Delhi: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी करेंगे संबोधित, पढ़िए अब तक की बड़ी बातें

BJP nationwide conference 2024 LIVE Updates: राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव रखा है, जिसमें मोदी की गारंटी, किसान कल्याण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत कई अन्य मुद्दे को शामिल किया गया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 08:35 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 08:35 AM (IST)

Delhi: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी करेंगे संबोधित, पढ़िए अब तक की बड़ी बातें
पीएम मोदी ने कहा कि श्मामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए लड़ाई लड़ी। भाजपा का 370 लोकसभा सीट जीतना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगा।

HighLights

  1. 11 हजार से अधिक पदाधिकारी जुटे हैं दिल्ली में
  2. पहले दिन मोदी की गारंटी पर प्रस्ताव पारित
  3. लोकसभा चुनाव में कमल का फूल होगा हर सीट पर प्रत्याशी

एजेंसी, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ समापन होगा। आज अमित शाह का संबोधन भी अहम माना जा रहा है जो इंडी गठबंधन पर बोल सकते हैं।

BJP nationwide conference 2024 LIVE Updates

राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव रखा है, जिसमें मोदी की गारंटी, किसान कल्याण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत कई अन्य मुद्दे को शामिल किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए तीसरी बार भी एनडीए की सरकार बनने का दावा किया।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में राम मंदिर का जिक्र किया और कहा कि आज हर रामभक्त और सनातनी प्रफुल्लित है।

भाजप ने संकेत दिया कि वह चुनाव में जनता के बीच विपक्ष की जाति आधारित राजनीति बनाम मोदी की विकासवाद की नीति का विमर्श रखने के साथ ही बंगाल के संदेशखाली की शर्मनाक घटना को भी उछालना चाहेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की