LPG Charges March 2024: बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1795 रुपए हो गया है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 07:45 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 08:29 AM (IST)
HighLights
- एक बार फिर बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम
- लोकसभा चुनाव से पहले थी राहत की उम्मीद
- नहीं बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम
एजेंसी, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 मार्च हुए समीक्षा में महंगाई जा झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
लोकसभा चुनाव से पहले उम्मीद की जा रही थी कि सरकार रसोई गैस के दामों में कटौती कर सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
मार्च 2024 में कमर्शियल सिलेंडर के दाम
बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1795 रुपए हो गया है, जबकि कोलकाता में 1911 रुपए, मुंबई में 1749 रुपए और चेन्नई में 1960 रुपए कीमत हो गई है।
इससे पहले फरवरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं जनवरी में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1.50 रुपये का इजाफा किया गया था।