LIVE Congress 1st Record: लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, जानिए गांधी परिवार की सीटों का अपडेट
Congress first checklist for Lok Sabha election 2024 Updates: चर्चा है कि राहुल गांधी अमेठी से भी लड़ सकते हैं। वहीं प्रियंका वाड्रा को रायबरेली से उम्मीदवार बनाए जाने की उ्म्मीद है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 07:48 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 07:48 AM (IST)

HighLights
- भाजपा जारी कर चुकी है 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
- कांग्रेस की पहली लिस्ट में हो सकते हैं 40 उम्मीदवारों के नाम
- राहुल गांधी का वायनाड से लड़ना लगभग तय, प्रियंका वाड्रा पर सस्पेंस
एजेंसी, नई दिल्ली (Congress 1st Record)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। खबर है कि पार्टी ने 40 सीटों पर प्रत्याशी फाइनल कर लिए है, जिनका ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। राहुल गांधी का वायनाड सीट से लड़ना लगभग तय है, वहीं प्रियंका वाड्रा पर सस्पेंस है। मतलब, गांधी परिवार की परंपरागत सीटों- अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं कर सकती है।
Congress first checklist for Lok Sabha election 2024 Updates
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष प्रमुख सोनिया गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्य शामिल हुए।
बैठक में दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मणिपुर की सीटों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई।
केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि पार्टी केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राज्य में चार सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। चुनाव समिति ने इन 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। एआईसीसी कल (शुक्रवार को) नामों का ऐलान करेगी।
छत्तीसगढ़ में ये हो सकते हैं कांग्रेस के प्रत्याशी
- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, वहीं पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद सीट से चुनाव लड़ेंगे।
- कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
- छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे।


