Sadeera Samarawickrama: श्रीलंकाई विकेटकीपर ने दिखाई धोनी जैसी चालाकी, अफगानी खिलाड़ी को ऐसे किया आउट, देखें वीडियो

Sadeera Samarawickrama: श्रीलंकाई विकेटकीपर सदीरा समरविक्रमा ने एमएस धोनी की याद दिला दी। उन्होंने विकेट के पीछे एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 05:54 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 05:54 PM (IST)

Sadeera Samarawickrama: श्रीलंकाई विकेटकीपर ने दिखाई धोनी जैसी चालाकी, अफगानी खिलाड़ी को ऐसे किया आउट, देखें वीडियो
Sadeera Samarawickrama Catch

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sadeera Samarawickrama Catch Video, SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन श्रीलंकाई विकेटकीपर सदीरा समरविक्रमा ने एमएस धोनी की याद दिला दी। उन्होंने विकेट के पीछे एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उन्होंने प्रभाथ जयसूर्या की बॉल पर अफगान बल्लेबाज रहमत शाह का कैच लेग साइड में लपका। सदीरा ने पहले ही भांप लिया था कि रहमत स्वीप शॉट खेलेंगे। वे उसी जगह तुरंत पहुंचे और गेंद हवा में पकड़ ली। इस करिश्माई कैच के कारण रहमत शाह शतक से चूक गए। उन्होंने 139 गेंदों का सामना कर 91 रन बनाए। अफगानिस्तान की पहली पारी 198 पर सिमट गई।

सदीरा समरविक्रमा लपका शानदार कैच

सदीरा समरविक्रमा ने 46वें ओवर में रहमत शाह का कैच पकड़ा। गेंद मिडिल स्टंप की लाइन पर पिच की। रहमत लेग साइड में गेंद भेजना चाहते थे। उन्होंने ऐसा किया लेकिन सदीरा ने शॉट के भांप लिया। गेंद के टप्पा खाने से पहले ही वह तेजी से बायीं तरफ भागे और बिना कोई गलती किए कैच लपक लिया।

Anticipation on level 👌💯

Good piece of wicket-keeping from #SadeeraSamarawickrama noticed Rahmat Shah depart 9 runs in need of his century 🧤#SonySportsNetwork #SLvAFG pic.twitter.com/SEACw7yvFj

— Sony Sports activities Community (@SonySportsNetwk) February 2, 2024

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी कैसी रही?

रहमत शाह के अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक मैदान पर टिक नहीं पाया। रहमत ने 91 रन की पारी खेली। उनके अलावा नूर अली जादरान (31), इकराम अलीखिल (21) और कैस अहमद (21) रन बनाए। तीनों ही बल्लेबाज बड़ी पारी खेल नहीं सके। श्रीलंका की ओर से विश्व फर्नांडो ने चार विकेट लिएय़ प्रभाथ जयसूर्या और असिथा फर्नांडो को तीन-तीन सफलता मिली।

श्रीलंका की प्लेइंग 11

दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), चमिका गुणसेकरा, प्रभाथ जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो।

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

इब्राहिम जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नासिर जमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), जिया-उर-रहमान, कैस अहमद, निजात मसूद, मोहम्मद सलीम सफी, नवीद जादरान।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

देश विकसित भारत बनाने के लिए आगे बढ़ रहा, Bharat Mobility International Expo 2024 में बोले पीएम मोदी

Bharat Mobility International Expo 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में मोबिलिटी सेक्टर बड़ी भूमिका निभाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 06:24 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 06:24 PM (IST)

देश विकसित भारत बनाने के लिए आगे बढ़ रहा, Bharat Mobility Global Expo 2024  में बोले पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी।

एएनआई, नई दिल्ली। Bharat Mobility International Expo 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में मोबिलिटी सेक्टर बड़ी भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत की अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है। हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश का तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है।’

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से पिछले दस सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा, ‘आज का भारत भविष्य की नीतियों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है। इसमें निश्चित तौर पर मोबिलिटी सेक्टर के लिए विशेष जगह है।’

#WATCH | Delhi: At Bharat Mobility International Expo 2024, PM Modi says “Immediately’s Bharat is transferring ahead to make ‘Viksit Bharat’ by 2047. To attain this objective, the mobility sector goes to play a vital function. I stated from the ramparts of the Pink Fort, ‘Yahi Samay, Sahi Samay… pic.twitter.com/LhMX8SJRbC

— ANI (@ANI) February 2, 2024

पिछले 10 सालों में वाहनों की बिक्री में आया उछाल

पीएम मोदी ने कहा कि कल जो बजट पेश हुआ है आप उसमें विजन देख पाएंगे। बजट में जिन तीन रेलवे इकोनॉमिक कॉरिडोर की घोषणा की गई। वो देश में इज ऑफ ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कहा, ‘2014 से पहले दस साल में भारत में करीब 12 करोड़ गाड़ियां की बिक्री हुई। 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से अधिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है। अब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे हैं।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

MP Congress: मप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से शुरू होगा कांग्रेस का चुनाव अभियान, जीतू पटवारी बनाया ये रोडमैप

Bharat Jodo Nyay Yatra राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश आएगी, जिसके साथ ही पार्टी का चुनाव अभियान भी प्रारंभ हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेशभर का दौरा करेंगे। सभी संभागीय मुख्यालयों पर सभाएं होंगी।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 05:41 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 05:43 PM (IST)

MP Congress: मप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से शुरू होगा कांग्रेस का चुनाव अभियान, जीतू पटवारी बनाया ये रोडमैप

HighLights

  1. MP में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से शुरू होगा कांग्रेस का चुनाव अभियान
  2. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे पूरे प्रदेश का दौरा
  3. शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी स्क्रीनिंग और चुनाव समिति की बैठक

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव की घोषणा 15 मार्च के पहले संभावित है। कांग्रेस इसके पहले कुछ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। इसके लिए रजनी पाटिल की अध्यक्षता में गठित प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक शनिवार को भोपाल में होगी। इसमें प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस की तैयारी पर चर्चा होगी। उधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश आएगी, जिसके साथ ही पार्टी का चुनाव अभियान भी प्रारंभ हो जाएगा।

प्रदेश भर का दौरा करेंगे पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश भर का दौरा करेंगे। सभी संभागीय मुख्यालयों पर सभाएं होंगी। इसकी रूपरेखा को अगले सप्ताह अंतिम रूप दिया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी के साथ ही चुनाव समिति की भी बैठक होगी। इसमें चुनाव अभियान और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। मतदान प्रतिशत तो लगातार घटा ही है, सीटें भी कम होती जा रही हैं। वर्ष 2014 में पार्टी ने दो सीटें जीतीं थीं जो 2019 में एक रह गई।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए सतर्क

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट की जीत को भी पार्टी की कम और कमल नाथ की व्यक्तिगत जीत अधिक माना जाता है। भाजपा इस गढ़ को भेदने में पूरी ताकत भी लगा रही है। उधर, अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास में जुटी है।

कांग्रेस ने समन्वयक नियुक्त किए

पहली बार सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस ने समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इन्हें आम सहमति के आधार पर संभावित दावेदार का नाम प्रस्तावित करने का दायित्व दिया है। अधिकतर समन्वयकों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इनके आधार पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी का प्रयास यह है कि पैनल बनाने की नौबत ही न आए। आम सहमति से एक-एक नाम ही प्रस्तावित किया जाए।

नए चेहरों पर दांव

सूत्रों के अनुसार चुनौती उन सीटों को लेकर अधिक है, जहां पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। यहां भाजपा से मुकाबले दमदार प्रत्याशी उतारना कठिन काम है क्योंकि दिग्गज नेता भी चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल शेष है, इसलिए चुनाव लड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता। यही कारण है कि पार्टी नए चेहरों को आगे कर रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

IND vs ENG: James Anderson के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ इस लिस्ट में बनाई जगह

James Anderson: भारत में टेस्ट खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों की सूची में जेम्स एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं।इस लिस्ट में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर वीनू मांकड़ चौथे नंबर पर हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 04:24 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 04:24 PM (IST)

IND vs ENG: James Anderson के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ इस लिस्ट में बनाई जगह
जेम्स एंडरसन (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Oldest Gamers Take a look at Cricket Match in India: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया की ओर से रजत पाटीदार ने डेब्यू किया। इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल किया है। जेम्स ने मैदान पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। वे भारत में टेस्ट खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के 5वें प्लेयर बन गए हैं।

जेम्स एंडरसन

भारत में टेस्ट खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों की सूची में जेम्स एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं। जेम्स 41 साल 187 दिन के हैं।

वीनू मांकड़

इस लिस्ट में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर वीनू मांकड़ चौथे नंबर पर हैं। वे 1959 में 41 साल 300 दिन की उम्र में टेस्ट खेले थे। वीनू ने भारत के लिए 44 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 29 साल की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला था।

हैरी इलियट

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के हैरी इलियट है। उन्होंने अपने करियर में चार टेस्ट मैच खेले और 61 रन बनाए। इलियट ने 1928 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। अपना अंतिम टेस्ट मैच 42 साल 100 दिन की उम्र में फरवरी 1934 में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला था।

अमीर इलाही

अमीर इलाही इस सूची में दूसरे स्थान पर है। व भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों की तरफ से खेले हैं। पूर्व तेज गेंदबाज अमीर ने 1947 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने 44 साल और 102 दिन की उम्र में कोलकाता में टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए अंतिम टेस्ट मैच खेला था। बंटवारे के बाद अमीर इलाही पाकिस्तान चले गए थे। उन्होंने पाक के लिए 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं।

जोन ट्रिकोस

इस लिस्ट में जोन ट्रिकोस शीर्ष पर हैं। ट्रिकोस ने इंटरनेशनल स्तर पर दो टीमों के लिए खेला है। वह भारत में खेलने वाले सबसे उम्रराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच टीम इंडिया के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला था। जब वह भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेले तो उनकी उम्र 45 साल और 300 दिन थीं। जोन ट्रिकोस ने अपने करियर में तीन टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका और चार जिम्बाब्वे के लिए खेले हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Hemant Soren Arrested: राज्यपाल से मिलकर बोले चंपई, सरकार गठन की प्रक्रिया हो शुरू

Hemant Soren Arrested: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन राज्य का नेतृत्व करेंगे। झारखंड के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई को राजभवन आने का समय दे दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 03:46 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 07:33 PM (IST)

Hemant Soren Arrested: राज्यपाल से मिलकर बोले चंपई, सरकार गठन की प्रक्रिया हो शुरू
चंपई सोरेन जाएंगे राजभवन।

एएनआई, रांची। Hemant Soren Information Dwell Jharkhand Information Immediately: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन राज्य का नेतृत्व करेंगे। बुधवार (कल) को ईडी के अधिकारियों ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मामले में हेमंत सोरेन से 9 घंटे तक पूछताछ की थी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर देर रात पूर्व सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया। हेमंत सोरेन को पहले से ही आशंका थी कि ईडी उनको गिरफ्तार कर सकती है, इसलिए उन्होंने राजनीतिक संकट से बचने के लिए विधायकों की बैठक बुलाई थी। उसमें चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। झारखंड के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई को राजभवन आने का समय दे दिया है। वह शाम को 5:30 बजे विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलेंगे।

Hemant Soren Information Updates:

43 विधायक के साथ जा रहे हैं एयरपोर्ट

#WATCH | Ranchi: Jharkhand Congress president Rajesh Thakur says, “We’re going to the airport. You realize what sort of folks they’re, they will do something anytime. A complete of 43 MLAs are going…” pic.twitter.com/stNK8RTkXy

— ANI (@ANI) February 1, 2024

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हम एयरपोर्ट जा रहे हैं। आप जानते हैं कि वे किस तरह के लोग हैं, वे कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। हमारे साथ कुल 43 विधायक जा रहे हैं।

सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग

जेएमएम विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा कि हमने राज्यपाल से मांग की है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। राज्यपाल ने भी हमें आश्वासन दिया है कि प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। फिलहाल हमने रिपोर्ट सौंप दी है। हमारे समर्थन में 43 विधायक हैं। हमें उम्मीद है कि संख्या 46-47 तक पहुंच जाएगी, इसलिए कोई समस्या नहीं है। हमारा ‘गठबंधन’ बहुत मजबूत है।

आज रात जेल बीतेगी हेमंत सोरेन की रात

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन रांची के पीएमएलए कोर्ट से निकल चुके हैं। उनको एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विशेष अदालत ईडी की रिमांड पर शुक्रवार (कल) फैसला सुनाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Final second change in Rakul-Jackie’s wedding ceremony after PM Narendra modi’s apeal | रकुल-जैकी की शादी में हुआ लास्ट मोमेंट चेंज: मिडिल ईस्ट में करने वाले थे शादी, PM नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बदली डेस्टिनेशन

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के लॉन्ग टाइम कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी की सभी तैयारियां कुछ दिनों पहले ही शुरू हो चुकी हैं, लेकिन PM नरेंद्र मोदी की एक अपील के बाद दोनों को शादी की वेन्यू मे बड़ा बदलाव करना पड़ा है।

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया ने रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से लिखा है कि कपल पहले मिडल ईस्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की वेड इन इंडिया अपील के बाद दोनों अब भारत में रहकर ही शादी करेंगे।

वेड इन इंडिया अपील के बाद बदला फैसला

सूत्र के हवाले से लिखा गया है, 6 महीने की तैयारी के बाद जैकी भगवानी और रकुल प्रीत सिंह मिडिल ईस्ट में शादी करने वाले थे। इसकी सारी तैयारी हो चुकी थी और सब प्लान के मुताबिक ही चल रहा था, लेकिन जब दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी अमीर परिवार वालों से भारत में ही रहकर शादी करने की अपील की, तो जैकी-रकुल ने अपना फैसला बदल लिया। दोनों ने मिडिल ईस्ट की जगह, गोवा में शादी की तैयारियां शुरू कर दीं, जिससे दोनों भारत की इकॉनोमी में कॉन्ट्रीब्यूशन दे सकें।

बताते चलें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में एक इंटीमेट वेडिंग प्लान कर रहे हैं। इस शादी में चंद करीबी रिश्तेदार और दोस्ती ही शामिल हो सकेंगे, जिसके बाद कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दे सकते हैं। शादी में प्राइवेसी के लिए दोनों ने नो फोन पॉलिसी रखी है। शादी के कोई भी गेस्ट अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे।

2 सालों से रिलेशनशिप में हैं रकुल-जैकी

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में हैं। 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ चंद तस्वीरें शेयर कर अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया था। इसके बाद से ही दोनों अकसर साथ में तस्वीर शेयर करते रहते हैं।