Lok Sabha Elections 2024: बिहार में कितने मतदाता, कितने लोग पहली बार देंगे वोट, मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया सबकुछ
Lok Sabha Elections 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि बिहार में 7.64 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें चार करोड़ पुरुष और 3.6 करोड़ महिलाएं है। राजीव ने बताया, ‘21680 वोटर्स 100 साल से अधिक उम्र के हैं।’
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 04:27 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 21 Feb 2024 04:36 PM (IST)

एएनआई, पटना। Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव इस साल होने वाले हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बिहार के दौरे पर है। उन्होंने बुधवार को पटना में प्रेस को संबोधित किया।
100 साल से अधिक उम्र के 21,680 मतदाता
उन्होंने कहा कि बिहार में 7.64 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें चार करोड़ पुरुष और 3.6 करोड़ महिलाएं है। राजीव ने बताया, ‘21680 वोटर्स 100 साल से अधिक उम्र के हैं। 9.26 लाख पहली बार वोटिंग करेंगे।’ मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मृत्यु और वोटर्स के दूसरी जगह स्थानांतरित होने के कारण 16.7 लाख नाम हटाए जा चुके हैं।
#WATCH | Patna: On preparations for 2024 Lok Sabha elections, Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, “In Bihar, there are 7.64 crore voters of which 4 crore are male and three.6 crore are feminine… 21,680 voters are above 100 years of age. 9.26 lakhs are first-time voters…… pic.twitter.com/PnKy3SKwKF
— ANI (@ANI) February 21, 2024
राष्ट्रीय और राज्य स्तर पार्टियों के साथ बैठक
राजीव कुमार ने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं। वे बिना किसी डर के वोट करने जाएं। हमनें राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियों के साथ बैठक की। उनके पास कुछ मुद्दे और हमारे लिए सुझाव हैं।’ उन्होंने कहा कि वे मतदाता सूची से वोटर्स के नाम हटाने, नए जोड़े गए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड जारी करने और मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती चाहते हैं।
#WATCH | Patna: On preparations for 2024 Lok Sabha elections, Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, “I enchantment to individuals to go to vote with none concern… We held conferences with completely different nationwide and state degree events they usually’ve just a few points and strategies for us on… pic.twitter.com/jLnPKMYOkw
— ANI (@ANI) February 21, 2024


