Aaj Ka Rashifal 8 March 2024: आज भागदौड़ रहेगी, शिव भक्ति में मन लगेगा

Aaj Ka Rashifal 8 March 2024: किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को कारण आप चिंतित रह सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 05:16 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 05:16 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 8 March 2024: आज भागदौड़ रहेगी, शिव भक्ति में मन लगेगा
8 मार्च 2024, शुक्रवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
  2. वृषभ: परिवार में धार्मिक आयोजन होगा।
  3. मिथुन: व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं।

Aaj Ka Rashifal 8 March 2024: आज दिनांक 8 मार्च 2024, शुक्रवार को विक्रम संवत 2080, मास अमांत माघ, मास पूर्णिमांत फाल्गुन और तिथि त्रयोदशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले दिनों से जिस कार्य का प्रयास कर रहे हैं, वो आज पूर्ण होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सोच समझ कर फैसला करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Right now)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Right now)

naidunia_image

किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को कारण आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार के मतभेद के कारण विरोधी लाभ उठाने में सफल होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope Right now)

naidunia_image

आज व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Right now)

naidunia_image

आज मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया निवेश कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Right now)

naidunia_image

आज दिन सफल रहेगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Right now)

naidunia_image

आज कोई महत्वपूर्ण कार्य ना होने से मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Right now)

naidunia_image

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से परेशान होंगे। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Right now)

naidunia_image

आज पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यापार में पार्टनर के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Right now)

naidunia_image

आज नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Right now)naidunia_image

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से परेशानी बढ़ेगी। आज बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन संभलकर चलाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Right now)

naidunia_image

आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी अपने की मदद से बड़ा काम मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। कोई नया वाहन या मकान खरीदने की योजना घर में बन सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की