PM Modi Bihar Go to: बिहार में PM मोदी फूंकेंगे चुनावी बिगुल, NDA की सरकार बनने के बाद पहला दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार दौरे पर आने वाले हैं। वह औरंगाबाद के बाद बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र जाएंगे। वहां उनकी जनसभाओं का भी कार्यक्रम है। वह इस दौरान बिहार को करोड़ों रुपए की जन सौगातें देंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 10:35 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 10:35 PM (IST)

PM Modi Bihar Visit: बिहार में PM मोदी फूंकेंगे चुनावी बिगुल, NDA की सरकार बनने के बाद पहला दौरा
बिहार में PM मोदी का दौरा।

HighLights

  1. बिहार में दो मार्च को होगी प्रधानमंत्री की सभा
  2. राजनाथ की 28 को व अमित शाह की पांच को करेंगे सभा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार दौरे पर आने वाले हैं। वह औरंगाबाद के बाद बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र जाएंगे। वहां उनकी जनसभाओं का भी कार्यक्रम है। वह इस दौरान बिहार को करोड़ों रुपए की जन सौगातें देंगे।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी दो मार्च को बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पीएम मोदी के आने की खबर से यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह इन दिन बिहार के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

पीएम मोदी से पहले राजनाथ करेंगे चुनावी सभा

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पीएम मोदी से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में आकर जनसभा करेंगे। वह सीतामढी, सिवान व दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पांच मार्च केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौर होंगे।

पांच मार्च को पाटलीपुत्र आएंगे अमित शाह

अमित शाह बिहार में पांच मार्च को आएंगे। वह पाटलीपुत्र संसदीय क्षेत्र के पालीगंज में जनता को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

दरअसल, भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश व बिहार दोनों ही राज्य भाजपा की सत्ता की वापसी के लिए बहुत ही जरूरी हैं। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें हैं।

बिहार भाजपा ने झोंकी ताकत

बिहार में भजापा नेताओं के दौरों को देखकर प्रदेश इकाई तैयारियों में जुट गई है। तीनों का नेताओं का दौरा लोकसभा चुनाव को देखकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीनों नेता जहां चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे, अभी वहां राजग के ही सांसद हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन