Farmers Protest Updates: दो दिन के लिए टला किसानों का दिल्ली कूच, डल्लेवाल की तबियत बिगड़ी
जिला प्रशासन संग बैठक में किसानों की केंद्रीय मंत्रियों की साथ बातचीत हुई। इसी बीच एक किसान की मौत की खबर आने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल बीच मीटिंग में से बाहर निकल आए।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 03:54 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 21 Feb 2024 09:43 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जिला प्रशासन संग बैठक में किसानों की केंद्रीय मंत्रियों की साथ बातचीत हुई। इसी बीच एक किसान की मौत की खबर आने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल बीच मीटिंग में से बाहर निकल आए। उन्होंने कहा कि वह हालात का जायजा ले रहे हैं। उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। किसान मजदूर संगठन के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि दिल्ली कूच आंदोलन को दो दिनों के लिए टाला जा रहा है।
किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान से शंभू बॉर्डर पर बवाल मचा हुआ है। हजारों किसान ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन लेकर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। वहीं हरियाणा पुलिस उत्पात की स्थिति को देख आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। वहीं केंद्र सरकार ने किसान नेताओं को पांचवें दौर की बैठक के लिए निमंत्रण दिया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रदर्शनकारी पांचवें दौर की बैठक के लिए आए। शांति का बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि MSP की मांग, crop diversification, पराली का विषय, FIR पर पांचवें दौर में बातचीत के लिए तैयार हैं। मैं फिर से किसान नेताओं को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। हम शांति बनाए रखें।


