BJP Adhiveshan: दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, पहुंचे दिग्गज नेता, देखिए वीडियो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 08:32 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 11:28 AM (IST)
_2024217_112729.jpg)
एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की रणनीति पर मंथन करने के लिए भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (BJP Nationwide Council meet) की शुरुआत शनिवार को दिल्ली में हुई। भारत मंडपम् में हो रहे इस आयोजन में 11000 से अधिक पार्टी नेता पहुंचे हैं। बैठक की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन के साथ होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन रविवार को होगा।
#WATCH | Delhi: On reaching Bharat Mandapam for the two-day Nationwide Conference of the BJP, Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary says, “Two robbers had been roaming in Bihar yesterday. Rahul Gandhi, the one who looted the nation and Tejashwi Yadav, the one who looted Bihar had been seen… pic.twitter.com/l32O7loZLe
— ANI (@ANI) February 17, 2024
#WATCH | Delhi: Union Minister Sarbananda Sonowal reaches Bharat Mandapam for the two-day Nationwide Conference of the BJP. pic.twitter.com/XAUOs1Uzf9
— ANI (@ANI) February 17, 2024
#WATCH | Delhi: BJP Chief Prahlad Patel reaches Bharat Mandapam for the two-day Nationwide Conference of the BJP. pic.twitter.com/E0OTD2fJlI
— ANI (@ANI) February 17, 2024
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले होने जा रहे भाजपा के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुद्दा छाया रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसे हासिल करने में मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां और खासकर गरीब कल्याण योजनाओं की अहम भूमिका होगी। 11 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को इन उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाने के मंत्र दिए जा सकते हैं।


