‘Jhanak’ fame actress Dolly Sohi passes away | ‘झनक’ फेम डॉली सोही का 48 की उम्र में निधन: कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस, कुछ घंटे पहले हुई थी बहन अमनदीप की मौत
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

‘झनक’ फेम एक्ट्रेस डॉली सोही का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन अमनदीप की मौत के कुछ घंटों बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 48 साल की उम्र में डॉली सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। डॉली की बहन अमनदीप सोही की मौत बीती रात हुई थी। अमनदीप की मौत पीलिया के कारण हुई। वहीं डॉली की मौत कैंसर के कारण हुई। डॉली के भाई मनु सोही ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

डॉली सोही ने कई टीवी शो में काम किया था।
ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक , डॉली के परिवार ने कहा- डॉली की मौत आज सुबह ही हुई है। बेटी की मौत से हम सभी सदमे में हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा। बता दें कि एक्ट्रेस के भाई मनु ने कंफर्म किया था कि उनकी बहन अमनदीप सोही का निधन हो गया है। वहीं कुछ ही देर बाद दूसरी बहन डॉली सोही के निधन की भी खबर आई।

अमनदीप सोही को टीवी शो ‘बदतमीज दिल’ से फेम मिला था।
दिवगंत एक्ट्रेस के भाई मनु सोही ने कहा- ये सच है कि अमनदीप अब नहीं रहीं उनके शरीर ने साथ छोड़ दिया। उन्हें पीलिया था लेकिन हम डॉक्टरों से ज्यादा जानकारी लेने की कंडीशन में नहीं हैं। अमनदीप के बारे में बात करते हुए मनु ने डॉली की हेल्थ के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि डॉली की हालत गंभीर नहीं है लेकिन उन्हें अस्पताल में आराम करने के लिए कहा गया है। हालांकि आज सुबह डॉली का भी निधन हो गया। डॉली को पिछले साल 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था।

