Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम, वायनाड से लड़ेंगे राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव को देख भाजपा ने अपने पहले ही 195 उम्मीदवारों का एलान अपनी पहली लिस्ट में कर दिया था। अब यह संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस शुक्रवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। गुरुवार (7 मार्च 2024) को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक बैठक कर कई नामों पर चर्चा की।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 05:58 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 07:48 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम, वायनाड से लड़ेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस कर बताया कि पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस लिस्ट में राहुल गांधी व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। राहुल गांधी को वायनाड व भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के राजनांगगांव से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम चुनावी मोड में हैं। हम चुनाव प्रचार में आक्रामक रास्ते पर चल रहे हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा गुजरात पहुंच चुकी है। इसकी शुरुआत मणिपुर से हुई और इसका समापन मुंबई में होगा।

पहली सूची में साधा जातिगत समीकरण

#WATCH | Congress Normal Secretary KC Venugopal says, “…Former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel to contest from Rajnandgaon…Congress MP DK Suresh to contest from Karnataka Bengaluru rural…Kerala Congress President Okay Sudhakaran to contest from Kannur. Congress chief Rahul… pic.twitter.com/65CPWuAIBf

— ANI (@ANI) March 8, 2024

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम को तय कर लिया गया है। इसमें 15 जनरल, 24 एससी-एसटी व ओबीसी और अल्पसंख्यक कैटेगिरी के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया गया है। 12 उम्मीदवार 50 साल से कम आयु के हैं।

यहां देखें सूची

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन