मजेदार वीडियो

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 23 रचनाकारों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 11:31 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 11:31 AM (IST)

National Creators Award 2024: विजेताओं के साथ पीएम मोदी का रोचक संवाद, देखिए मजेदार वीडियो
यह सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरणीय, शिक्षा और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता को पहचानने की एक पहल है।

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रावर को पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किए। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 23 रचनाकारों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने हर विजेता के साथ रोचक संवाद किया। यहां देखिए वीडियो

कीर्तिका गोविंदासामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार प्रदान किया गया।

रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) को डिसरप्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया।

पंक्ति पांडे को पसंदीदा ग्रीन चैंपियन पुरस्कार प्रदान किया गया।

जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मैथिली ठाकुर को वर्ष के सांस्कृतिक राजदूत का पुरस्कार प्रदान किया गया।

जान्हवी सिंह को हेरिटेज फैशन आइकन अवार्ड प्रदान किया गया।

श्रद्धा को सबसे रचनात्मक रचनाकार-महिला पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Media Tycoon रूपर्ट मर्डोक करेंगे 5वीं शादी, 92 साल की उम्र में प्रेमिका एलेना से की सगाई

Media Tycoon Rupert Murdoch बीते साल अप्रैल 2023 में पूर्व पुलिस पादरी ऐन लेस्ली स्मिथ के साथ उनकी सगाई अचानक टूट जाने के बाद ऐसी अफवाह थी कि ऑस्ट्रेलिया में जन्मे मर्डोक जुकोवा के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 11:13 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 11:21 AM (IST)

Media Tycoon रूपर्ट मर्डोक करेंगे 5वीं शादी, 92 साल की उम्र में प्रेमिका एलेना से की सगाई
रूपर्ट मर्डोक ने 1950 के दशक में ऑस्ट्रेलिया में अपना करियर शुरू किया। साल 1969 में यूके में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन अखबार खरीदे।

HighLights

  1. रूपर्ट मर्डोक इससे पहले भी कई शादियां कर चुके हैं।
  2. रूपर्ट मर्डोक की शादी को लेकर जानकारी दी है कि उनकी शादी जून में हो सकती है।
  3. कई लोगों को निमंत्रण पहले ही भेजे जा चुके हैं।

एपी, न्यूयॉर्क। मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने हाल ही में अपनी प्रेमिका से सगाई कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, 92 वर्षीय अरबपति रूपर्ट मर्डोक बीते कई महीनों से सेवानिवृत्त रूसी जीवविज्ञानी 67 वर्षीय एलेना जुकोवा को डेट कर रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि रूपर्ट मर्डोक और एलेना जुकोवा की शादी इस साल कैलिफोर्निया में हो सकती है। रूपर्ट मर्डोक की टीम ने उनकी सगाई की खबरों की पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि बीते दिनों रूपर्ट मर्डोक ने फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

naidunia_image

न्यूयॉर्क टाइम्स ने रूपर्ट मर्डोक की शादी को लेकर जानकारी दी है कि उनकी शादी जून में हो सकती है और कई लोगों को निमंत्रण पहले ही भेजे जा चुके हैं। बीते साल अप्रैल 2023 में पूर्व पुलिस पादरी ऐन लेस्ली स्मिथ के साथ उनकी सगाई अचानक टूट जाने के बाद ऐसी अफवाह थी कि ऑस्ट्रेलिया में जन्मे मर्डोक जुकोवा के साथ डेटिंग कर रहे हैं। जुकोवा से रूपर्ट मर्डोक की पहली मुलाकात उनकी पत्नी वेंडी डेंग की ओर से आयोजित एक पार्टी में हुई थी। रूपर्ट मर्डोक की पूर्व पत्नी चीनी मूल की ख्यात उद्यमी हैं।

रूपर्ट मर्डोक की पत्नियां

रूपर्ट मर्डोक इससे पहले भी कई शादियां कर चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नियों में ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान, वेंडी डेंग और अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री जेरी हॉल के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर जुकोवा की शादी पहले रूसी तेल अरबपति अलेक्जेंडर ज़ुकोव से हुई थी।

जानें कौन है रूपर्ट मर्डोक

रूपर्ट मर्डोक ने 1950 के दशक में ऑस्ट्रेलिया में अपना करियर शुरू किया। साल 1969 में यूके में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन अखबार खरीदे। कुछ सालों बाद ही उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल सहित कई अमेरिकी प्रकाशन खरीदे। साल 1996 में उन्होंने फॉक्स न्यूज लॉन्च किया, जो अब अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी न्यूज चैनल है। रूपर्ट मर्डोक दुनिया में मीडिया मुगल के नाम से जाने जाते हैं। दुनिया के कई स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट के वे मालिक बने हुए हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Actor Ram Yashvardhan, enjoying the position of Shiva, stated – My insecurity in regards to the future has fully ended. | महाशिवरात्रि स्पेशल: शिव का किरदार निभा रहे एक्टर राम यशवर्धन बोले- भविष्य को लेकर मेरी इनसिक्योरिटी पूरी तरह से खत्म हो गई

43 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

पौराणिक धारावाहिक ‘शिव शक्ति – तप, त्याग, तांडव’ में शिव की भूमिका में एक्टर राम यशवर्धन, वहीं पार्वती की भूमिका में सुभा राजपूत नजर आ रहे हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर शो के मेकर्स ने इस पावन पर्व से जुडी एक स्पेशल एपिसोड का आयोजन किया है। हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, दोनों एक्टर्स ने इस पर्व से जुडी कुछ यादें शेयर की।

राम यशवर्धन कहते है, ‘बचपन में परिवार के सभी मेंबर्स मिलकर सुबह मंदिर जाते थे। भोलेनाथ को अभिषेक करते और फिर फल, दूध और जल चढ़ाते थे। सोसाइटी में पंडाल लगते थे। महाशिवरात्रि से जुडी कार्यक्रम आयोजित किये जाते थे। इन कार्यक्रम में मैं भगवान शिव बनता था।

शायद, भगवान मुझे बचपन से ही इस किरदार के लिए तैयार कर रहे थे। उस वक्त भी मुझे ऑडियंस ने बहुत प्यार दिया और अब भी दे रहे हैं। इसके लिए मैं भगवान शिव का शुक्रगुज़ार हूं।’

सुभा राजपूत ने कहा, ‘बचपन में मैं इस पर्व पर व्रत जरूर रखती थीं। हालांकि, अब काम की वजह से नहीं रख पाती। फॅमिली के साथ मिलकर व्रत तोड़ने के मोमेंट्स को मैं बहुत मिस करती हूं। मैं भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हूं।

अपने किरदार के जरिए हमारे देवताओं की महिमा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। शिव और पार्वती के कारण ही हम विश्वास करते हैं कि प्रेम हमेशा के लिए है।

दोनों एक्टर्स की माने तो इस शो से जुड़ने के बाद उनमें काफी बदलाव आए है। इस बारे में राम कहते है, ‘इस तरह के पौराणिक धारावाहिक से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात जय। पिछले 9 महीने में मैंने इस शो को आध्यात्मिक तौर पर काफी एन्जॉय किया। पर्सनली, मुझ में काफी बदलाव आए।

पहले मैं भविष्य के बारे में सोचकर परेशान रहता था लेकिन अब नहीं। इस शो से जुड़ने के बाद, भविष्य को मेरी इनसिक्योरिटी पूरी तरह से खत्म हो गई है। अब अपने कर्म पर विश्वास करता हूं। काफी सुकून महसूस होता है।’

सुरभि कहती है, ‘मैंने तो मान लिया की जो होता हैं भगवान की मर्ज़ी से होता है। मैं अब हर सिचुएशन को एक्सेप्ट करके आगे बढ़ती हूं। मैंने कर्म को ही अपना धर्म बना लिया है। मैं बहुत खुश और संतुष्ट हूं।

Indore Crime Information: इंदौर में करोड़ों की जमीन के लिए जालसाज गिरोह से मिलकर ब्लैकमेल कर रहा था नायब तहसीलदार

Indore Crime Information: विवेचना, पुलिस ने स्टांप वेंडर और हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट लेकर दर्ज किया है केस।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 10:59 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 10:59 AM (IST)

Indore Crime News: इंदौर में करोड़ों की जमीन के लिए जालसाज गिरोह से मिलकर ब्लैकमेल कर रहा था नायब तहसीलदार
ब्लैकमेल कर रहा था नायब तहसीलदार

HighLights

  1. करोड़ों रुपये की कीमती जमीन की जालसाजी में एफआइआर होने से हड़कंप मचा है।
  2. जालसाज गिरोह के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था।
  3. फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने में नायब तहसीलदार भी शामिल था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore Crime Information। करोड़ों रुपये की कीमती जमीन की जालसाजी में एफआइआर होने से हड़कंप मचा है। पुलिस ने नायब तहसीलदार को भी मुलजिम बनाया है। उसने जालसाज गिरोह के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने में नायब तहसीलदार भी शामिल था। राजनेताओं से जुड़ा होने के कारण पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। आयुक्त ने मामलें में जांच के आदेश दिए है।

यह है बेसकीमती जमीन की धोखाधड़ी का मामला

राजेंद्र नगर थाना में गोपुर कालोनी निवासी आवेदक अच्युत पद्माकर और उनकी पत्नी सरिता पद्माकर ने आरोपित निलेश पुत्र जगदीश भावसार निवासी स्कीम-71, योगेंद्र उर्फ कृष्णा पुत्र लोकेंद्रसिंह राठौर निवासी नरेंद्र तिवारी मार्ग एवं अजय जैनकर निवासी सुदामा नगर (ई-सेक्टर) के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना और धनराशि मांगने व ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज करवाई।

naidunia_image

टीआइ सियारामसिंह गुर्जर ने एसआइ प्रदीप यादव से मामले की जांच करवाई। पुलिस ने अच्युत पद्माकर, सरिता पद्माकर के साथ साक्षी संतोष भाटी और प्रमोद वाइकर को भी बुलाया। आवेदकों की हुक्माखेड़ी में 11325 वर्गफीट की बेशकीमती जमीन है। अनावेदकों ने बिक्रय अनुबंध, पूर्ण भुगतान रसीदें और कब्जा रसीदें तैयार करवा ली। आरोपितों ने दंपती की भूमि को 36 लाख में क्रय करना दर्शाया और दावा किया कि उन्होंने पूर्ण भुगतान कर दिया है।

आरोपितों ने उलझाने के उद्देश्य से दंपती के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। विवादित मसला बनाने के बाद तोड़बट्टा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट से आर्डरशीट, प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रति मांगी और पाया कि साजिश में नायब तहसीलदार कृष्णा राठौर भी शामिल है। मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई। राठौर भाजपा नेताओं का रिश्तेदार है।

14 साल पुराना विक्रय पत्र बनाया

जांच में शामिल अधिकारियों के मुताबिक, आरोपितों ने 12 जुलाई 2011 का 100 रुपये से स्टांप पर विक्रय पत्र तैयार किया था। 15 जुलाई 2011 को 36 लाख का पूर्ण भुगतान होना भी दर्शाया। स्टांप की नौटरी करवा कर न्यायालय में परिवाद लगा दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

IND vs ENG fifth Take a look at Day-2: धर्मशाला टेस्ट का आज दूसरा दिन, टीम इंडिया की नजर विशाल बढ़त पर

India vs England Stay Rating fifth Take a look at LIVE Updates: पहली पारी में कुलदीप यादव ने जहां पांच विकेट लिए, वहीं चार विकेट अश्विन की झोली में गए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 07:54 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 07:53 AM (IST)

IND vs ENG 5th Test Day-2: धर्मशाला टेस्ट का आज दूसरा दिन, टीम इंडिया की नजर विशाल बढ़त पर
धर्मशाला टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया नाम रहा था।

HighLights

  1. पहले ही 3-1 से टीम इंडिया जीत चुकी है सीरीज
  2. धर्मशाला में कड़ाके की ठंड, बारिश की भी आशंका
  3. टीम इंडिया ने यहां एक मात्र टेस्ट मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था

एजेंसी, धर्मशाला (IND vs ENG fifth Take a look at)। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। टीम इंंडिया की नजर पहली पारी में विशाल बढ़त हासिल करना होगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है और पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। इंग्लैंड के बाद अपनी लाज बचाने और भारत के पास 4-1 से सीरीज जीतने का मौका होगा।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर ऑल आउट हो गई। सभी 10 विकेट स्पिनर ने लिए। कुलदीप यादव ने जहां पांच विकेट लिए, वहीं चार विकेट अश्विन की झोली में गए। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जेड क्रॉली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। एक विकेट जडेजा को मिला। (पूरा स्कोर कार्ड देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें)

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए थे। आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने 57 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन पर नाबाद थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 83 रन पीछे थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड: जेड क्रॉली, बीएम डकेट, ओजे पोप, जेई रूट, जेएम बेयरस्टो, बीए स्टोक्स*, बीटी फॉक्स†, टीडब्ल्यू हार्टले, एमए वुड, शोएब बशीर, जेएम एंडरसन

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, डी पडिक्कल, रविंद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह

धर्मशाला में कड़ाके की ठंड इंग्लैंड को अपने घर जैसे माहौल का अहसास करवाएगा। पांचों दिन बारिश की आशंका है।

लाइव स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

India vs England Stay Rating fifth Take a look at LIVE Updates

सर्द हवाओं के कारण पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है। भारत ने अभी तक धर्मशाला में एक टेस्ट मैच खेला है। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मार्च 2017 में खेला गया था। भारत ने इस मैच को आठ विकेट से जीता था।

मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था, धर्मशाला का मौसम अलग है। मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हमारे ऊपर दबाव नहीं है। यदि दबाव होगा, तब मैदान के सामने पहाड़ों पर गिरी बर्फ देखकर कम कर लेंगे। उन्होंने अश्विन को 100वां टेस्ट मैच खेलने पर बधाई दी और कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है।

naidunia_image

वहीं, इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था, उनकी टीम मैच के लिए तैयार है। सीरीज का परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा है। हम 1-3 से पीछे चल रहे हैं। हम जिस प्रकार का खेल खेलना चाहते थे, उस प्रकार नहीं खेल पाए। हम अंतिम मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

LIVE Congress 1st Record: लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, जानिए गांधी परिवार की सीटों का अपडेट

Congress first checklist for Lok Sabha election 2024 Updates: चर्चा है कि राहुल गांधी अमेठी से भी लड़ सकते हैं। वहीं प्रियंका वाड्रा को रायबरेली से उम्मीदवार बनाए जाने की उ्म्मीद है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 07:48 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 07:48 AM (IST)

LIVE Congress 1st List: लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, जानिए गांधी परिवार की सीटों का अपडेट
केंद्रीय चुनाव समिति ने 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर किया मंथन

HighLights

  1. भाजपा जारी कर चुकी है 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
  2. कांग्रेस की पहली लिस्ट में हो सकते हैं 40 उम्मीदवारों के नाम
  3. राहुल गांधी का वायनाड से लड़ना लगभग तय, प्रियंका वाड्रा पर सस्पेंस

एजेंसी, नई दिल्ली (Congress 1st Record)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। खबर है कि पार्टी ने 40 सीटों पर प्रत्याशी फाइनल कर लिए है, जिनका ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। राहुल गांधी का वायनाड सीट से लड़ना लगभग तय है, वहीं प्रियंका वाड्रा पर सस्पेंस है। मतलब, गांधी परिवार की परंपरागत सीटों- अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं कर सकती है।

Congress first checklist for Lok Sabha election 2024 Updates

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष प्रमुख सोनिया गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मणिपुर की सीटों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई।

केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि पार्टी केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राज्य में चार सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। चुनाव समिति ने इन 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। एआईसीसी कल (शुक्रवार को) नामों का ऐलान करेगी।

naidunia_image

छत्तीसगढ़ में ये हो सकते हैं कांग्रेस के प्रत्याशी

  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, वहीं पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद सीट से चुनाव लड़ेंगे।
  • कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की