Pakistan को रास नहीं आएगी PM मोदी की कश्मीर यात्रा, इन 10 तस्वीरों को देख लगेगी मिर्ची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्टिकल 370 के हटने के बाद पहली बार कश्मीर के दौरे पर गए। इस दौरान कश्मीर उनको देखने के लिए हजारों की तादाद में कश्मीरी पहुंचे। पीएम मोदी ने 6400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 05:57 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 06:06 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Modi in Srinagar। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्टिकल 370 के हटने के बाद पहली बार कश्मीर के दौरे पर गए। इस दौरान कश्मीर उनको देखने के लिए हजारों की तादाद में कश्मीरी पहुंचे। पीएम मोदी ने 6400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है।
धारा 370 हटने के बाद एक नया कश्मीर बना है। एक समय कश्मीर अलगाववादियों का गढ़ था। वहां पर हर दिन पत्थरबाजी जैसी घटनाएं आम थीं, लेकिन अब वहां शांति है। युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं हैं। वह अब व्यापार कर रुपए कमा रहे हैं। पीएम मोदी की कश्मीर यात्रा के बाद कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर पाकिस्तान को जरूर मिर्ची लगी होगी।
1- पीएम मोदी ने श्रीनगर में शंकराचार्य की पहाड़ियों को देखकर नमन किया।

पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए कई महिलाएं जोश में दिखाई दीं। उनके हाथ में वेलकम मोदी के पोस्टर थे।
पीएम मोदी के स्वागत का पोस्टर लेकर कई बुजुर्ग भी सड़कों पर निडर घूमते हुए दिखाई दिए।
पीएम मोदी के साथ कश्मीर के युवा उद्यमी नाजिम ने सेल्फी ली।
भारत सरकार ने कश्मीर को 6400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात कश्मीर को दी।
पीएम मोदी को सुनने के लिए कश्मीर युवा बड़ी तादाद में स्टेडियम पहुंचे थे।



