LIVE: ‘काशी में 10 साल में विकास का डमरू बजा’, देखिए पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के फोटो-वीडियो

PM Modi in Kashi LIVE: पीएम मोदी ने कहा, आज काशी का वो सामर्थ्य और स्वरूप फिर से संवर रहा है। ये पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 08:17 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 12:13 PM (IST)

LIVE: 'काशी में 10 साल में विकास का डमरू बजा', देखिए पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के फोटो-वीडियो
पीएम मोदी ने वाराणसी में काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लिया।

HighLights

  1. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे मोदी
  2. आज विभिन्न कार्यक्रमों में ले रहे हिस्सा, करेंगे तीन जनसभाएं
  3. 10 साल की उपलब्धियां भी जनता के सामने रखा

एजेंसी, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। पीएम मोदी गुरुवार रात 10 बजे यहां पहुंचे। पीएम मोदी यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब-किताब भी दे रहे हैं। पढ़िए पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की बड़ी बातें और देखिए फोटो वीडियो

PM Modi in Kashi LIVE Updates

— ANI (@ANI) February 23, 2024

वाराणसी में काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर कहा, काशी तो सर्वविद्या की राजधानी है, आज काशी का वो सामर्थ्य और स्वरूप​ फिर से संवर रहा है। ये पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।

पीएम मोदी ने बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मेधावियों व शिक्षकों, संत रविदास मंदिर में पंजाब व अन्य प्रदेशों से आए दर्शनार्थियों व करखियांव एग्रो पार्क में पूर्वांचल की जनता को संबोधित किया।

संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- भारत का इतिहास रहा है, जब भी देश को जरूरत हुई है, कोई न कोई संत, ऋषि, महान विभूति भारत में जन्म लेते हैं। संत रविदास जी तो उस भ​क्ति आंदोलन के महान संत थे, जिन्होंने कमजोर और विभाजित हो चुके भारत को नई ऊर्जा दी थी।

चुनावी वर्ष को देखते हुए 10 साल की उपलब्धियां भी जनता के सामने रख रहे हैं। एग्रो पार्क परिसर से 13202.07 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें अमूल प्लांट समेत 11007 करोड़ की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण व 2195.07 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व जनप्रतिनिधियों ने किया। पीएम सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। रात में भी उनकी एक झलक पाने के लिए 30 किलोमीटर के रूट पर लोग सड़क के दोनों ओर खड़े थे। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार काशी पहुंचे पीएम की अगवानी में जयश्रीराम का उद्घोष भी गूंजा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Akash Deep: टेस्ट करियर के दूसरे ओवर में ही बल्लेबाज को किया क्लीन बोल्ड, लेकिन बदकिस्मत रहे आकाश दीप, जानिए पूरा घटनाक्रम

IND vs ENG Ranchi Check: नो बॉल के घटनाक्रम के बाद आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी की।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 10:34 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 10:34 AM (IST)

Akash Deep: टेस्ट करियर के दूसरे ओवर में ही बल्लेबाज को किया क्लीन बोल्ड, लेकिन बदकिस्मत रहे आकाश दीप, जानिए पूरा घटनाक्रम
इंग्लैंड के खिलाफ आकाश दीप को अपना टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला।

HighLights

  1. नो बॉल के कारण आकाश दीप को नहीं मिला पहला टेस्ट विकेट
  2. स्टुअर्ट बिन्नी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने
  3. जानिए क्या हुआ इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में

एजेंसी, रांची (IND vs ENG Ranchi Check)। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट में आकाश दीप का पदार्पण हुआ। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर उनको स्थान मिला है। आकाश दीप के करियर की शुरुआत नाटकीय रही।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की। पारी का दूसरा ओवर आकाश दीप को मिला। उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी की।

आकाश दीप के दूसरे और इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर में जो कुछ हुआ, उसकी चर्चा हर क्रिकेट प्रेमी कर रहा है। दरअसल, उस ओवर की दूसरी गेंद पर आकाश दीप ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज क्रॉली का ऑफ स्टम्प उखाड़ दिया। पूरी टीम खुशी से झूम उठी। आकाश दीप को भी लगा कि यह उनके टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत है, लेकिन बाद में वह गेंद नोबॉल निकली।

naidunia_image

आकाश दीप ने की शानदार गेंदबाजी

इस घटनाक्रम के बाद भी आकाश ने अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी और खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया।

IND vs ENG Ranchi Check: ताजा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

नो बॉल के कारण अपना पहला टेस्ट विकेट लेने से चूके ये गेंदबाज

  1. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
  2. माइकल बीयर (ऑस्ट्रेलिया)
  3. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  4. मार्क वुड (इंग्लैंड)
  5. टॉम कुरेन (इंग्लैंड)
  6. मेसन क्रेन (इंग्लैंड)
  7. साकिब महमूद (इंग्लैंड)
  8. स्टुअर्ट बिन्नी (भारत)
  9. आकाश दीप (भारत)

IND Vs ENG 4th Check: Taking part in XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, ओली रॉबिन्सन

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Maharashtra: पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता रहे मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन

Manohar Joshi Loss of life: शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 07:31 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 07:31 AM (IST)

Maharashtra: पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता रहे मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन
पिछले दिनों हार्ट अटैक के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

HighLights

  1. मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के 12वें मुख्यमंत्री रहे
  2. शुक्रवार तड़के 3 बजे मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
  3. आज दोपहर राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

एजेंसी, मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के कद्दावर नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया । वे 86 वर्ष के थे। 23 फरवरी को तड़के 3.02 बजे हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

मनोहर जोशी को 21 फरवरी को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद आईसीयू में इलाज जारी था।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी। राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Ujjain Information: उज्जैन में चलती बाइक से गिरी महिला की मौत, 13 महीने की बेटी हुई घायल

Ujjain Information: दुर्घटना के बाद स्वजन ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 04:22 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 05:41 PM (IST)

Ujjain News: उज्जैन में चलती बाइक से गिरी महिला की मौत, 13 महीने की बेटी हुई घायल

HighLights

  1. चतली बाइक से गिरने से महिला व उसकी 13 माह की बेटी घायल हो गई थी।
  2. महिला अपने जीजा सुनील के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी।

Ujjain Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। जीजा के साथ बाइक से आ रही महिला 17 फरवरी को पंवासा में चलती बाइक से गिर गई थी। इससे महिला व उसकी 13 माह की बेटी घायल हो गई थी। उपचार के दौरान महिला की बुधवार को मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी का उपचार जारी है।

पंवासा पुलिस ने बताया कि कोमल पत्नी सुभाष पंवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम काठबड़ौदा कायथा के जीजा अजय पंवार निवासी पंवासा के यहां 17 फरवरी को मान का कार्यक्रम था। कोमल इसमें शामिल होने के लिए आई थी।

जहां से वह अपने दूसरे जीजा सुनील के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। उसी दौरान प्रताप नगर में कोमल अपनी 13 माह की पुत्री के साथ चलती बाइक से नीचे गिर गई थी। जिससे दोनों घायल हो गए थे।

naidunia_image

स्वजन ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी का उपचार जारी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Mohammed Shami IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर

Mohammed Shami Information: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 शुरू होने से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 03:56 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 03:56 PM (IST)

Mohammed Shami IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर
आईपीएल नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Mohammed Shami Information: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 शुरू होने से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। शमी के बाएं टखने में चोट लगी है। वह ब्रिटेन में सर्जरी कराने जाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई को BCCI सूत्र ने इसकी जानकारी दी है।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर शमी

33 वर्षीय मोहम्मद शमी इंग्लैंडके खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है। उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 फाइनल खेला था। बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने बताया कि शमी जनवरी में एंकल का इंजेक्शन लगवाने लंदन गए थे। वहां उन्हें बताया गया कि तीन हफ्ते के बाद हल्की दौड़ लगा सकते हैं। उसके बाद फिर इंजेक्शन ले सकते हैं।

सर्जरी के लिए ब्रिटेन जाएंगे शमी

BCCI के सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इंजेक्शन काम नहीं कर रहा है। अब सर्जरी एकमात्र विकल्प है। ऐसे में मोहम्मद शमी ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे। यह गुजरात टाइटंस टीम के लिए करारा झटका है।

विश्व कप 2023 में झटके थे 24 विकेट

मोहम्मद शमी ने विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 24 विकेट लिए थे। वो दर्द के बावजूद खेले थे, लेकिन इसका असर उनके प्रदर्शन पर नहीं पड़ा। हाल ही में शमी को अर्जुन पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने 229 टेस्ट, 195 वनडे और 24 टी20 विकेट लिए हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

‘Shaitan’ trailer out, ajay devgan, r madhvan | ‘शैतान’ का ट्रेलर आउट हुआ: अजय देवगन की बेटी पर काला जादू करते दिखे माधवन, फिल्म 8 मार्च को होगी रिलीज

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ का ट्रेलर आज आउट हो गया है। इस सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन अपने बेटी के लिए लड़ते नजर आए। उनकी बेटी पर आर माधवन काला जादू कर, उसे अपने वश में करते दिखाई देते हैं। ‘शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर
इस 2 मिनट 26 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक फोन कॉल से होती है। जहां कॉल पर एक औरत कहती है- वो जबरदस्ती हमारे घर में घुस आया है! पता नहीं मेरी बेटी पर क्या कर दिया है.. मेरी बेटी को बचा लो, वरना वो उसे मार डालेगा!आगे ट्रेलर में दिखाते हैं कि माधवन, अजय की बेटी पर काला जादू कर, उसे अपने वश में कर लेते हैं। फिल्म में बेटी का किरदार जानकी बोड़ीवाला निभा रही हैं।

‘शैतान’ उर्फ माधवन के वश में आने के बाद जानकी अपने पिता अजय देवगन को कभी थप्पड़ मारती हैं, तो कभी चाकू लिए हमला कर देती हैं। कभी वो माधवन के इशारों पर नाचती नजर आती हैं, तो कभी सूखी चायपत्ती खाते दिखाई देती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन अपनी बेटी को ‘शैतान’ के चंगुल से बचा पाएंगे या नहीं। इस फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल हैं। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी नजर आएंगी।

गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक है ‘शैतान’
‘शैतान’, पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक है। इस फिल्म की कहानी अच्छाई और बुराई के बीच हुई लड़ाई पर बेस्ड है। अजय पिछले साल जून में इस फिल्म से जुड़े थे। शुरुआत में उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला किया था पर बाद में वो इससे बतौर एक्टर भी जुड़ गए।

27 साल बाद बॉलीवुड कमबैक करेंगी साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका
इस फिल्म से साउथ की फेमस एक्ट्रेस ज्योतिका बॉलीवुड में 27 साल बाद कमबैक करेंगी। ज्योतिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में बॉलीवुड फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ से की थी। इसके बाद वो साउथ चली गईं और कभी कोई और बॉलीवुड फिल्म नहीं की। हिंदी ऑडियंस उन्हें नागार्जुन स्टारर ‘मास: मेरी जंग वन मैन आर्मी’ और ‘मैडम गीता रानी’ जैसी फिल्मों के लिए पहचानती है।

दिल्ली में पुलिस ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह, डॉ. उदित राज को किया गिरफ्तार, EVM के विरोध में निकाल रहे थे रैली

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद और ईवीएम हटाओ मोर्चा के संयोजक डॉ. उदितराज ने एक मार्च निकाला। दिग्विजय सिंह व डॉ उदिराज को रायसीना रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 04:08 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 04:08 PM (IST)

दिल्ली में पुलिस ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह, डॉ. उदित राज को किया गिरफ्तार, EVM के विरोध में निकाल रहे थे रैली
पूर्व CM दिग्विजय सिंह गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद और ईवीएम हटाओ मोर्चा के संयोजक डॉ. उदितराज ने एक मार्च निकाला। दिग्विजय सिंह व डॉ उदिराज को रायसीना रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुझे दो हफ़्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा द्वारा २२/०२/२०२४ को #EVM से देश में २०२४ लोक सभा चुनाव ना कराने के मुद्दे को ले कर जंतर मंतर दिल्ली में शांति पूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। जो मैंने स्वीकार किया।

-१ ⁦@INCIndia⁩ ⁦@RahulGandhi⁩ ⁦@deepakbabaria1pic.twitter.com/PIeVq6bMGd

— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 22, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Bharat Jodo Nyay Yatra: रतलाम, बदनावर, उज्जैन सहित अनेक जगह राहुल गांधी करेंगे रोड शो, कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रतलाम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी जानकारी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 03:56 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 04:03 PM (IST)

Bharat Jodo Nyay Yatra: रतलाम, बदनावर, उज्जैन सहित अनेक जगह राहुल गांधी करेंगे रोड शो, कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रतलाम में की प्रेस वार्ता।

HighLights

  1. जीतू पटवारी बोले- वचन-पत्र में जो वादे किए थे तथा जो मोदी ग्यारंटी दी थी, वे पूरी नहीं की गई।
  2. 3100 रुपये क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन उससे कम मूल्य पर खरीदी की जाएगी।
  3. यात्रा के दौरान राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रोड शो कर सभा करेंगे

Bharat Jodo Nyay Yatra: नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेशी करेगी। यात्रा ग्वालियर, शिवपुरी, ब्यावरा, शाजापुर, उज्जैन, बदनावर होते हुए छह मार्च को रतलाम पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रोड शो कर सभा करेंगे। इसके अलावा रतलाम, सैलाना, बदनावर, गुना, शिवपुरी आदि नगरों में रोड शो कर सभा लेने के साथ किसानो, युवाओं आदि से संवाद करेंगे।

यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार दोपहर रतलाम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो बोलते है, वो करते नहीं, वे जो ग्यारंटी देते है, उसके विपरीत होता है।मोदी ने 2014 में दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का कहा था, दस साल बाद देश में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। आर्थिक संकट बड़ा है और 80 प्रतिशत संपति 20 प्रतिशत लोगों के पास पहुंच गई है।

जनता महंगाई की मार झेल रही है। काला धन वापस नहीं आया, किसी के खाते में 15 लाख नहीं पहुंचे। कांग्रेस जो कहती है करती है, हमने शिक्षा, भूमि, भोजन, सूचना का अधिकार आदि की ग्यारंटी दी और पूरी की। हम किसानों की मांगों का समर्थन करते है तथा कांग्रेस की सरकार बनी तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को एमएसपी देंगे।

चुनाव में यह हमारा सबसे बड़ा मुद्दा होगा। भाजपा धार्मिक भावनाओं व नफरत की बातें कर चुनाव जीतती है। कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने के संबंध में उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले, बगैर परमिट वाहन चलाने वाले, भष्टाचार करने वालों को भाजपा ले रही है। किसी भी तरह का अपराध करना है तो भाजपा कहती है आ जाओ। कांग्रेसियों ने आजादी लड़ाई में शहादत दी तथा लोकतंत्र के लिए लडने वाले व शहादत देने वाले भी कांग्रेस के पास है।

रामयात्रा निकालकर कर दर्शन करने जाएंगे

राममंदिर संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान को मानने वाली है। कोर्ट के आदेश के बाद राममंदिर का दरवाजा तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलवाया था। समय बदला और कोर्ट का फैसला आया, भाजपा के शासन में रामंदिर बना, अच्छी बात है। धर्म व आस्था व्यक्तिगत विषय है। हर व्यक्ति को अपनी जीवन पद्धति से जीने का अधिकार है।

कब कौना कहां जाएगा, यह उसका व्यक्तिगत विषय है। पड़ौसी, मोदी कहेंगे क्या उसी दिन जाएंगे। हम प्रदेश में रामयात्रा निकालनें व राम मंदिर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन करेंगे। हालांकि अभी उन्होंने यह नहीं बताया कि रामयात्रा कब निकाली जाएगी।

झूठ के मामा थे, अब कर्ज के काका

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बहनों को तीन हजार रुपये माह देने, बेरोजगारी दूर करने सहित कई वादे किए थे, जो पुरे नहीं किए। वे झूठ के मामा थे।उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव का नाम लिए बगैर कहा कि अब कर्ज के काका है। काका के दो माह के कार्यकाल में सबसे ज्यादा कर्जा प्रदेश सरकार ने लिया है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है। प्रदेश में दो माह में अपराध भी बढ़े है। हम जनादेश का सम्मान करते है तथा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे।

24 फरवरी से आंदोलन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने वचन-पत्र में जो वादे किए थे तथा जो मोदी ग्यारंटी दी थी, वे पूरी नहीं की गई। भाजपा ने समर्थन मूल्य पर 2700 रुपये क्विंटल गेहूं, 3100 रुपये क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन उससे कम मूल्य पर खरीदी की जाएगी।

इस लेकर कांग्रेस 24 फरवरी को ब्लाक स्तर पर, 29 फरवरी को जिला स्तर पपर तथा आठ अपैल को मंडियों में किसानों के साथ धरना प्रदर्शन करेगी। पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, विधायक विक्रांत भूरिया, कांग्रेस नेता मंसूरी अली पटौदी, वीरेंद्रसिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Actor Akshay Kumar reached Lakecity Udaipur, khel khel mein film Movie actor Fardeen Khan and actress Vaani Kapoor reached Udaipur. | अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे लेकसिटी उदयपुर: फिल्म खेल खेल में की शूटिंग होगी,  फरदीन खान, वाणी कपूर, तापसी पन्नू पहले ही आ चुके – Udaipur Information
  • Hindi Information
  • Native
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Actor Akshay Kumar Reached Lakecity Udaipur, Khel Khel Mein Film Movie Actor Fardeen Khan And Actress Vaani Kapoor Reached Udaipur.

उदयपुर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार - Dainik Bhaskar

उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार

बॉलीवुड फिल्म खेल खेल में की शूटिंग के लिए मुख्य कलाकार अभिनेता अक्षय कुमार आज उदयपुर पहुंचे। उनका डबोक ​महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर फैंस ने अगवानी की। इस दौरान वहां मौजूद यात्रियों ने भी अक्षय की एक झलक पाने के लिए अराइवल पर इंतजार किया।

उदयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते अक्षय कुमार।

उदयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते अक्षय कुमार।

अक्षय कुमार सुबह एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से वे सीधे उदयपुर

Sushant Singh Rajput demise case: Huge reduction to Rhea Chakraborty as Bombay Excessive Courtroom quashes LOCs in opposition to Rhea, brother and father | सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत: बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज किया लुक आउट सर्कुलर, अगस्त 2020 में CBI ने किया था जारी
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Sushant Singh Rajput Dying Case: Huge Aid To Rhea Chakraborty As Bombay Excessive Courtroom Quashes LOCs Towards Rhea, Brother And Father

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने तीनों के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) को खारिज कर दिया है। तीनों के खिलाफ यह LOC सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में CBI ने जारी किया था।

NCB ने सितंबर 2020 में रिया को गिरफ्तार किया था। रिया और उनके भाई पर सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप थे।

NCB ने सितंबर 2020 में रिया को गिरफ्तार किया था। रिया और उनके भाई पर सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप थे।

2020 में दायर की थी याचिका
गुरुवार को जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस मंजूषा देशपांडे की डिवीजन बेंच ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और उनके पिता इंद्रजीत द्वारा 2020 में उनके खिलाफ जारी एलओसी के खिलाफ दायर याचिकाओं को अनुमति दे दी।

सीबीआई के वकील ने की स्टे ऑर्डर लगाने की रिक्वेस्ट
वहीं सीबीआई के वकील श्रीराम शिरसाट ने बेंच से अपने ऑर्डर के ओपरेशन पर चार हफ्तों के लिए स्टे ऑर्डर लगाने की रिक्वेस्ट की ताकि एजेंसी सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर सके। हालांकि, HC की बेंच ने अपने आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

सुशांत और रिया के साथ अक्सर रिया के भाई शौविक भी ट्रिप पर जाते थे।

सुशांत और रिया के साथ अक्सर रिया के भाई शौविक भी ट्रिप पर जाते थे।

क्या होता है लुक आउट सर्कुलर
आसान भाषा में समझें तो जब कोई अपराधी कानून की गिरफ्त से फरार हो जाता है तब लुकआउट नोटिस जारी किया जाता है। लुकआउट नोटिस को लुकआउट सर्कुलर भी कहा जाता है। किसी व्यक्ति के खिलाफ यदि LOC जारी किया जाता है तो वो कोर्ट के आदेश के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकता।

इसका उपयोग इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सी पोर्ट जैसी इंटरनेशनल बॉर्डर पर ट्रेवल करने वाले व्यक्तियों की जांच में किया जाता है।

सुशांत के पिता ने जुलाई 2020 में बिहार पुलिस में रिया और उनके परिवार के खिलाफ एक कम्प्लेन दर्ज की थी।

सुशांत के पिता ने जुलाई 2020 में बिहार पुलिस में रिया और उनके परिवार के खिलाफ एक कम्प्लेन दर्ज की थी।

बिहार में सुशांत के पिता ने दर्ज की थी FIR
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट रजिस्टर करके जांच शुरू कर दी थी। वहीं सुशांत के पिता ने जुलाई 2020 में बिहार पुलिस में एक कम्प्लेन दर्ज की थी। इस कम्प्लेन में उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके फैमिली मेंबर्स के पर सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

रिया और सुशांत ने अप्रैल 2019 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

रिया और सुशांत ने अप्रैल 2019 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

अगस्त 2020 में सीबीआई ने जारी किए थे एलओसी
बाद में यह मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया, जो तब से इसकी जांच कर रही है। CBI ने ही रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और पिता के खिलाफ अगस्त 2020 में एलओसी जारी किए थे। पिछले साल सितंबर में, हाई कोर्ट ने शौविक के खिलाफ जारी एलओसी पर टेम्पररी सस्पेंशन लगा दिया था, जिससे वह फॉरेन ट्रेवल कर सके।

2020 में, रिया और शोविक दोनों को राजपूत से संबंधित ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अरेस्ट किया था। बाद में उन्हें बेल मिल गई थी।