India GDP Development: अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी, तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी रही जीडीपी ग्रोथ

India GDP Development: भारत की आर्थिक वृद्धि 2023-24 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 8.4 प्रतिशत हो गई। जिसका मुख्य कारण विनिर्माण, खनन और निर्माण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 29 Feb 2024 06:35 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 29 Feb 2024 06:35 PM (IST)

India GDP Development: तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी 8.4 फीसदी रही।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। India GDP Development: केंद्र सरकार ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जीडीपी के आंकड़े जारी कर दिए। जो इस बात का सबूत है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.4 फीसदी की दर से हुई। ये आंकड़े पूर्वानुमान से ज्यादा है। मैन्युफैक्चरिंग और सरकारी खर्च में बढ़ोतरी के बाद जीडीपी की रफ्तार में गति आई है।

अनुमान से बेहतर जीडीपी के आंकड़े

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। इसकी तारीफ विश्व बैंक और आईएमएफ ने भी की है। अब तीसरी तिमाही के आंकड़े सामने आए हैं, वो इकोनॉमी की तेज रफ्तार को दशा रहे है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद तेजी से बढ़ी है। यह दर 2022 की दूसरी तिमाही के बाद मजबूत बढ़ोतरी है, जो 6.6% के पूर्वानुमान से ज्यादा है।

India’s GDP progress is 8.4 p.c in Q3 of 2023-24, says the federal government. https://t.co/fPRyUi566B

— ANI (@ANI) February 29, 2024

एनएसओ का पूर्वानुमान

भारत की इकोनॉमी की रफ्तार को देखते हुए एनएसओ ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्रोथ रेट 7.6% रहने का अनुमान लगाया है। इससे पहले जनवरी 2024 में जीडीपी ग्रोथ रेथ 7.3 फीसदी का अनुमान लगाया था। एनएसओ ने 2022-23 जीडीपी वृद्धि को संशोधित कर 7 प्रतिशत कर दिया, जबकि पहले का अनुमान 7.2 प्रतिशत था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह