Ujjain Information: उज्जैन में चलती बाइक से गिरी महिला की मौत, 13 महीने की बेटी हुई घायल

Ujjain Information: दुर्घटना के बाद स्वजन ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 04:22 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 05:41 PM (IST)

Ujjain News: उज्जैन में चलती बाइक से गिरी महिला की मौत, 13 महीने की बेटी हुई घायल

HighLights

  1. चतली बाइक से गिरने से महिला व उसकी 13 माह की बेटी घायल हो गई थी।
  2. महिला अपने जीजा सुनील के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी।

Ujjain Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। जीजा के साथ बाइक से आ रही महिला 17 फरवरी को पंवासा में चलती बाइक से गिर गई थी। इससे महिला व उसकी 13 माह की बेटी घायल हो गई थी। उपचार के दौरान महिला की बुधवार को मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी का उपचार जारी है।

पंवासा पुलिस ने बताया कि कोमल पत्नी सुभाष पंवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम काठबड़ौदा कायथा के जीजा अजय पंवार निवासी पंवासा के यहां 17 फरवरी को मान का कार्यक्रम था। कोमल इसमें शामिल होने के लिए आई थी।

जहां से वह अपने दूसरे जीजा सुनील के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। उसी दौरान प्रताप नगर में कोमल अपनी 13 माह की पुत्री के साथ चलती बाइक से नीचे गिर गई थी। जिससे दोनों घायल हो गए थे।

naidunia_image

स्वजन ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी का उपचार जारी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014