Rahul Gandhi: PM मोदी पर गलत बयानबाजी पर चुनाव आयोग चेताया, कहा- भविष्य में रहें सतर्क

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग सतर्क हो गया है। उसने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर आदेश दिया था।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 07:13 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 07:13 PM (IST)

Rahul Gandhi: PM मोदी पर गलत बयानबाजी पर चुनाव आयोग चेताया, कहा- भविष्य में रहें सतर्क
चुनाव ने राहुल गांधी को दी सलाह।

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग सतर्क हो गया है। उसने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर आदेश दिया था। उसी आदेश को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने राहुल गांधी सलाह दी है कि वह भविष्य में चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषणों को लेकर सतर्क रहें।

यह मामला नवंबर 2023 का था। राहुल गांधी ने राजस्थान में चुनावी सभा में पीएम मोदी के लिए पनौती जैसे शब्द का प्रयोग किया था। इस बयान को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघना माना था। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिसंबर 2023 में चुनाव आयोग से पूछा था कि राहुल गांधी के इस बयान पर क्या कार्रवाई की गई है। कोर्ट के इसी आदेश को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को सलाह दी है।

— ANI Digital (@ani_digital) March 6, 2024

राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों को चुनाव आयोग की सलाह

  1. चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि मतदाताओं के बीच में अपने भाषणों से जाति व धार्मिक आधार नफरत भरने की कोशिश न की जाए।
  2. कोई राजनीतिक दल, उम्मीदवार या स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के लिए मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और किसी भी पूजा स्थल का उपयोग नहीं करेगा। किसी के भी आस्था पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जाएगी।
  3. चुनाव प्रचार के दौरान इस भ्रामक तथ्यों को मतदाताओं के बीच न रखें, जिससे वह भ्रमित हों। आपस में व्यक्तिगत हमलों से भी बचें।
  4. महिलाओं का सम्मान चुनाव प्रचार के दौरान बनाकर रखें। कोई भी ऐसी बात न बोली जाए, जो उनके सम्मान को ठेस पहुंचाए। किसी भी विज्ञापन को देने से पहले उसकी जांच की जाए।
  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Kangana Ranaut takes a dig on celebs acting at Ambani Pre-wedding | कंगना ने खुद को लता मंगेशकर से कम्पेयर किया: अंबानी प्री-वेडिंग में परफॉर्म करने वाले सेलेब्स पर कसा तंज, बोलीं- गरिमा बनाए रखिए

16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस कंगना रनोट उन चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स में से एक हैं जो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में नजर नहीं आईं। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इंडस्ट्री के अपने उन कलीग्स पर टेक लिया है जिन्होंने अंबानी की पार्टी में परफॉर्म किया था।

इतना ही नहीं, अपनी तुलना लता मंगेशकर से करते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने लता जी की तरह कभी किसी प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करने का ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया।

कंगना आए दिन अपने इसी तरह के तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

कंगना आए दिन अपने इसी तरह के तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

बोलीं- मेरे और लता जी के ही गाने हिट
कंगना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने एक आर्टिकल का फोटो शेयर किया जिसमें लिखा था- लता मंगेशकर ने कहा था कि अगर उन्हें कोई 5 मिलियन डॉलर भी दे तो भी वह शादियों में नहीं गाएंगी।

कितने भी पैसे मिलें, मैंने कभी परफॉर्म नहीं किया: कंगना
इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘मैंने अपनी लाइफ में बहुत आर्थिक तंगी झेली है लेकिन लताजी और मैं केवल दो ही ऐसे लोग हैं, जिनके गाने सबसे ज्यादा हिट हुए। मुझे चाहे कितने भी पैसों का लालच दिया गया हो पर मैंने कभी शादियों में डांस नहीं किया, कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग भी मुझे ऑफर किए गए पर मैंने नहीं किए। जल्द ही मैंने अवॉर्ड शोज से भी दूरी बना ली।

फेम और पैसे को ना कहने के लिए एक मजबूत शख्सियत और गरिमा की जरूरत होती है। शॉर्ट कट की दुनिया में आज के युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि केवल वही पैसा कमाया जा सकता है, जो ईमानदारी का हो।’

अंबानी की पार्टी में आमिर, सलमान और शाहरुख साथ डांस करते नजर आए थे।

अंबानी की पार्टी में आमिर, सलमान और शाहरुख साथ डांस करते नजर आए थे।

बिना नाम लिए कंगना ने कसा तंज
अब भले ही कंगना ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया पर उन्होंने जामनगर में हुए अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने वाले सभी सेलेब्स पर तंज कसा है। 1 से 3 मार्च तक चले इस इवेंट में शाहरुख, सलमान और आमिर खान समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।

वर्कफ्रंट पर कंगना की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है। वो इसमें लीड रोल में नजर आएंगी। उन्होंने इसे डायरेक्ट भी किया है।

Gold-Silver Value Right now 3 March 2024: सोने-चांदी की कीमतों में आई तेज उछाल, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 3 मार्च 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 63480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 1 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 664 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 04 Mar 2024 07:39 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 04 Mar 2024 07:39 PM (IST)

सोने-चांदी की कीमत।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 3 मार्च 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 63480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 1 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 664 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 70777 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 1 मार्च से 879 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 1 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62816 रुपये थी। 3 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 63480 रुपये हो गई है। 1 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69898 रुपये थी। 3 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70777 रुपये हो गई।

3 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 63226 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 58148 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 47610 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 37136 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Kane Williamson Run Out: जब मैदान पर टकरा गए बल्लेबाज, अजीबोगरीब तरह से रन आउट हुए केन विलियमसन

Kane Williamson Run Out: लंबे समय बाद केन विलियमसन टेस्ट फॉर्मेट में रन आउट हुए है। इससे पहले वह 2012 में टेस्ट क्रिकेट में रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 03:30 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 03:34 PM (IST)

Kane Williamson Run Out: जब मैदान पर टकरा गए बल्लेबाज, अजीबोगरीब तरह से रन आउट हुए केन विलियमसन
Kane Williamson Run Out

खेल डेस्क, नई दिल्ली। AUS vs NZ, Kane Williamson Run Out: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेसिन रिजर्व में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, कीवी टीम का स्कोर 12 रन पर 1 विकेट था। गेंदबाजी मिचेल स्टार्क कर रहे थे। शॉट खेलने के बाद केन विलियमसन विल यंग से टकरा गए। फिर मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे मार्नस लाबुशेन ने गेंद को स्टंप्स पर दे मारा। इस तरह कंगारू को दूसरी सफलता मिल गई। केन को 0 पर पवेलियन लौटना पड़ा।

केन विलियमसन का रन आउट वीडियो हुआ वायरल

लंबे समय बाद केन विलियमसन टेस्ट फॉर्मेट में रन आउट हुए है। इससे पहले वह 2012 में टेस्ट क्रिकेट में रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे। सोशल मीडिया पर केन के रन आउट होने का वीडियो वायरल हो रहा है।

The strain is on New Zealand after Kane Williamson was run out – the primary time in a Check Match since 2012

@BLACKCAPS v Australia: 1st Check | LIVE on DUKE and TVNZ+ pic.twitter.com/S9itasfaDg

— TVNZ+ (@TVNZ) March 1, 2024

अब तक मैच में हाल

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 383 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने सर्वाधिक 174 रन बनाए। न्यूजीलैंड के तरफ से मैट हेनरी ने 5, विलियम ने 2 और कुग्गोलिन ने 2 विकेट झटके। कीवी टीम पहली पारी में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज नाथन लियोन की फिरकी का जादू चला। उन्हें 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर शिकंसा कस लिया है। दूसरी पारी में टीम का स्कोर 13/2 है। स्टीव स्मिथ 0 और मार्नस लाबुशेन 2 रन पर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा 5* और नाथन 6* रन नाबाद पवेलियन लौटे। टीम ने 217 रन की बढ़त बना ली है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Bangladesh Fireplace: रेस्टोरेंट में आग चपेट में आई पूरी बिल्डिंग, ढाका में 43 की मौत, कई घायल

Bangladesh Fireplace: देर रात के घटनाक्रम के बाद राहत तथा बचाव कार्य जारी है। मृतक संख्या बढ़ सकती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 08:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 08:00 AM (IST)

Bangladesh Fire: रेस्टोरेंट में आग चपेट में आई पूरी बिल्डिंग, ढाका में 43 की मौत, कई घायल

HighLights

  1. पहली मंजिल पर था रेस्टोरेंट
  2. समय रहते नहीं बुझी आग
  3. 75 लोगों को बचाया, 22 घायल

एजेंसी, ढाका। बांग्लादेश में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। ढाका के रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग चपेट में आ गई। अब तक 43 लोगों के मारे जाने की सूचना है। कई लोग गंभीर घायल है। मृतक संख्या बढ़ सकती है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट था। यहां लगी आग समय रहते काबू नहीं हो पाई और पूरी बिल्डिंग के चपेट में ले लिया। 75 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 22 घायलों का इलाज जारी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Bobby Deol arrived in full black outfit | बॉबी देओल फुल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे: चित्रांगदा सिंह ग्लैमरस अंदाज में स्पॉट हुईं; मनोज बाजपेयी, बाबिल खान समेत अन्य सेलेब्स नजर आए

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई में अवार्ड्स शो का आयोजन हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड सितारों को स्पॉट किया गया। बॉबी देओल बालों की चोटी बनाए फुल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे। हाल ही में बॉबी देओल फिल्म एनिमल में नजर आए थे। फिल्म में उनके रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी इस समारोह में शामिल हुए। बाबिल ने अपने लुक को मोटी चेन से कम्प्लीट किया। बाबिल खान पैपराजी से हंसी-मजाक करते दिखाई दिए। चित्रांगदा सिंह ग्लैमरस लुक में स्पॉट हुईं। उन्होंने हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था।

मनोज बाजपेयी भी फॉर्मल अटायर में इस शो में पहुंचे। मनोज बाजपेयी द किलर सूप सीरीज में नजर आए थे। इस सीरीज को मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे। सीरीज में उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा भी दिखाई दी थीं।
फोटोज देखें..

बॉबी देओल को एनिमल में निभाए गए अबरार रोल के लिए खूब तारीफे मिलीं।

बॉबी देओल को एनिमल में निभाए गए अबरार रोल के लिए खूब तारीफे मिलीं।

चित्रांगदा सिंह ग्लैमरस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

चित्रांगदा सिंह ग्लैमरस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

मनोज बाजपेयी हाल ही में द किलर सूप सीरीज में नजर आए थे।

मनोज बाजपेयी हाल ही में द किलर सूप सीरीज में नजर आए थे।

बाबिल खान पिछले साल यशराज की सीरीज द रेलवे मैन में नजर आए थे। इस सीरीज में उनके काम की प्रशंसा भी की गई थी।

बाबिल खान पिछले साल यशराज की सीरीज द रेलवे मैन में नजर आए थे। इस सीरीज में उनके काम की प्रशंसा भी की गई थी।

Raigarh Information: चतुर्थ श्रेणी कर्माचारी को बना िदया राजस्व, राशन कार्ड विभाग प्रभारी

मनमानी का अजब-गजब किस्सा घरघोड़ा नगर पंचायत के दफ्तर से निकलकर जिला मुख्यालय होते डायरेक्टर तक पहुंच चुकी है।

By VISHWANATH RAY

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 12:41 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 12:41 AM (IST)

Raigarh News: चतुर्थ श्रेणी कर्माचारी को बना िदया राजस्व, राशन कार्ड विभाग प्रभारी

HighLights

  1. मोदी की गारंटी में शामिल प्रधानमंत्री आवास, राजस्व विभाग आवंटित किया गया है।
  2. सीएमओ द्वारा कर्मचारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है
  3. पांच माह बाद प्रभार बदलने से बना चर्चा का विषय

रायगढ़ नईदुनिया प्रतिनिधि। मनमानी का अजब-गजब किस्सा घरघोड़ा नगर पंचायत के दफ्तर से निकलकर जिला मुख्यालय होते डायरेक्टर तक पहुंच चुकी है। इसके बाद भी पंचायत की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। अब एक नया प्रकरण सामने आते ही पंचयात की राजनीति में उबाल आ गया है। पांच माह पूर्व एक जनप्रतिनिधि के पत्र के आधार पर सीएमओ ने कुछ बाबू तथा भृत्य का पदभार बदल दिया है। दूसरी ओर संबंधित ने दायित्व संभालने में खुद को असक्षम बता िदया है।

दरअसल घरघोड़ा में बहुमत के आधार पर नगर पंचायत की कुर्सी में कांग्रेस की सरकार काबिज है। इससे पूर्व बहुमत नहीं होने के बाद भी नगर पंचायत की कमान पाने में भाजपा में सफल हो पाई गई है। अब यहां नए तहर का खेल चल रहा है।

ताजा प्रकरण नगर पंचायत के कर्मचारियों के प्रभार में फेरबदल करने को लेकर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक पांच माह पहले नगर पंचायत अध्यक्ष ने सीएमओ से खुद कर्मचारियों के प्रभार में फेरबदल करने की मांग करते हुए एक पत्र लिखा था, अब जब लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगना है, ऐसे में सीएमओ ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों के प्रभार में फेर बदलकर दिया है। सीएमओ द्वारा कर्मचारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है जिसमें भृत्य भी शामिल है। इन्हें राज्य तथा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का प्रभार दिया गया है। मोदी की गारंटी में शामिल प्रधानमंत्री आवास, राजस्व विभाग आवंटित किया गया है।

कर्मचारियों के प्रभार एकाएक बदलने से विपक्ष में बैठी भाजपा इसे मुद्दा बनाते हुए नगर पंचायत की कांग्रेस सरकार तथा अधिकारियों पर निशाना साध रही है।

पांच माह बाद प्रभार बदलने से बना चर्चा:

वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में पांच माह पूर्व पत्र पर संज्ञान लेकर प्रभार बदलने पर लोग राजनीतिक चुटकी ले रहे हैं। कोई इसे अदृश्य शक्ति का असर बता रहा है तो कोई भाजपा पार्षदों पर निष्क्रियता का आरोप लगा रहे हैं। नगर पंचायत का यह ताजा मामला लोगों में आम चर्चा का िवषय है।

इन सभी के बीच इसी क्षेत्र से जुड़े आदिवासी नेता को भाजपा केंद्रीय समिति ने लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में आने वाले दिनों में आचार संहिता से पहले राजनीतिक बवंडर की सुगबुगाहट चल रही है।

अध्यक्ष और पार्षद द्वारा इन्हें काम दिया जाए करके पत्र दिया गया था, इस आधार पर मैनेज किया जाता है। पद और प्रभार बदलने का कोई रीजन नही रहता। भृत्य द्वारा इस तरह पत्र लिखा गया, इस आधार पर देखेंगे और कार्रवाई करेंगे।

-सुमीत मेहता, नगर पंचायत घरघोड़ा

ICC World Take a look at Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की हार का मिला फायदा

ICC World Take a look at Championship 2023-25 Updates: भारतीय टीम दो बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 03 Mar 2024 12:01 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 03 Mar 2024 03:02 PM (IST)

ICC World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की हार का मिला फायदा
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2025 में खेला जाएगा।

HighLights

  1. वेलिंगटन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से हारा न्यूजीलैंड
  2. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत का भी मिला फायदा
  3. 62 अंकों के साथ टीम इंडिया सबसे ऊपर

एजेंसी, वेलिंगटन। वेलिंगटन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों न्यूजीलैंड को मिली करारी हार का फायदा टीम इंडिया को हुआ है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया शीर्ष पर पहुंच गई है।

इस टेस्ट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम 62 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर थी। अब न्यूजीलैंड की टीम 60 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।

ICC World Take a look at Championship 2023-25 Updates

बता दें, भारतीय टीम दो बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीत चुकी है। पांचवां और सीरीज का आखिरी टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

वेलिंगटन टेस्ट शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड चार मैचों में 36 अंकों और 75 के अंक प्रतिशत के साथ तालिका में शीर्ष पर था। लेकिन 172 रन की करारी हार के बाद 2021 की डब्ल्यूटीसी चैंपियन टीम नंबर दो पर खिसक गई है।

वहीं भारत अब तक 8 मैचों में 62 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। अब भारत 64.58 मजबूत अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है।

यहां देखिए रैंकिंग और PCT (%)

1. भारत: 64.58%

2. न्यूजीलैंड: 60%

3. ऑस्ट्रेलिया: 59.09%

4. बांग्लादेश: 50%

5. पाकिस्तान: 36.66%

6. वेस्टइंडीज: 33.33%

7. दक्षिण अफ़्रीका: 25%

8. इंग्लैंड: 19.44%

9. श्रीलंका: –

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Indians in Russian Military: रूस-यूक्रेन युद्ध में गई भारतीय नागरिक असफान की जान, दूतावास ने कही ये बात

दो साल से चल रहा रूस और यूक्रेन का युद्ध अपनी निर्णायक स्थिति पर नहीं पहुंच पा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस दौरान भारतीय दूतावास ने सूचना दी है कि इस युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 09:44 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 10:45 PM (IST)

Indians in Russian Army: रूस-यूक्रेन युद्ध में गई भारतीय नागरिक असफान की जान, दूतावास ने कही ये बात
रुस-यूक्रेन युद्ध भारतीय नागरिक की मौत।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दो साल से चल रहा रूस और यूक्रेन का युद्ध अपनी निर्णायक स्थिति पर नहीं पहुंच पा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस दौरान भारतीय दूतावास ने सूचना दी है कि इस युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। दूतावास की तरफ से कोशिश की जा रही है कि नागरिक का शव भारत लाया जा सके।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमें एक भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान की दुखद मृत्यु के बारे में पता चला है। हम परिवार और रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं। उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की कोशिश की जाएगी।

We’ve got learnt concerning the tragic loss of life of an Indian nationwide Shri Mohammed Asfan. We’re in contact with the household and Russian authorities. Mission will make efforts to ship his mortal stays to India.@MEAIndia

— India in Russia (@IndEmbMoscow) March 6, 2024

20 भारतीय नागरिकों को बचाने की कोशिश जारी

विदेश मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कि रूस सेना में भारतीय फंसे हुए हैं। उनको निकालने की कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 20 लोग भारत से रूस गए थे। वह वहां रूसी सेना में बतौर सहायक या सहायक कर्मचारी के तौर पर सेवा देने गए थे। उनको वहां से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

रणधीर जायसवाल ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वह युद्ध क्षेत्र से दूरी बनाकर रखें। वह युद्ध क्षेत्र में जाने से बचें क्यों कि यह उनकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है। हम अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

SIP Funding: छोटे से एसआईपी से भी बड़ी पूंजी बनाना संभव, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बीते वर्षों के रिटर्न की दर के लिहाज से 15 वर्ष से अधिक प्रतिमाह तीन हजार की एसआईपी लगातार करने से करीब डेढ़ करोड़ की पूंजी बनाने वाले तमाम उदाहरण देखे गए हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 09:22 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 09:22 AM (IST)

एसआईपी की किश्त 500 रुपए प्रतिमाह की मामूली रकम भी हो सकती है, जो बहुत कुछ रेकरिंग डिपाजिट (आवर्ती जमा) से मिलती-जुलती है।

HighLights

  1. यदि आप सही समय पर SIP शुरू कर दें तो लंबे समय में बड़ी पूंजी आपके हाथ में होगी।
  2. आमतौर पर 20 से 25 वर्ष की उम्र में कोई व्यक्ति कमाना शुरू करें तो साथ में SIP भी शुरू कर दें।
  3. 15 से 20 वर्षों में आपके हाथ में इतना रुपया होगा कि आप उसकी गिनती लाखों के पार जाकर कर सकेंगे।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, इंदौर। एसआईपी अर्थात सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को सामान्य नौकरीपेशा या कम आय वालों के लिए भी बचत के साथ बेहतर रिटर्न का माध्यम कहा जाता है। इसके पीछे तमाम कारण भी है। सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान म्यूच्यूअल फंड्स द्वारा प्रस्तावित एक ऐसा निवेश का जरिया होता है, जिसके माध्यम से एक व्यक्ति एक निर्धारित रकम, नियमित अंतराल में म्यूच्यूअल फंड्स की किसी स्कीम में निवेश कर सकता है। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं कर सलाहकार एके गौर।

500 रुपए से भी कर सकते हैं निवेश

एसआईपी की किश्त 500 रुपए प्रतिमाह की मामूली रकम भी हो सकती है, जो बहुत कुछ रेकरिंग डिपाजिट (आवर्ती जमा) से मिलती-जुलती है। यह इसलिए भी आसान है क्योंकि आप अपने बैंक को ये स्थाई अनुदेश दे सकते हैं कि आपके खाते से ये रकम हर माह डेबिट (निकासी) होता रहे।

naidunia_image

बना सकते हैं बड़ी पूंजी

कर सलाहकार एके गौर के मुताबिक, यदि आप सही समय पर SIP शुरू कर दें तो लंबे समय में बड़ी पूंजी आपके हाथ में होगी। आमतौर पर 20 से 25 वर्ष की उम्र में कोई व्यक्ति कमाना शुरू करें तो साथ में SIP भी शुरू कर दें। 15 से 20 वर्षों में आपके हाथ में इतना रुपया होगा कि आप उसकी गिनती लाखों के पार जाकर कर सकेंगे।

छोटी-छोटी बचत करते रहें

बीते वर्षों के रिटर्न की दर के लिहाज से 15 वर्ष से अधिक प्रतिमाह तीन हजार की एसआईपी लगातार करने से करीब डेढ़ करोड़ की पूंजी बनाने वाले तमाम उदाहरण देखे गए हैं। इसलिए निवेश का मंत्र यह है कि भले छोटी बचत से शुरुआत करें, लेकिन जल्द से जल्द SIP शुरू करें और लंबे समय तक लगातार उसमें बने रहें। इसी के साथ यदि आपकी आय बढ़ने लगे, तो साथ में निवेश के अन्य माध्यमों में भी निवेश शुरू कर दें। कोशिश करें कि तय लक्ष्य से पहले बीच में इस एसआईपी को भुनाने की नौबत न आए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्