Gulmarg Avalanche: कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन से एक पर्यटक की मौत, कई सैलानी फंसे
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तीन विदेशी लोगों के फंसे होने की आशंका में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 04:36 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 04:36 PM (IST)

एएनआई, कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तीन विदेशी लोगों के फंसे होने की आशंका में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है।
अफरवाट पीक पर हुआ हादसा
गुरुवार को अफरवाट पीक के खिलान मार्ग पर दोपहर 2 बजे हिमस्खलन हो गया। इस दौरान इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई। तीन अन्य को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। एक के लापता होने की सूचना है।


