INDIA Bloc: क्या दिल्ली में फंसा पेच भी सुलझ जाएगा, पढ़िए कांग्रेस-AAP गठबंधन से जुड़ा अपडेट
Delhi Lok Sabha Seats: 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सभी 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 07:35 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 03:58 PM (IST)

HighLights
- लोकसभा में दिल्ली की 7 सीटें हैं
- आप और कांग्रेस के बीच अब तक सहमति नहीं
- कांग्रेस 3 सीटों पर राजी हो सकती है
एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेंद्र मोदी का सामना करने के लिए बनाए गए इंडी गठबंधन (INDIA Bloc) के लिए उत्तर प्रदेश के अच्छी खबर आई, जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के गठबंधन को लेकर सहमति बन गई। अब सभी की नजर दिल्ली पर है। विपक्ष उम्मीद लगाए बैठा है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच रजामंदी हो गए। इससे विपक्षी एकता को बल मिलेगा और ममता बनर्जी पर भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने रहने पर दबाव बढ़ेगा।
Delhi Lok Sabha Election 2024 Newest Updates
चंडीगढ़ मेयर प्रकरण में मिली जीत के बाद अरविंद केजरीवाल भी कहने लगे हैं कि मिलकर लड़ा जाए तो भाजपा को हराया जा सकता है। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों में सीट शेयरिंग को लेकर गुरुवार को बैठक होगी और सहमति बन जाएगी।
आप सांसद संदीप पाठक ने पिछले हफ्ते कहा था, ‘योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है, लेकिन ‘गठबंधन के धर्म’ को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें दिल्ली में एक सीट की पेशकश कर रहे हैं।’

हालांकि, अब माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच 4-3 के फॉर्मूले पर सहमति बन सकती है। कांग्रेस ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश में समझौता किया है, माना जा रहा है कि दिल्ली में वह 3 सीटों पर राजी हो सकती है।
आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि उन्होंने अपना ऑफर कांग्रेस तक पहुंचा दिया है, अब उन्हें तय करना है।


