Ind Vs Eng: बुमराह की स्विंग में फंसे अंग्रेज, पहली पारी में 6 विकेट किए नाम

भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में दूसरा टेस्ट मैच हो रहा है। बुमराह ने इस मैच में काफी शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 3 विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को लड़खड़ा दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 05:25 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 05:37 PM (IST)

Ind Vs Eng: बुमराह की स्विंग में फंसे अंग्रेज, पहली पारी में 6 विकेट किए नाम
बुमराह की स्विंग में फंसे अंग्रेज।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में दूसरा टेस्ट मैच हो रहा है। बुमराह ने इस मैच में काफी शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को लड़खड़ा दिया है।

पोप को किया गुमराह

बुमराह ने पोप रिवर्स स्विंग यॉर्कर फेंकी, जिसको वह समझ ही नहीं पाए। उनको पता ही नहीं लगा कि कब वह अंदर की ओर स्विंग हो गई, जिससे मिडिल और लेग स्टंप्स उखड़ गए। बुमराह ने 10वीं पारी पोप का पांचवी बार शिकार किया है। इससे पहले पोप जब 196 रनों पर खेल रहे थे, तब भी पोप ने ही उनका विकेट लिया था।

रूट को भेजा पवेलियन

बुमराह ने जो रूट को भी आउट किया। जो रूट को बुमराह की गेंद समझ ही नही आई। गेंद अंदर और बाहर स्विंग हुई, जिससे वह कैच आउट हो गए।

रूट को उकसाया

बुमराह ने गेंद फेंककर जो रूट को अंदर आकर मारने के लिए उकसाया। उन्होंने जैसे ही गेंद को मारने की कोशिश की, तो गेंद उनके बल्ले की एज से लगकर शुभमन गिल के हाथों में चली गई। जो रूट बुमराह का आठवीं बार शिकार हुए हैं। 20 पारियों में बुमराह ने उनका 8 बार विकेट लिया है।

स्टोक्स का किया 13वीं बार शिकार

दो विकेट लेने के बाद बुमराह ने एक बार फिर स्विंग से तीसरा विकेट चटका दिया। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो का विकेट लिया। बुमराह ने बाहर की ओर गेंद को स्विंग कर फेंका, जिसको बेयरस्टो नहीं समझ पाए। उन्होंने शुभमन गिल को सीधा कैच थमा दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

लोकसभा चुनाव 2024 – Lok sabha election 2024

Lok sabha election 2024 Information In Hindi: अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वादा कर करोड़ों हिंदुओं के दिल खुश कर दिए हैं।आने वाले समय में भाजपा को इसका फायदा मिलेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 02:05 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 02:05 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा में कुल 543 सीट है, जिन पर अप्रैल-मई में वोटिंग होना है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में माहौल बनने लगा है। आगामी अप्रैल और मई के महीने में देश में आम चुनाव होंगे। राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जल्द ही चुनाव आयोग मतदान की तारीखों का ऐलान करेगा।

लोकसभा चुनाव 2024 – Lok sabha election 2024 Information In Hindi

देश में इस बार केंद्रीय में सत्ताधारी नरेंद्र मोदी सरकार का विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA से मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि अपने गठन के बाद से यह गठबंधन लगातार कमजोर होता जा रहा है।

सवाल यही है कि क्या वाकई ये सभी दल एकजुट होकर लड़ सकेंगे और भाजपा को रोक पाएंगे? कांग्रेस की भूमिका बहुत अहम मानी जा रही है, लेकिन क्षेत्रीय दस उसे वो तवज्जो नहीं दे रहे हैं, तो एक राष्ट्रीय पार्टी को दिया जाना चाहिए।

दूसरी ओर नरेंद्र मोदी सरकार अपने कामों के दम पर वोट मांग रही है। मोदी की गारंटी वाला रथ देशभर में जा रहा है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वादा कर करोड़ों हिंदुओं के दिल खुश कर दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भाजपा को इसका फायदा मिलेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Kanker Information: असीम राय हत्याकांड के आरोपित बप्पा गांगुली पर एक और FIR दर्ज, जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप

भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में जेल में बंद बप्पा गांगुली के खिलाफ पंखाजूर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

By Deepak Kumar

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 05:13 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 05:13 PM (IST)

Kanker News: असीम राय हत्याकांड के आरोपित बप्पा गांगुली पर एक और FIR दर्ज, जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप
असीम राय हत्याकांड के आरोपित बप्पा गांगुली पर एक और FIR दर्ज। -फाइल फोटो
नईदुनिया न्यूज, पखांजूर। भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में जेल में बंद बप्पा गांगुली के खिलाफ पंखाजूर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पीवी-31 निवासी गोपाल विश्वास ने बप्पा गांगुली पर पैसे लेने के बाद भी जमीन का पट्टा नहीं देने का आरोप लगाते हुए यह मामला दर्ज कराया है।

पखांजूर के एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने पीवी-31 निवासी गोपाल विश्वास से जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की थी। गोपाल ने अपने काम के एवज में एक लाख रुपये दिया था। पैसे लेने के बाद भी बप्पा ने जमीन का पट्टा नहीं दिया और ना ही पैसों को वापस किया। बप्पा गांगुली के खिलाफ पंखाजूर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

बप्पा ने दी थी असीम को मारने की सुपारी

बता दें कि पखांजूर में सात जनवरी को भाजपा नेता असीम राय की हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और विकास पाल ने नगर पंचायत में कुर्सी जाने की डर से हत्या की सुपारी दी थी। असीम को मारने के लिए सात लाख रुपये में डील हुई थी। इस केस में 12 लोग शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, भदोही में फैंस ने फोड़े पटाखे, पिता ने कही ये बात…

यशस्वी जायसवाल आज यह नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वह खेल में अपने प्रदर्शन से लाखों-करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहे हैं। विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट मैच में भारत के इस सलामी बल्लेबाद ने दोहरा शतक लगा दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 04:38 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 04:38 PM (IST)

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, भदोही में फैंस ने फोड़े पटाखे, पिता ने कही ये बात...
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल आज यह नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वह खेल में अपने प्रदर्शन से लाखों-करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहे हैं। विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट मैच में भारत के इस सलामी बल्लेबाद ने दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने 271 गेंदों का सामना कर यह कारनाम किया है।

यशस्वी जायसवाल की इस पारी की हर ओर चर्चा हो रही है। उनके गृह जिला तो मानों खुशी से झूम ही रहा है। उत्तर प्रदेश के भदोही में लोग खुशी में पटाखे फोड़ रहे हैं। उनके जिले के बच्चे ने इंटरनेशन क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

पिता ने कह दी ये बात

यशस्वी जायसवाल के पिता को काफी खुशी हो रही है। वह अपने बेटे की इस पारी से गर्व महसूस कर रहे हैं। यशस्वी के पिता भूपेन्द्र जायसवाल ने कहा कि उसकी पारी से पूरे जिले में खुशी की लहर है। यह दिखाता है कि छोटा या बड़ा शहर कोई मायने नहीं रखता है। बस आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी होती है।

यशस्वी जायसवाल के पिता ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेगा। वह तिहरा शतक भी लगेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Banwari Lal Purohit: बनवारी लाल पुरोहति का पंजाब के राज्यपाल पद से इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र

पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 03:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 03:20 PM (IST)

Banwari Lal Purohit: बनवारी लाल पुरोहति का पंजाब के राज्यपाल पद से इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र
पंजाब के राज्यपाल का इस्तीफा।

एएनआई, चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया है। उनके निजी कारणों से इस्तीफा देने की जानकारी सामने आई है।

बनवारी लाल ने पत्र में लिखा है कि मैं व्यक्तिगत कारणों और मेरे कुछ प्रतिबद्धताओं के चलते पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया मेरे इस्तीफे को स्वीकार करें।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Masik Shivratri 2024: बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है मासिक शिवरात्रि, पढ़ें धार्मिक महत्व और मंत्र

शिवरात्रि के मासिक व्रत का बहुत धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 04:29 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 04:29 PM (IST)

Masik Shivratri 2024: बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है मासिक शिवरात्रि, पढ़ें धार्मिक महत्व और मंत्र
Masik Shivratri 2024

HighLights

  1. सूर्योदय के समय से ही भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
  2. शिव पूजा के समय भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करें।
  3. इस बार माघ महीने में 8 फरवरी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।

धर्म डेस्क, इंदौर। Masik Shivratri 2024: हर माह मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। यह भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होती है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त व्रत रखा जाता है और पूजा की जाती है। इस दिन भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाए, तो मनचाहा वर मिलता है। मासिक शिवरात्रि से जुड़ी कुछ खास बातें आज हम आपको बताने जा रहे हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 फरवरी 2024 को सुबह 11:17 बजे शुरू होगी। यह 9 फरवरी 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी।

मासिक शिवरात्रि व्रत धार्मिक महत्व

शिवरात्रि के मासिक व्रत का बहुत धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। पूरे श्रद्धा भाव के साथ शिव जी की आराधना की जाती है। मासिक शिवरात्रि के दिन कई प्रकार के धार्मिक कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा शिव मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक और जलाभिषेक भी किए जाते हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा से जुड़ी कोई समस्याएं हैं, तो उन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शिवरात्रि का व्रत जरूर रखना चाहिए।

भगवान शिव का नमस्कार मंत्र

शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।

ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

शिवजी का महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

भोलेनाथ का नामावली मंत्र

  • श्री शिवाय नम:
  • श्री शंकराय नम:
  • श्री महेश्वराय नम:
  • श्री सांबसदाशिवाय नम:
  • श्री रुद्राय नमः
  • ॐ पार्वतीपतये नमः
  • ओम नमो नीलकण्ठाय नमः

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Parineeti Chopra, Raghav Chaddha, spoke about husband, first assembly with him, singing debut in mumbai competition 2024She said- After assembly Raghav for the primary time, I searched him on Google, looked for data like his age and relationship standing. | परिणीति ने किया खुलासा: बोलीं- राघव से पहली मुलाकात के बाद उन्हें गूगल में ढूंढा, उनकी उम्र से लेकर रिलेशनशिप स्टेटस जैसी जानकारियां खंगाली थीं
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Parineeti Chopra, Raghav Chaddha, Spoke About Husband, First Assembly With Him, Singing Debut In Mumbai Competition 2024She Stated After Assembly Raghav For The First Time, I Searched Him On Google, Searched For Data Like His Age And Relationship Standing.

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई फेस्टिवल 2024 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया। उन्होंने अपनी फिल्मों के कुछ पॉपुलर गाने गाए। परिणीति ने अपने पति राघव से पहली मुलाकात के कुछ दिलचस्प किस्से भी शेयर किए।

परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे।

परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे।

परिणीति चोपड़ा ने किया खुलासा
परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल 24 सितंबर को राघव चड्ढा से शादी की। उन्होंने हाल ही में बताया की राघव से पहली मुलाकात में वे समझ गई थीं कि राघव उनके लिए ही बने हैं। परिणीति ने कहा- मुझे याद है, गणतंत्र दिवस पर हम सुबह-सुबह नाश्ते के लिए मिले थे। हम शायद एक घंटे से भी ज्यादा देर तक साथ बैठे हुए थे। राघव को देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे ये वही है जिसका मैंने सालों से इंतजार किया है। मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुझे नहीं पता था कि राघव की उम्र क्या है। मुझे नहीं पता था कि वो शादीशुदा हैं या नहीं। मुझे ये सब इसलिए नहीं पता था क्योंकि मैंने कभी पॉलिटिक्स फॉलो नहीं की।

राघव को सिंगल देख खुश हुई थीं परिणीति
परिणीति ने आगे बताया की राघव से इस पहली मुलाकात के बाद वे सीधे होटल भागीं और अपने कमरे में जाकर राघव चड्ढा के बारे में गूगल पर सर्च किया। उन्होंने राघव की उम्र, शादी हुई है या नहीं से लेकर सबकुछ सर्च किया। जब परिणीति को पता चला की राघव चड्ढा सिंगल हैं, तो उन्हें काफी खुशी हुई।

परिणीति को राघव बहुत मोटिवेट करते हैं
परिणीति ने राघव के बारे में कहा- मैंने एक ऐसे व्यक्ति से शादी की जो मुझे हर दिन मोटिवेट करता है। वो मेरी रीढ़ की तरह है। राघव ने ही मुझे सिंगिंग के लिए मोटिवेट किया। वे एक पब्लिक पर्सनैलिटी हैं, जिन्हें हर दिन बहुत लोगों से निपटना होता है। राघव ने सिंगिंग के प्रति मेरा झुकाव देखा है। वे जानते हैं की मुझे गाना गाने का कितना शौक है। ये उनका ही डिसिजन था की मुझे इस तरह से सिंगिंग डेब्यू करना चाहिए।

परिणीति का सिंगिंग डेब्यू
परिणीति ने स्टेज पर अपनी कुछ फिल्मों के गाने गाए। उन्होंने- ‘इश्कजादे’ फिल्म का गाना ‘मैं परेशान’, ‘मेरी प्यारी बिंदू’ का गाना ‘माना कि हम यार नहीं’ और ‘केसरी’ का गाना ‘वे माही’ गाया। इसके अलावा परिणीति ने अपने नाना जी का पसंदीदा सॉन्ग ‘आज जाने की जिद ना करो’ भी गाया। परिणीति चोपड़ा ने किशोरावस्था में डीडी चैनल पर लाइव गाना भी गाया है।

Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न के एलान पर कांग्रेस ने कसा तंज, बोले- मोहन भागवत को भी देंगे

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर बीआरएस एमएलसी के कविता का ने कहा कि भारत रत्न मिलने पर लाल कृष्ण आडवाणी को बहुत-बहुत बधाई। यह अच्छा है कि राम मंदिर भी बन गया और लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। बीजेपी का एजेंडा पूरा होता दिख रहा है।

लालकृष्ण आडवाणी को सम्मान मिलने पर हुई खुशी- शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित हुए हैं, यह जानकर बेहद खुश हूं। देश के विकास में उनका बहुमूल्य योगदान है, हार्दिक बधाई।

वोटों के फायदे के लिए दिया सम्मान

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह सम्मान (भारत रत्न) वे अपना वोट बचाने के लिए दे रहे हैं।

सरकार में सर्वोच्च पद के योग्य थे आडवाणी- कांग्रेस

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से भारत रत्न पुरस्कार मिलने पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देनी चाहिए। मैं भी बधाई देता हूं। कायदे से तो वे अपनी पार्टी की अपनी सरकार में सर्वोच्च पद के योग्य थे पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कम से कम भारत रत्न दिया, इसके लिए लालकृष्ण आडवाणी को बधाई।

बहुत देर से याद आए आडवाणी- संदीप दीक्षित

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें बधाई। बीजेपी और पीएम मोदी को लालकृष्ण आडवाणी के बारे में बहुत देर से ख्याल आया। वह उनकी पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं। जिस पद पर वे हैं आज बीजेपी जिस स्थिति में है, उसकी नींव लालकृष्ण आडवाणी ने रखी थी। बीजेपी ने उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया, वह अच्छा नहीं था, लेकिन अब जब उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है, तो उन्हें शुभकामनाएं।

मोहन भागवत को मिलेगा भारत रत्न- अलका लांबा

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि उन्होंने सुना था कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को भारत रत्न दिया जा रहा है, लेकिन उनको शायद बाद मिल ही जाएगा। अभी लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई।

Ujjain Crime Information: दादी ये पता बता दो, बुजुर्ग महिला रुकी तो कान के टाप्स उतरवाकर ले गए ठग

Ujjain Crime Information: उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने की घटना, बोले- कान में जो धातु आपने पहन रखी है इस वजह से आपको सुनाई नहीं दे रहा, आप जल्दी इन्हें उतार दो।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 03:37 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 03:39 PM (IST)

Ujjain Crime News: दादी ये पता बता दो, बुजुर्ग महिला रुकी तो कान के टाप्स उतरवाकर ले गए ठग
महिला जिसके कान के टाप्स व मोबाइल ले गए बदमाश।

Ujjain Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। शहर में बदमाश बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से पैदल गुजर रही वृद्धा को दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने रोका और झांसे में लेकर कान के टाप्स उतरवा लिए। इसके बाद महिला ने उसे थैली में रख लिए। जिसे बदमाश लेकर चले गए। थैली में कान की बालियां, 800 रुपये व मोबाइल रखा हुआ था।

महिला बिजली का बिल भरने के लिए जा रही थी। कंट्रोल रूम के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो बदमाश नजर आ रहे हैं। माधवनगर पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन शुक्रवार को केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि सुधा पत्नी श्याम सुंदर गोयल उम्र 76 वर्ष निवासी पुलिस कंट्रोल रूम के सामने डीपी ज्वेलर्स की गली गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली का बिल भरने के लिए कपड़े की थैली में 800 रुपये व मोबाइल रखकर जा रही थी। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने एक बदमाश आया और उसने कहा कि दादी राम-राम, यह पता कहां का है।

महिला उससे बात ही कर रही थी कि उसी दौरान एक युवक और आया तथा कहने लगा कि दादी यह जो पूछ रहा है वह पता बता दो, मैं खुद भी बाहर का हूं। इसके बाद एक युवक ने कहा कि वह हनुमानजी का भक्त है। यह तुमने जो कान में धातु पहन रखी है यह गलत है। इसके कारण ही तुम्हें सुनाई नहीं दे रहा है। इसे जल्दी उतार दो।

महिला दोनों युवकों की बातों में आ गई और उसने कान के टाप्स उतारकर थैली में रख लिए और थैली दोनों युवकों को दे दी। जिसे लेकर दोनों बदमाश रफूचक्कर हो गए। महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वहीं उनका पुत्र आशीष अहमदाबाद में रहता है। महिला यहां अकेली रहती है।

10 मिनट तक कुछ समझ नहीं पड़ी

महिला ने बताया कि दोनों युवक जब उससे थैली लेकर गए तो उसे करीब 10 मिनट तक तो समझ ही नहीं पड़ी कि क्या हुआ है। इसके बाद वह अपनी पड़ोसन को लेकर थाने गई। पुलिस ने कंट्रोल रूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। जिसमें दोनों युवक महिला से बात करते हुए और थैली लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को केस दर्ज किया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Kriti Sanon Interview; Speaks About Shahid Kapoor Seniority | कृति सेनन बोलीं- शाहिद ने कभी सीनियॉरिटी नहीं दिखाई: सेट पर माहौल बनाकर रखते थे; एक्टर बोले- ये मुझे तू-तड़ाक करके बात करती थीं

मुंबई1 दिन पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक
शाहिद कपूर और कृति सेनन जल्द ही फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दिखेंगे। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। - Dainik Bhaskar

शाहिद कपूर और कृति सेनन जल्द ही फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दिखेंगे। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

शाहिद कपूर ने कहा कि वो एक्शन और इंटेंस फिल्म करके थक गए थे। उन्हें कुछ अलग करना था, इसलिए ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में काम किया है। उन्हें रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म करने का मन कर रहा था। शाहिद ने कहा कि उन्हें फिल्म का टॉपिक थोड़ा अलग और हटके लगा था। कृति ने कहा कि उन्हें शुरुआत में पता नहीं था कि यह रोबोटिक फिल्म होने वाली है।

कृति ने शाहिद के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि शाहिद ने कभी यह फील नहीं कराया कि वो सीनियर हैं। वो सेट पर हमेशा फनी माहौल बनाकर रखते थे। शाहिद ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कृति उन्हें तू-तड़ाक करके बात करती थीं।

पहले आइडिया पसंद नहीं आया, बाद में स्टोरी सुन भौचक्के रह गए शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने कहा कि पिछले कुछ सालों से वो एक्शन और इंटेंस फिल्में कर रहे थे। इसलिए काफी वक्त से रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में करना चाह रहे थे। उन्होंने कहा, ‘एक एक्टर के तौर पर चाह रहा था कि कुछ अलग करूं। फिल्म का ऑफर आया तो सबसे पहले यह समझा कि इसमें नया क्या है।

आइडिया सुनने के बाद लगा कि यह मुझे क्या बताया जा रहा है? कॉन्सेप्ट समझ में नहीं आया। क्या रियल लाइफ में ऐसा पॉसिबल है? हालांकि जब मैंने पूरी स्टोरी सुनी तो भौचक्का रह गया। हम टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं। एक व्यक्ति आज खुद से ज्यादा वक्त अपने फोन को देता है। आज से 15 साल पहले तक इंटरनेट नहीं था। आज बिना इंटरनेट के कोई काम नहीं होता है। हो सकता है कि आने वाले 15 साल में टेक्नोलॉजी और आगे बढ़ जाए। मुझे फिल्म की कहानी बहुत अलग और फ्रेश लगी थी। इसके अलावा फिल्म में एक मैसेज भी है, वो आपको इसे देखने के बाद ही पता चलेगा।

फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

भविष्य में रोबोट हमारे आस-पास भी घूमते दिख सकते हैं- कृति
कृति सेनन ने कहा कि शुरुआत में उन्हें यह नॉर्मल लव स्टोरी वाली फिल्म लगी थी। बाद में पता चला कि इसमें उनका रोबोटिक किरदार होने वाला है। उन्होंने कहा, ‘आज हम AI के युग में जी रहे हैं। आने वाले समय में हो सकता है कि रोबोट हमारे आस-पास घूमें और हमें पता ही न चले। फिल्म की कहानी यूनिक लगी, इसलिए मैंने हामी भर दी।’

शाहिद के सामने अगर एक खूबसूरत सी रोबोट आ जाए, तो क्या करेंगे? उन्होंने कहा- मैं अपनी बीवी से कहूंगा कि उसे किसी काम में लगा दे। वो तो हमारे ऊपर है कि हम उससे कैसा काम कराएंगे।

शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

शाहिद सीनियर हैं, लेकिन कभी फील नहीं होने दिया
शाहिद कपूर के साथ काम करना कैसा रहा? इसके जवाब में कृति सेनन ने कहा- शाहिद इंडस्ट्री में मेरे सीनियर हैं। हालांकि, उन्होंने मुझे कभी यह फील नहीं कराया। वो हमेशा चिल रहते थे। सेट पर काफी अच्छा माहौल बनाकर रखते थे। शाहिद को मैं इनकी पहली फिल्म से ही देख रही हूं। इनके इंटरव्यूज देखती हूं तो सोचती हूं कि यह आदमी कितना इंटेलिजेंट है। हम दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं, इसलिए एक कनेक्शन भी है।

कृति ने कहा कि उन्हें शाहिद कपूर की इश्क विश्क, कमीने, हैदर और जब वी मेट जैसी फिल्में बहुत पसंद हैं।

शाहिद और कृति दोनों मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं।

शाहिद और कृति दोनों मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं।

शाहिद ने कहा- कृति के अंदर इनसिक्योरिटी नहीं
शाहिद कपूर ने भी कृति सेनन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने कहा- कृति यहां तो मुझे सीनियर कह रही हैं, लेकिन सेट पर तू-तड़ाक कहकर बुलाती थीं। खैर, यह मजाक वाली बात हो गई। मैंने कृति को पहली बार किसी अवॉर्ड शो में देखा था। उस दिन इन्होंने साड़ी पहनी थी। मैंने देखते ही कहा कि यह कितनी सुंदर लड़की है। इसके बाद हम लोग काफी बार मिले। एक बार किसी फंक्शन में कृति ने मुझे टाइट हग किया। उस दिन मुझे लगा कि कृति सुंदर होने के साथ-साथ प्यारी भी बहुत हैं।

जहां तक बात साथ काम करने की है, कृति हमेशा से काफी को-ऑपरेटिव रही हैं। उनके दिल में पर्सनल एजेंडा नहीं है। उन्हें किसी तरह की इनसिक्योरिटी भी नहीं है। वो बहुत चिल और रिलैक्स रहने वाली इंसान हैं। उनके अंदर कॉम्पिटिशन की भावना भी नहीं है।