Congress engaged in injury management, CM Sukhu rejected the information of resignation, choice potential by night

LIVE BLOG

Up to date: Wed, 28 Feb 2024 11:03 PM (IST)

Revealed: Wed, 28 Feb 2024 07:35 AM (IST)

Himachal News LIVE: डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, इस्तीफे की खबरों को CM सुक्खू ने किया खारिज, विक्रमादित्य सिंह के तेवर पड़े नरम
हिमाचल विधानसभा में कुल सीट 68 है और बहुमत का आंकड़ा 35 है। 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 40 सीट जीती थी, जबकि भाजपा ने 25, वहीं 3 पर निर्दलीय हैं। अभी कांग्रेस के 6 विधायक बागी हुए हैं।

एजेंसी, शिमला (Himachal Pradesh Information LIVE)। राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार संकट से घिरी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कांग्रेस के ही विधायकों की बगावत खुलकर सामने आई है। मंगलवार शाम से शुरू हुआ सियासी ड्रामा जारी है। बुधवार को कांग्रेस के छह बागी विधायक पंचकूला से शिमला पहुंचे। विधानसभा में भारी हंगामे के बीच उस समय बड़ा मोड़ आया, जब सुक्खू सरकार में मंत्री और दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपना असंतोष खुलकर व्यक्त किया और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तलवार लटकी है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी सक्रिय है और डैमेज कंट्रोल में जुटा है।

Himachal Information LIVE: Congress engaged in injury management, CM Sukhu rejected the information of resignation, choice potential by night

28 February 2024

9 : 24 : 22 PM

एक साल से पार्टी आलाकमान ने नहीं ली सुध- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि सरकार बनने के बाद कुछ चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। हमने इसे सुलझाने के लिए पार्टी आलाकमान को इस बारे में सूचित किया था। एक साल से अधिक समय बीत गया, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ’। जिसके कारण हमें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकार नहीं किया है। यह उन लोगों के लिए है जो पर्यवेक्षक के रूप में आए हैं। यह उन्हें तय करना है कि इसके बारे में क्या करना है। देखते हैं क्या होता है।

3 : 33 : 54 PM

विधानसभा में पारित हुआ बजट, CM बोले- 5 साल चलेगी सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके (राज्यसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने वाले कांग्रेस विधायकों) के खिलाफ अयोग्यता प्रस्ताव लाए हैं और उस पर सुनवाई चल रही है। बजट आज पारित हो गया और सरकार गिराने की साजिश रची गई। सरकार गिराने की साजिश को नाकाम कर दिया है। हमारी सरकार 5 साल पूरे चलेगी।

2 : 15 : 31 PM

Himachal Disaster LIVE: हिमाचल संकट पर प्रियंका वाड्रा की प्रतिक्रिया

लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है। इस मक़सद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है। इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।

 

1 : 30 : 58 PM

Himachal Information LIVE: इस्तीफे की अटकलों को सुक्खू ने किया खारिज

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने इस्तीफे की खबरों खारिज किया है। उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों को भ्रामक बताया और कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। ना ही पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा है। उनके पास पर्याप्त संख्याबल है। 

12 : 48 : 08 PM

Himachal Information LIVE: शाम तक सुक्खू का इस्तीफा संभव

दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों की शाम 3.30 बजे बैठक है। माना जा रहा है कि बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफा मांगा जा सकता है। उम्मीद है कि शाम तक नए सीएम का ऐलान भी हो जाएगा। हालांकि इस पर संशय है कि इससे संकट का हाल निकल जाएगा। 

12 : 26 : 36 PM

Himachal Replace: बागी विधायक ने कहा- हम भाजपा के साथ

कांग्रेस के बागी विधायकों को बीती रात शिमला से हरियाणा के पंचकूला ले जाया गया था। आज सुबह से विधायक हेलिकॉप्टर से फिर शिमला पहुंचे और विधानसभा में हिस्सा लिया। यहां बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वे सभी भाजपा के साथ हैं। 

12 : 09 : 35 PM

Himachal Information: विधानसभा में धरने पर बैठे विधायक

 भाजपा के निलंबित विधायक विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए हैं। मार्शल इनको बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा विधायकों का एक दल राज्यपाल से मिला है और हालात की जानकारी दी है।

11 : 23 : 11 AM

Himachal Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा में हंगामा, 15 भाजपा विधायक सस्पेंड

 विधानसभा का सत्र शुरू होते ही भारी हंगामा हुआ। इस बीच स्पीकर ने 15 भाजपा विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। 

 

10 : 57 : 26 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: विक्रमादित्य सिंह ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

  •  हिमाचल में लगातार बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के बेटे  विक्रमादित्य ने मीडिया को संबोधित किया और भावुक होते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
  • विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि वो वादे प्रदेश की जनता से किए गए थे, वो पूरे नहीं किए गए। 
  • उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूरा चुनाव मेरे पिता वीरभद्र सिंह के नाम पर लड़ा था, लेकिन उसके बाद उनकी मूर्ति लगाने के लिए जमीन तक आवंटित नहीं की गई। इससे मैं बहुत आहत हूंं। 
  • बता दें, वीरभद्र सिंह की पत्नी अभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। उन्होंने चुनाव में बहुत मेहनत की थी और उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें या उनके बेटे विक्रमादित्य को सीएम बनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

10 : 24 : 53 AM

Shimla LIVE: राज्यपाल से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। 

naidunia_image

10 : 08 : 58 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: पंचकूला से रवाना हुए 6 बागी विधायक

इस बीच, कांग्रेस से बगावत करने वाले छह विधायकों को हरियाणा के पंचकूला से शिमला ले जाया जा रहा है। इन्हें विशेष हेलीकॉप्टर से ले जाया गया। माना जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने में इनकी भूमिका अहम हो सकती है। 

 

9 : 36 : 49 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: हर्ष महाजन बोले- बनने वाली है भाजपा की सरकार

 राज्यसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा, बीजेपी राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के कुछ और विधायक हमारे संपर्क में हैं। मुझे उनके कुछ विधायकों और मंत्रियों के फोन आए हैं। अगले कुछ घंटों में स्थिति बदलने वाली है और आप देखेंगे कि बीजेपी जल्द ही अपनी सरकार बनाएगी।

8 : 16 : 31 AM

Himachal Breaking Information: कांग्रेस के पास क्या हैं विकल्प

  • कांग्रेस सबसे पहले अपने बागी विधायकों को मनाने की कोशिश करेगी।
  • इसके लिए दो नेता दिल्ली से शिमला भेजे गए हैं।
  • बागी विधायक मान जाते हैं और विधानसभा में सरकार के पक्ष में वोट करते हैं तो अभी सरकार बची रहेगी। 
  • इस तरह राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस अपनी लाज बचा सकती है।
  • यदि बागी विधायक नहीं माने, तो कांग्रेस मुख्यमंत्री बदलने का फैसला कर सकती है।
  • चर्चा यह है कि विधायक कांग्रेस से नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री से खफा हैं। 
  • मुख्यमंत्री बदलने के विकल्प पर देर रात मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ बात हुई।

8 : 07 : 20 AM

Shimla LIVE: राज्यपाल से मिले भाजपा विधायक

  •  राज्यपाल से मिले जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक
  • मीडिया से बोले जयराम ठाकुर- कांग्रेस सरकार बहुमत साबित करे
  • बजट पर विधानसभा में वोट का डिविजन हो
  • कांग्रेस की सरकार उसके विधायक ही गिरा रहे हैं
  • विधानसभा में स्पीकर की भूमिका संदिग्ध है। 

7 : 48 : 08 AM

Himachal Meeting Information: राष्ट्रपति शासन ही विकल्प क्यों

  •  28 फरवरी यानी आज ही बजट पारित होना है। इस दौरान वोटिंग हुई और सुक्खू सरकार संख्याबल सिद्ध नहीं कर पाई, तो राष्ट्रपति शासन का ही विकल्प बचता है।
  • कारण यह है कि कांग्रेस से 26 विधायकों की संख्या में ही दल बदला जा सकता है। इससे कम संख्या में कांग्रेस विधायकों की सदस्यता चली जाएगी। मगर सदन में बहुमत साबित न होने से सरकार अल्पमत में आएगी। ऐसे में राष्ट्रपति शासन ही विकल्प है। 

7 : 44 : 56 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: भाजपा ने की मत विभाजन की मांग

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, हाल ही में विधानसभा में जो हुआ, उसके बारे में हम राज्यपाल को जानकारी देंगे। हमने वित्तीय विधेयक पर मत विभाजन की मांग की थी, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। जिस तरह से मार्शल ने सभी विधायकों के साथ व्यवहार किया, वह ठीक नहीं था। हम यह सारा मुद्दा राज्यपाल के सामने उठाएंगे।

7 : 43 : 11 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: आज का दिन क्यों है अहम

  •  हिमाचल में आज का दिन बहुत अहम है।
  • आज ही बजट पेश होना है। इस दौरान भाजपा डिविजन ऑफ वोट की मांग करेगी।
  • इसके तहत विधायकों की गिनती होगी कि कौन समर्थन में है और कौन खिलाफ।
  • ऐसे में सुखविंदर सिंह सिक्खू सरकार पर संकट आ सकता है।
  • कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी एक्शन मोड में है। 
  • हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार आज शिमला जाएंगे।
  • ये नेता विधायकों से बात करेंगे और उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे।

7 : 39 : 59 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा

 हिमाचल विधानसभा में भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा विधायक भी मौजूद रहे।