कांग्रेस को ITAT से बड़ा झटका, बैंक खातों पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर स्टे की याचिका खारिज

आईटीएटी ने शुक्रवार को कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया। जिसमें पार्टी ने अपने बैंक अकाउंट्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर स्टे की मांग की थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 05:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 05:53 PM (IST)

कांग्रेस को ITAT से बड़ा झटका, बैंक खातों पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर स्टे की याचिका खारिज
आयकर अपीलीय प्राधिकरण ने कांग्रेस की अपील खारिज कर दी।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को आयकर अपीलीय प्राधिकरण से करारा झटका लगा है। आईटीएटी ने शुक्रवार को कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया। जिसमें पार्टी ने अपने बैंक अकाउंट्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर स्टे की मांग की थी।

पीठ ने अपील खारिज की

कांग्रेस की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने आदेश को 10 दिनों के लिए स्थगित करने की अपील की थी, ताकि पार्टी सुप्रीम कोर्ट का रूख कर सके। हालांकि, पीठ ने यह कहते हुए अपील खारिज कर दी कि हमारे सामने ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग

कांग्रेस ने हाल ही में वसूली के खिलाफ आईटीएटी से संपर्क किया है। वहीं, एक शिकायत दर्ज की है। आयकर विभाग की वसूली और उनके बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

कांग्रेस ने दावा किया कि आयकर विभाग ने पीठ के समक्ष निर्धारित सुनवाई के नतीजे की प्रतीक्षा किए बिना बैंकों के पास मौजूद कुछ शेष रकम को भुनाकर अपना ग्रहणाधिकार लागू कर दिया। पार्टी ने अपील की कि स्थगन आवेदन का निपटारा होने तक विभाग आगे कोई एक्शन न लें।

वरिष्ठ अधिवक्त विवेक तंखा ने कहा

इससे पहले आईटीएटी ने कांग्रेस की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। कांग्रेस की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने कहा था कि अगर रोक नहीं लगाई गई तो पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले वित्तीय संकट में पड़ जाएगी। तंखा ने कहा, ‘हमें इस समय एक सुरक्षा आदेश की आवश्यकता है। पार्टियां और चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन राजस्व विभाग केंद्र सरकार का है। इसे कानून के अनुसार चलना होगा। यदि सिर्फ एक पार्टी होगी, तो लोकतंत्र कैसे बचेगा।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Kangana Ranaut was the primary alternative for ‘Razakar’ | ‘रजाकार’ के लिए कंगना रनोट थीं पहली चॉइस: फिल्म के प्रोड्यूसर गुडूर नारायण रेड्डी बोले- रोज मिलती हैं मौत की धमकियां, लेकिन मैं डरने वाला नहीं

17 घंटे पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘रजाकार’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में 1948 के हैदराबाद मुक्ति आंदोलन की झलक देखने को मिलेगी। इसके डायरेक्टर और राइटर याता सत्यनारायण हैं। ‘मूक नरसंहार’ पर बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर और BJP मेंबर गुडूर नारायण रेड्डी ने दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

इंटरव्यू के दौरान गुडूर नारायण रेड्डी ने कहा- इस फिल्म को बनाना मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। इसको बनाने में मुझे बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शूटिंग रुकवाने के लिए बहुत सी कोशिशें की गईं। उन्होंने कहा- शूटिंग के दौरान मुझे कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) पार्टी ने कई बार फिल्म से जुड़े लोगों को भी धमकी दी थी। उन्होंने आगे कहा- मुझे 1100 बार धमकियां मिली थीं। ऐसी धमकियां दी गई जिनके बारे में मैं खुलकर बता भी नहीं सकता हूं।

गुडूर नारायण रेड्डी ने किसी भी धमकी से डरकर शूटिंग नहीं रोकी। उन्होंने इतने चैलेंजेज के बाद भी फिल्म की शूटिंग समय पर पूरी की।

गुडूर नारायण रेड्डी ये फिल्म बनाकर इतिहास का हिस्सा बनना चाहते हैं, क्योंकि इतने सालों में ये फिल्म बनाने की हिम्मत किसी कि नहीं हुई।

गुडूर नारायण रेड्डी फिल्म में कंगना को लेना चाहते थे
‘रजाकार’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना रनोट भी पहुंची थीं। कंगना के बारे में बात करते हुए नारायण रेड्डी ने बताया कि वो इस फिल्म में कंगना को लेना चाहते थे। किसी वजह से वो कंगना को अप्रोच नहीं कर पाए, लेकिन उनकी इच्छा है कि कंगना के साथ आगे किसी प्रोजेक्ट में काम करें।

कंगना उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। रेड्डी को कंगना का बेबाक अंदाज बेहद पसंद है। उनका कहना है कि कंगना सच बोलने से डरती नहीं हैं। यही वजह थी कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च उन्होंने कंगना के हाथों से करवाया था।

फिल्म में काम करने से कई एक्टर्स ने मना किया
गुडूर नारायण रेड्डी ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में कई एक्टर्स से फिल्म में काम करने के लिए पूछा था। एक्टर्स ने डरकर फिल्म में काम करने से मना कर दिया। उनका मानना था कि इस फिल्म में काम करने से बहुत कॉन्ट्रोवर्सी होगी। इस वजह से कई एक्टर-एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काम करने से साफ इंकार कर दिया।

60 हजार लोगों के साथ अत्याचार हुआ था
‘मूक नरसंहार’ के बारे में बात करते हुए गुडूर रेड्डी ने कहा कि 60 हजार हादसे हुए थे। इस नरसंहार में महिलाओं की बहुत दुर्गति हुई थी। इतने लोगों के साथ हुई बदसलूकी फिल्म में दिखा पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने महिलाओं के साथ हुए घिनौने अपराध पर जोर डालते हुए बताया कि हर उम्र की महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार किया गया था। उनके पिता, भाई के सामने उनकी इज्जत से खिलवाड़ किया जाता था।

'रजाकार' के प्रोड्यूसर और BJP मेंबर गुडूर नारायण रेड्डी ।

‘रजाकार’ के प्रोड्यूसर और BJP मेंबर गुडूर नारायण रेड्डी ।

अपनी मां का किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा- मेरी मां जब 7 साल की थीं। उन्हें मुंबई में उनकी बड़ी बहन के यहां रहने के लिए भेज दिया गया था, क्योंकि महिलाओं के लिए वहां का माहौल बहुत खौफनाक था।

दूसरा ‘रजाकार’ नहीं पैदा होना चाहिए- गुडूर नारायण रेड्डी
गुडूर नारायण रेड्डी इतिहास में दफ्न इस कहानी को दिखाकर युवाओं की आंखें खोलना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि कोई दूसरा ‘रजाकार’ पैदा ना हो। गुडूर नारायण रेड्डी ने हिन्दुत्व पर बात करते हुए कहा कि वो सभी हिन्दुओं को जागरूक करना चाहते हैं। हिन्दू कभी भी किसी मजहब के बारे में गलत नहीं बोलते हैं।

उन्होंने कहा- इतिहास की इस कहानी को मैं सिनेमा के जरिए सभी के सामने लेकर आया हूं। मैं चाहता हूं कि जो हुआ वो अब दोबारा कभी नहीं होना चाहिए। गुडूर रेड्डी को लव जिहाद जैसी चीजों से समस्या है। उनका मानना है कि आपका मजहब बाद में है, पहले आप एक भारतीय हैं। उन्होंने सभी युवाओं को निडर रहने की सलाह दी है।

फिल्म के बजट को लेकर भी हुई समस्या
फिल्ममेकर नारायण रेड्डी ने बताया कि उन्होंने फिल्म का बजट 16 करोड़ तक सोचा था। इतने बजट के हिसाब से उन्होंने फिल्म की तैयारी शुरू की थी। फिर देखते ही देखते फिल्म का बजट 60 करोड़ तक पहुंच गया। वो फिल्म में किसी चीज की कमी नहीं रखना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने बजट को संभाला। फिल्म की क्वालिटी से उन्होंने किसी तरह का समझौता नही किया है।

कंगना रनोट के साथ गुडूर नारायण रेड्डी।

कंगना रनोट के साथ गुडूर नारायण रेड्डी।

कंगना रनोट ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना भगवान शिव से की थी
कंगना ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा था- हम लोगों ने हमेशा अपनी किताबों में महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के बारे में पढ़ा है, लेकिन ऐसे बहुत महान लोग हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। जैसे सरदार वल्लभ भाई पटेल। उनकी तुलना भगवान शिव से की जाती है। जिस तरह से भगवान शिव ने सती जी के अंगों को एक-साथ रखा, उसी तरह आजादी के बाद हमारे टूटते हुए भारत को जिस शख्स ने पकड़कर रखा वो वल्लभ भाई पटेल हैं।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचीं थीं कंगना रनोट।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचीं थीं कंगना रनोट।

भारत की आजादी के 396 दिनों के बाद हैदराबाद को आजादी मिली। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हैदराबाद के निजाम भारत के साथ नहीं जाना चाहते थे, लेकिन वहां की जनता भारत के साथ आना चाहती थी। टुकड़े गैंग क्लेम करती है कि हम टुकड़ों-टुकड़ों में बसने वाले राज्य थे। ऐसे गैंग को इतिहास दिखाने की जरूरत है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत को एक-जुट किया है। इस तरह की फिल्मों का बनना इसलिए जरूरी है ताकि हम अपने देश को ग्रांटेड ना लें और देश के इतिहास को जान सकें।

हैदराबाद में हुए 'मूक नरसंहार' की एक तस्वीर।

हैदराबाद में हुए ‘मूक नरसंहार’ की एक तस्वीर।

फिल्म भारत के इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित है
फिल्म की कहानी 1948 के हैदराबाद मुक्ति आंदोलन के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में गुंडरामपल्ली, पारकाला, भैरनपल्ली गांवों में हुए अत्याचारों को दिखाया जाएगा। ‘रजाकार’ फिल्म हैदराबाद के सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान के शासन के दौरान हिंदुओं के ‘मूक नरसंहार’ के बारे में होगी।

1948 के हैदराबाद मुक्ति आंदोलन की फोटो।

1948 के हैदराबाद मुक्ति आंदोलन की फोटो।

इस फिल्म में खासिम रजवी के नेतृत्व में रजाकारों के अत्याचारों का पता चलेगा। याता सत्यनारायण इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर हैं। महेश अचंता, राज अर्जुन और अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Gold and Silver Value in MP: ब्याज दर कटौती के संकेतों से बढ़ रही सोने की चमक, सोना 300 रुपये और बढ़ा

Gold and Silver Value in MP: इंदौर में शुक्रवार को सोना कैडबरी 64900 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 73400 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: ब्याज दर कटौती के संकेतों से बढ़ रही सोने की चमक, सोना 300 रुपये और बढ़ा

Gold and Silver Value in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सुस्त अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के मुद्रास्फीति कम होने की संभावना पर आने वाले महीनों में संभावित दर में कटौती के संकेतों के कारण खत्म हो रहे इस कारोबारी सप्ताह में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। जो लगातार तीन सप्ताह की बढ़ोतरी है। सोने ने अपनी रिकार्ड-तोड़ रैली जारी रखी हुई है, जो 2171 डालर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

जनवरी में केंद्रीय बैंक ने रिकार्ड सोना खरीदा है। आगे भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण केंद्रीय बैंक की खरीदारी जारी रहेगी और चीन में मंदी से वैश्विक विकास नियंत्रित रहेगा। इसलिए, अनिश्चित वित्तीय माहौल में सोना केंद्रीय बैंकों के लिए सुरक्षित निवेश बना हुआ है। लिहाजा सोने की चमक आने वाले कारोबारी सप्ताह में भी बने रहने की उम्मीद है।

शनिवार को महाशिवरात्रि के चलते भारतीय बाजारों में कारोबार सुस्त रहा लेकिन कामेक्स पर सोने में तेजी के कारण स्थानीय सराफा बाजार में दाम 300 रुपये और उछल गए। सराफा बाजार में सोना कैडबरी नकद में बढ़कर 64900 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में भी वैश्विक संकेतों से 200 रुपये का उछाल आया। ग्रामीण और भगोरिया की मांग चांदी के गहनों में देखी जा रही है। चांदी चौरसा बढ़कर 73400 रुपये प्रति किलो बिकी।

स्वस्तिक इंवेस्टमार्ट के एनालिस्ट नृपेंद्र यादव के अनुसार, इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें तेज रहने का अनुमान है। एमसीएक्स अप्रैल वायदा सोने में सपोर्ट 63000 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 67000 रुपये पर है। मई वायदा चांदी में सपोर्ट 72000 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 76000 रुपये पर है। शुक्रवार को कामेक्स सोना ऊपर में 2171 तथा नीचे में 2153 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.27 व नीचे में 24.00 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 64900 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 67050 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 61415 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 64600 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73400 रुपये, चांदी टंच 73550 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74400 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 73200 रुपये पर बंद हुई थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Aamir Khan Reside Session; Speaks About Ambani Occasion Dance And SRK Jawan Film | लाइव सेशन में आमिर ने दिया ट्रोलर्स को जवाब: बोले- अंबानी ने भी मेरे फैमिली फंक्शन में डांस किया, शाहरुख स्टारर ‘जवान’ की तारीफ की

20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डेढ़ साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में जुट चुके हैं। गुरुवार को आमिर ने इसी फिल्म के सेट से सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन होस्ट किया। इस दौरान आमिर ने फैंस के सवालों के जवाब दिए। साथ ही ट्रोल करने वाले फैंस को भी रिस्पॉन्स दिया।

लाइव सेशन के दौरान आमिर ने कई यूजर्स के सवालों के जवाब दिए।

लाइव सेशन के दौरान आमिर ने कई यूजर्स के सवालों के जवाब दिए।

आमिर बोले- उन्होंने भी मेरे फैमिली फंक्शन में डांस किया
इस लाइव सेशन के दौरान एक ट्रोलर ने पूछा कि आमिर ने अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में डांस क्यों किया ? इस पर आमिर ने जवाब दिया कि वो और मुकेश-नीता अंबानी बहुत ही करीबी दाेस्त हैं। आमिर ने कहा कि सिर्फ मैंने ही उनकी शादी में डांस नहीं किया बल्कि उन्होंने भी हमारे कई फैमिली फंक्शंस में डांस किया है।

हाल ही में हुई अंबानी पार्टी में तीनों खान साथ डांस करते नजर आए थे।

हाल ही में हुई अंबानी पार्टी में तीनों खान साथ डांस करते नजर आए थे।

शाहरुख की जवान का भी किया जिक्र
इसी बीच आमिर ने फैन कमेंट पर शाहरुख का भी जिक्र किया। जब एक फैन ने कहा कि आमिर को पठान जैसी मूवीज बनानी चाहिए तो आमिर ने जवाब दिया, ‘शाहरुख बना रहा ना अच्छी पठान जैसी फिल्में.. मैं बनाता हूं ‘लापता लेडीज’ आप वो देखो।’

म्यूजिशियन जोड़ी शंकर-एहसान-लॉय के एहसान नूरानी ने भी आमिर को इस लाइव के दौरान जॉइन किया। आमिर ने उनके साथ फिल्म ‘लापता लेडीज’ का एक गाना भी गाया।

बोले- मेरा स्टाइल यूनीक है इसलिए हर कोई नहीं समझता
इसी सेशन के दौरान कई यूजर्स ने आमिर को ट्रोल भी किया। आमिर ने उनके कमेंट्स पढ़कर उन्हें भी जवाब दिया। एक यूजर कहा कि आमिर को अपना स्टाइलिस्ट चेंज करना चाहिए। इस पर ‘लापता लेडीज’ की टी-शर्ट पहने आमिर ने कहा, ‘ये अच्छी तो लग रही है। मेरा स्टाइल यूनीक है इसलिए ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आता।

आमिर फिल्म लाहौर 1947 को प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें सनी देओल लीड एक्टर हैं। फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।

आमिर फिल्म लाहौर 1947 को प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें सनी देओल लीड एक्टर हैं। फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर ‘सितारे जमीन पर’ के अलावा आमिर कई फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ और आमिर के बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ भी शामिल है। यह एक लव स्टोरी है जिसमें जुनैद के अपोजिट साई पल्लवी नजर आएंगी।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

दो मिनट के एड में 7 किरदारों में दिखे आमिर:फैंस बोले- एड में भी फिल्म जैसा परफेक्शन, 16 साल बाद दर्शील संग किया काम

‘तारे जमीन पर’ फेम एक्टर दर्शील सफारी ने तीन दिन पहले आमिर खान के साथ एक फोटो शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए दर्शील ने बताया था कि वो 16 साल बाद फिर से आमिर पूरी खबर यहां पढ़ें…

Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर पर फिर लगाया दांव, लड़ाई हुई रोचक, केंद्रीय मंत्री से होगा सामना

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 नामों का एलान हुआ, जिसमें राहुल गांधी, भूपेश बघेल और शशि थरूर जैसे दिग्गज नेता शामिल थे। कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से शशि थरूर पर फिर से दांव लगाया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 09:55 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 09:55 PM (IST)

Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर पर फिर लगाया दांव, लड़ाई हुई रोचक, केंद्रीय मंत्री से होगा सामना
तिरुवनंतपुरम सीट पर लड़ाई हुई रोचक।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 नामों का एलान हुआ, जिसमें राहुल गांधी, भूपेश बघेल और शशि थरूर जैसे दिग्गज नेता शामिल थे। कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से शशि थरूर पर फिर से दांव लगाया है। यह लड़ाई अब और भी रोचक हो गई है, क्यों कि उनका सामना इस बार केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर से होगा। भाजपा की पहली लिस्ट में तिरुवनंतपुरम से उनका नाम भी शामिल था।

भाजपा की पिछले सप्ताह ही 195 उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आई थी। इस सूची में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गजों के नाम थे। इन नामों में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का भी नाम शामिल था। उनको भाजपा ने तिरुवनंतपुरम से उतारा है। राजीव चंद्रशेखर ने मीडिया से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। उनकी इसी इच्छा का मान रखते हुए पार्टी ने उन्हें तिरुवनंतपुरम जैसी हाईप्रोफाइल सीट दी है। राजीव चंद्रशेखर तीन बार से राज्यसभा के लिए चुने जाते रहे हैं। उनका 2 अप्रैल को कार्यकाल खत्म हो रहा है।

तिरुवनंतपुरम का रोचक है इतिहास

2009 में शशि थरूर तिरुवनंतपुरम सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। यहां से पहले कभी माकपा, तो कभी कांग्रेस जीतती रही है, लेकिन जब से शशि थरूर ने यहां पर खूंटा गाड़ा, तब से कोई उसे उखाड़ नहीं पाया। उन्होंने यहां से 2009, 2014 व 2019 में लगातार चुनाव जीतकर जीत की हैट्रिक लगाई है। अब राजीव चंद्रशेखर के यहां से प्रत्याशी बनने से जाने यह लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है।

दक्षिण में सेंधमारी की कोशिश

भाजपा दक्षिणी राज्यों में अपनी पैठ को मजबूत करना चाहती है, इसलिए वह वहां पर लगातार प्रयास भी कर रही है। 2019 में भाजपा ने दक्षिण की 129 सीटों में से महज 29 सीटें हीं जीती थीं। भाजपा को ज्यादातर सीटें तेलंगाना और कर्नाटक में ही हासिल हुई थीं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

काम की खबर: सैलरी से होती है कटौती लेकिन पैसा EPFO खाते में जमा होता है या नहीं, ऐसे चेक करें बैलेंस

EPF मेंबर्स EPFO पोर्टल या उमंग ऐप के जरिए EPF पासबुक को चेक कर सकते हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 09:21 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 27 Feb 2024 12:56 PM (IST)

यदि किसी कर्मचारी की सैलरी से हर माह PF की राशि काटी जाती है, लेकिन EPFO खाते में नहीं जमा की जाती है तो ऐसी स्थिति में कर्मचारी सीधे ईपीएफ में भी इसकी शिकायत कर सकते हैं।

HighLights

  1. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में दो दर्जन से अधिक ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी किया है।
  2. कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ के पैसे के नाम पर कटौती कर ली है, लेकिन अभी तक कर्मचारी के पीएफ खाते में राशि को जमा नहीं किया है।
  3. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने दो दर्जन से ज्यादा संस्थानों को अब रिकवरी नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में दो दर्जन से अधिक ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ के पैसे के नाम पर कटौती कर ली है, लेकिन अभी तक कर्मचारी के पीएफ खाते में राशि को जमा नहीं किया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने दो दर्जन से ज्यादा संस्थानों को अब रिकवरी नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।

कर्मचारी रहें अलर्ट

ऐसे में सभी कर्मचारियों को भी अलर्ट रहना चाहिए कि उनकी कंपनी की ओर से यदि PF की राशि काटी जाती है तो उसे EPFO में जमा की जा रही है या नहीं। ऐसी स्थिति में कर्मचारी ईपीएफओ पोर्टल या उमंग ऐप के जरिए अपने EPF पासबुक को चेक कर सकते हैं। EPF पोर्टल पर कर्मचारी अपना UAN नंबर दर्ज कर पीएफ बैलेंस चेक कर सकता है और यह भी देख सकता है कि उनकी नियोक्ता कंपनी लगातार पीएफ राशि जमा कर रही है या नहीं।

naidunia_image

खाते में PF जमा न हो तो उठाएं ये कदम

यदि किसी कर्मचारी की सैलरी से हर माह PF की राशि काटी जाती है, लेकिन EPFO खाते में नहीं जमा की जाती है तो ऐसी स्थिति में कर्मचारी सीधे ईपीएफ में भी इसकी शिकायत कर सकते हैं। गौरतलब है केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स कानूनों में संशोधन करते हुए नए नियम बना दिए हैं, जिसके अनुसार, अगर नियोक्ता ईपीएफ बकाया जमा नहीं करते हैं तो ईपीएफ अंशदान व्यय के रूप में जमा किया जाता है। संस्थान के अपने कर्मचारी की पीएफ राशि 15 दिनों के भीतर जमा करना जरूरी है।

कर्मचारी ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस

  • EPF मेंबर्स EPFO पोर्टल या उमंग ऐप के जरिए EPF पासबुक को चेक कर सकते हैं।
  • कर्मचारी को रजिस्ट्रेशन के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), पैन नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियां देनी होगी।
  • उमंग ऐप, मिस्ड कॉल और एसएमएस के जरिए भी अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Gold-Silver Value Immediately 28 February 2024: सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, पढ़ें कितना सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड

भारतीय सर्राफा बाजार में 28 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62135 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 27 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 136 रुपये की कमी देखने को मिली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 28 Feb 2024 05:36 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 28 Feb 2024 05:36 PM (IST)

सोने-चांदी की कीमत।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 28 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62135 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 27 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 136 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में कमी आई है। चांदी का भाव 69902 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 27 फरवरी से 559 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 27 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62271 रुपये थी। 28 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62135 रुपये हो गई है। 27 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69902 रुपये थी। 28 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69343 रुपये हो गई।

28 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61886 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56916 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46601 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36349 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Elvish Yadav: एल्विश यादव का गुंडागर्दी करते कथित वीडियो वायरल, एक यूट्यूबर को मारे थप्पड़

ओटीटी बिग बॉस विजेता एल्विश यादव का मारपीट करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह एक यूट्यूबर सागर ठाकुर को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। एल्विश यादव अपने कुछ साथियों के साथ आकर सागर को थप्पड़ मारना शुरू कर देते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 10:19 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 10:20 PM (IST)

Elvish Yadav: एल्विश यादव का गुंडागर्दी करते कथित वीडियो वायरल, एक यूट्यूबर को मारे थप्पड़
एल्विश यादव का झगड़ा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी बिग बॉस विजेता एल्विश यादव का मारपीट करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह एक यूट्यूबर सागर ठाकुर को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। एल्विश यादव अपने कुछ साथियों के साथ आकर सागर को थप्पड़ मारना शुरू कर देते हैं। यह मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है।

पुलिस को सागर ने किसी भी तरह शिकायत नहीं की है। इस मामले पर एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। हम शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

एल्विश के मुनव्वर से गले लगते वीडियो किया पोस्ट

Full-Kalesh b/w You tuber Elvish Yadav and Actual Maxtern yesterday night time (With Audio) pic.twitter.com/s8DMjB1qOV

— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 8, 2024

मुंबई में अभी कुछ दिनों पहले एक सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग हुई था। इसमें एक्टर और पूर्व क्रिकेटर शामिल हुए थे। इस मैच में एल्विश यादव भी खेले थे। उस मैच का हिस्सा कॉमेडियन और बिग बास-17 विनर मुनव्वर फारूकी थे। मुन्नवर पर भगवान राम के अपमान का आरोप लगा है। ऐसे में एल्विश यादव का एक वीडियो मुनव्वर को गले लगाते हुए वायरल हो गया। उसी वीडियो को यूट्यूबर मैक्स्ट्रेन उर्फ सागर ठाकुर ने एक्स पर डाल दिया। उसके बाद यह विवाद बढ़ता चला गया। गुरुवार को यह तय हुआ कि दोनों किसी एक जगह पर मिलेंगे। वहां पर एल्विश ने सागर के साथ मारपीट कर दी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

‘Bhabiji Ghar Par Hain’ actors visited Kashi Vishwanath Temple, additionally noticed Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat. | महाशिवरात्रि स्पेशल: ‘भाबीजी घर पर हैं’ एक्टर्स ने काशी विश्वनाथ मंदिर के किए दर्शन, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी देखी

13 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

महाशिवरात्रि के मौके पर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के एक्टर्स विदिशा श्रीवास्तव और आसिफ शेख वाराणसी पहुंचे। एक्टर्स ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। साथ ही दोनों ने शाम को गंगा में नाव की सवारी भी की। उन्होंने अस्सी से राजघाट तक नाव से घूमने के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी देखी।

आसिफ और विदिशा का इस शहर से बचपन से रिश्ता है। आसिफ के नाना-नानी यहीं रहते थे जबकि विदिशा का मायका वाराणसी में है।

दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, दोनों एक्टर्स ने वाराणसी और महाशिवरात्रि से जुड़ी कुछ दिलचस्प यादें शेयर कीं-

आसिफ शेख कहते हैं, ’12 साल बाद मैं वाराणसी लौटा हूं। घर वापसी जैसा महसूस हो रहा है। इस शहर का डेवलपमेंट देखकर मैं हैरान रह गया। 12 साल पहले जो वाराणसी देखा था, उससे कहीं बेहतर अब देखने को मिल रहा है। बहुत अच्छा विकास हुआ है। इस शहर से जुड़ी कई यादें स्पेशल हैं, खास तौर पर मेरे बचपन की।

हम जब ननिहाल जाते थे, तो हम सारे कजिंस मिलकर नुक्कड़ पर एक हलवाई की दुकान पर जाते थे। वहां से कचौरी, आलू की सब्जी, दो जलेबी खरीदते और मिलकर खाते थे। आज भी मेरी जुबान पर उन स्वादिष्ट पकवानों का टेस्ट है। आज फिर से इस शहर में लौटकर, पुरानी यादें ताजा हो गईं।’

महाशिवरात्रि से जुड़ी यादों को साझा करते हुए आसिफ ने आगे कहा, ‘दिल्ली में महाशिवरात्रि का एक बहुत बड़ा आयोजन होता है। कुछ सालों पहले मैं उस इवेंट में गया था। वहां मैंने तकरीबन 3 लाख के ऊपर लोग देखे। सभी लोग शिव भगवान की पूजा करने में मग्न थे। इस तरह का माहौल मैंने पहली बार देखा था।

कई सालों से मेरी काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने की ख्वाहिश थी। आखिरकार मेरी इच्छा पूरी हुई। मंदिर में कदम रखते ही आध्यात्मिकता का गहरा एहसास हुआ।’

विदिशा कहती है, ‘महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। लेकिन वाराणसी में इस उत्सव की भव्यता दूसरे स्तर पर है। इस साल, मुझे अपने होमटाउन लौटने और बाबा काशी विश्वनाथ से आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। मैं इससे बेहतर सोच भी नहीं सकती थी।

मंदिर को खूबसूरती से सजाया गया है। लाखों शिवभक्त आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र हुए। यह वास्तव में बेहतरीन अनुभव था। लाखों शिव भक्तों के साथ ‘हर हर महादेव’ का जाप करना एक आध्यात्मिक अनुभव था।’

Korba Mp Election Information: लगातार दूसरी बार कांग्रेस ने ज्योत्सना को कोरबा से दिया टिकट

परिसीमन के बाद वर्ष 2009 में कोरबा लोकसभा अस्तित्व में आया और भाजपा ने पुन: करूणा शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन इस बार डा चरण दास महंत से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 10:23 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 10:23 PM (IST)

Korba Mp Election News: लगातार दूसरी बार कांग्रेस ने ज्योत्सना को कोरबा से दिया टिकट

HighLights

  1. भाजपा से सरोज पांडेय है मैदान में, पहली बार दो महिलाएं होंगी आमने- सामने
  2. पहली बार चुनाव मैदान में उतरी ज्योत्सना भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे को परास्त कर 26 हजार मतों से जीती थीं।
  3. आठ में छह भाजपा, एक कांग्रेस व एक विधानसभा में गोंगपा का कब्जा

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ज्योत्सना महंत पर कांग्रेस हाईकमान ने लगातार दूसरी बार विश्वास जताते हुए कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। ज्योत्सना कांग्रेस के दिग्गज नेता व नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत की धर्मपत्नी हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में डा चरण दास सक्ती विधानसभा विधायक चुने गए थे और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद वर्ष 2019 में डा महंत की जगह ज्योत्सना को टिकट दी गई और वे पहली बार चुनाव मैदान में उतरी और भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे को परास्त कर 26 हजार मतों से जीती थीं।

शुक्रवार को 36 सीटों की पहली सूची जारी हुई। इसमें कोरबा से ज्योत्सना महंत का नाम भी शामिल रहा। जिस ढंग से ज्योत्सना क्षेत्र में सक्रिय थी, उससे यह अंदाजा लग गया था, इस बार भी उनकी मजबूत दावेदारी है। अब कोरबा लोकसभा में तस्वीर साफ हो गई है। इस बार सरोज व ज्योत्सना के बीच सीधे मुकाबला होगा। पहले ही यहां से भाजपा राज्य सभा सदस्य सरोज पांडेय को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पहली बार कोरबा में दो महिलाएं आमने- सामने होंगी। यहां बताना होगा कि अखंड जांजगीर लोकसभा में वर्ष 1957 से चुनाव हो रहा। इस बीच कांग्रेस व भाजपा दोनों ने महिला नेत्रियों को मौका दिया, पर ऐसा नहीं हुआ कि दोनों राष्ट्रीय दल ने एक साथ महिला नेत्रियों को मैदान में उतारा हो। सबसे पहले कांग्रेस ने वर्ष 1957 में मिनीमाता अगमदास गुरू को प्रत्याशी बनाया और वह सांसद बनी। इसके बाद वर्ष 1962, 1967 व वर्ष 1971 में चुनाव लड़ी और लगातार जीत हासिल की। वर्ष 2004 में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को प्रत्याशी बनाया और वे सांसद निर्वाचित हुई। परिसीमन के बाद वर्ष 2009 में कोरबा लोकसभा अस्तित्व में आया और भाजपा ने पुन: करूणा शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन इस बार डा चरण दास महंत से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

आठ में छह भाजपा, एक कांग्रेस व एक विधानसभा में गोंगपा का कब्जा

कोरबा लोकसभा अंतर्गत आठ विधानसभा रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली- तानाखार, मरवाही, भरतपुर- सोनहत, बैकुंठपुर व मनेन्द्रगढ़ हैं। इनमें रामपुर विधानसभा सीट में ही कांग्रेस के फूलसिंह राठिया विधायक हैं। जबकि पाली-तानाखार विधानसभा सीट से गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के तुलेश्वर सिंह मरकाम विधायक है। शेष छह विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस को इस बार कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पिछली बार कांग्रेस ने सर्वाधिक लीड पाली- तानाखार विधानसभा से ली थी, उस वक्त इस सीट से कांग्रेस के मोहितराम केरकेट्टा विधायक थे। इस बार यहां स्थिति बदल चुकी है।

सरोज पांडेय विपक्ष की प्रत्याशी, हम पूरी मजबूती से लड़ेंगे: ज्योत्सना

– टिकट मिलने के बाद ज्योत्सना महंत ने नईदुनिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी ने दोबारा मुझ पर विश्वास जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी लहर तो वर्ष 2019 में भी थी, पर हमने क्षेत्र के जनता व कार्यकर्ताओं सहयोग से जीता और इस बार भी हम जीत का झंडा लहराएंगे। हम लोगों तक राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जाएंगे। फिर चाहे वह महंगाई हो या बेरोजगारी का मामला। मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से आमलोगों की परेशानी बढ़ गई है। सरोज पांडेय से मुकाबले के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें चुनौती जैसी कोई बात नहीं। पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहलू हैं। हम विपक्ष से डट कर मुकाबला करेंगे।