Harsh Goenka tweeted on Anushka Sharma’s being pregnant | अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर हर्ष गोयनका ने किया ट्वीट: लंदन में डिलीवरी होने का दिया हिंट, बोले- मेड इन इंडिया, टू बी बॉर्न इन लंदन

Harsh Goenka tweeted on Anushka Sharma’s being pregnant | अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर हर्ष गोयनका ने किया ट्वीट: लंदन में डिलीवरी होने का दिया हिंट, बोले- मेड इन इंडिया, टू बी बॉर्न इन लंदन

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अब दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। विराट और अनुष्का ने अब तक इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। इसी बीच अब खबर आई है कि अनुष्का कुछ दिनों में लंदन के एक अस्पताल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। दरअसल, अनुष्का की डिलीवरी से जुड़ा ये बड़ा बयान इंडस्ट्रलिस्ट हर्ष गोयनका ने दिया है। उन्होंने बताया कि अनुष्का जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी।

हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में लिखा- अगले कुछ दिनों में एक नया बेबी पैदा होगा! आशा है कि बच्चा महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। या फिर वो अपनी मां को फॉलो करेगा और एक फिल्म स्टार बनेगा? हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में ‘मेड इन इंडिया’ और ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ को भी टैग किया है।

उनके इस ट्वीट से लोगों को यकीन हो गया कि अनुष्का और विराट फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं, विराट अनुष्का के फैंस ट्वीट में कपल को बधाई दे रहे हैं।

कैसे शुरू हुई प्रेग्नेंसी की खबरें

कुछ महीने पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई के एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही अनुष्का के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के बीच अनुष्का ने पैपराजी से उनकी तस्वीरें क्लिक न करने की रिक्वेस्ट की थी, जिससे प्रेग्नेंसी की खबरों को फिर हवा मिलने लगीं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद 2020 में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया था। फिलहाल अनुष्का की तरफ से दूसरी प्रेग्नेंसी पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, हालांकि कई मौकों पर उनका बेबी बंप देखा जा चुका है।