Medical doctors Publish in MP: मध्य प्रदेश में सरकारी चिकित्सकों के चार हजार से ज्यादा पद खाली

Medical doctors Publish in MP: मध्य प्रदेश में चिकित्सा विशेषज्ञों के 3,618 पद, इनमें 2,404 पद खाली।

By amitkumar sharma

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 04:34 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 04:34 AM (IST)

Doctors Post in MP: मध्य प्रदेश में सरकारी चिकित्सकों के चार हजार से ज्यादा पद खाली
मध्य प्रदेश में डाक्टरों की कमी।

HighLights

  1. भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर को छोड़ दें तो अन्य जिला अस्पतालों में हालात काफी खराब हैं।
  2. चिकित्सा अधिकारियों के 5,097 पदों में से लगभग 1,719 पद खाली हैं।
  3. एमडी मेडिसिन, स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ एनिस्थिसिया विशेषज्ञों की भारी कमी है।

Medical doctors Publish in MP: अमित शर्मा, भोपाल। तमाम वादों के बीच सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को पूरा नहीं किया जा पा रहा है। प्रदेश में अब भी सरकारी चिकित्सकों के चार हजार से ज्यादा पद खाली हैं। जरूरत के महज 53 प्रतिशत चिकित्सक ही काम कर रहे हैं। कुल 47 प्रतिशत डाक्टरों की कमी अभी भी प्रदेश में बनी हुई है।

संख्या में बात करें तो सरकारी अस्पतालों में 8,715 चिकित्सकों की जरूरत है, जबकि करीब आधे यानी 4,592 चिकित्सक ही काम कर रहे हैं। इनमें भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थिति ज्यादा खराब है। मध्य प्रदेश में चिकित्सा विशेषज्ञों के 3,618 पद हैं। इनमें से 66 प्रतिशत (2,404) पद खाली हैं।

वहीं चिकित्सा अधिकारियों के 5,097 पदों में से लगभग 1,719 पद खाली हैं। अगर राजधानी भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर को छोड़ दें तो अन्य जिला अस्पतालों में हालात काफी खराब हैं। आसपास के जिलों में हालात यह है कि कही हड्डी रोग तो कही महिला रोग विशेषज्ञ ही नहीं हैं।

अन्य राज्यों की ओर रुख कर रहे युवा चिकित्सक

जेपी अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डा एसके सक्सेना के मुताबिक प्रदेश में प्रमोशन की स्पष्ट पालिसी नहीं है। अन्य राज्यों के मुकाबले यहां चिकित्सकों का वेतन भी कम है। इन्हीं वजहों से नए चिकित्सक मध्य प्रदेश में शासकीय सेवा देने के बजाय केंद्र, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों में सेवा देना ज्यादा पसंद करते हैं।

naidunia_image

मेडिसिन और स्त्री रोग विशेषज्ञों की भारी कमी

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में एमडी मेडिसिन, स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ एनिस्थिसिया विशेषज्ञों की भारी कमी है। 70 फीसद सरकारी अस्पतालों में एनिस्थिसिया विशेषज्ञ नहीं हैं।

पद स्वीकृत कार्यरत रिक्त

निश्चेतना – 385 – 105 – 280

नाक कान गला – 86 – 77 – 09

मेडिसिन – 647 – 112 – 535

स्त्री रोग – 631 – 211 – 420

नेत्र रोग – 126 – 107 – 19

अस्थि रोग – 228 – 121 – 107

शिशु रोग विशेषज्ञ – 516 – 244 – 272

पैथोलाजिस्ट – 137 – 60 – 77

रेडियोलाजिस्ट – 98 – 35 – 63

शल्य चिकित्सक- 655 – 121 – 534

क्षय रोग विशेषज्ञ – 53 – 16 – 37

दंत रोग विशेषज्ञ – 53 – 5 – 45

कुल विशेषज्ञ – 3618 – 1214 – 2404

चिकित्सा अधिकारी – 5097 – 3378 – 1719

दंत चिकित्सक – 561 – 119 – 442

डाक्टरों की कमी दूर करने के लिए भर्तियां की जा रही हैं। अस्पतालों से जानकारी जुटाई जा रही है। – डा. सुदाम खाड़े, आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014