11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। कपल रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी के लिए रवाना हुए हैं। रकुल और जैकी आज यानी 21 फरवरी को गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल से शादी करेंगे। वहीं रकुल जैकी की प्रीवेडिंग सेरेमनी में शामिल होने वरुण धवन भी पत्नी नताशा के साथ पहुंचे थे। कपल गोवा एयरपोर्ट पर नजर आए। लेकिन कपल आज गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुए। बता दें, हाल ही में वरुण धवन ने पोस्ट शेयर करते हुए पत्नी नताशा के प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। एयरपोर्ट पर नताशा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।
एक्ट्रेस सारा अली खान मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। सारा ने डेनिम जीन्स-टॉप के साथ लेदर जैकेट पहने नजर आईं। रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे भी मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। आदित्य और अनन्या भी रकुल-जैकी की शादी में शामिल होने गोवा जा रहे हैं।

रकुल-जैकी की शादी के लिए रवाना हुए शाहिद और मीरा।

नताशा दलाल का बेबी बंप दिखाई दिया।

आदित्य कपूर के साथ नजर आईं अनन्या पांडे।

डेनिम जीन्स और लेदर जैकेट में दिखीं सारा अली खान।



.jpg)

