नवलनी की विधवा ने पुतिन से मांगा पति का शव, बोलीं- ईसाई धर्म का मत करो अपमान

एलेक्सी नवलनी की विधवा यूलिया ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन ने उनकी पति की हत्या की है। वह अब ईसाई धर्म का भी अपमान कर रहे हैं, क्यों कि कोई भी सच्चा ईसाई शव का अपमान नहीं कर सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 10:34 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 10:34 PM (IST)

नवलनी की विधवा ने पुतिन से मांगा पति का शव, बोलीं- ईसाई धर्म का मत करो अपमान
नवलनी की विधवा का पुतिन पर आरोप।

HighLights

  1. नवलनी की पत्नी यूलिया ने पुतिन से मांगा पति का शव
  2. पुतिन पर शव न देने का गंभीर आरोप लगाया

एजेंसी, मॉस्को। एलेक्सी नवलनी की विधवा यूलिया ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन ने उनकी पति की हत्या की है। वह अब ईसाई धर्म का भी अपमान कर रहे हैं, क्यों कि कोई भी सच्चा ईसाई शव का अपमान नहीं कर सकता है। पुतिन मेरे पति के शव को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

यूलिया ने आरोप लगाया कि नवलनी की मां ल्यूडमिला को पुतिन ने मजबूर किया कि वह अपने बेटे के शव को गुपचुप तरीके से दफनाएं। इस तरह पुतिन ने ईसाई धर्म को अपमानित करने का काम किया है। दरअसल, पुतिन ईसाई धर्म को फॉलो करते हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने यूलिया के सभी आरोपो को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पुतिन का दूर तक नवलनी की मौत से संबंध नही है।

naidunia_image

यूलिया ने जारी किया वीडियो

यूलिया ने शनिवार को वीडियो में कहा कि मेरे पति को आपने जीवित रहते हुए परेशान किया, अब मरने के बाद तो उसे शांति दे दो। मेरे पति का शव दे दो। उसकी मां चाहती हैं कि वह इज्जत के साथ अपने बेटे को दफनाए। उन्हें अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं। वह उन्हें धमका रहे हैं कि नवलनी को गुपचुप तरीके से दफना दो, वरना उसको उसी जेल में दफन कर देंगे जहां उसकी मौत हुई थी।

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध

गौरतलब 47 वर्षीय नवलनी रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी थे। वह उनकी हर मौके पर आलोचना करते थे। वह भ्रष्टाचार और कुछ अन्य मामलों में दोषी ठहराने के बाद से रूस के आर्कटिक क्षेत्र में बनी जेल में बंद थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन