Maharashtra: पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता रहे मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन

Manohar Joshi Loss of life: शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 07:31 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 07:31 AM (IST)

Maharashtra: पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता रहे मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन
पिछले दिनों हार्ट अटैक के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

HighLights

  1. मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के 12वें मुख्यमंत्री रहे
  2. शुक्रवार तड़के 3 बजे मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
  3. आज दोपहर राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

एजेंसी, मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के कद्दावर नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया । वे 86 वर्ष के थे। 23 फरवरी को तड़के 3.02 बजे हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

मनोहर जोशी को 21 फरवरी को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद आईसीयू में इलाज जारी था।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी। राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की