Gold and Silver Worth in MP: सोना-चांदी के दाम फिर बढ़े, इंदौर-उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में ये हैं आज के भाव
Gold and Silver Worth in MP: इंदौर में शनिवार को सोना कैडबरी 63575 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 72850 रुपये प्रति किलो बोली गई।
By Lokesh Solanki
Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 02:50 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Worth in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को निवेशकों की छुटपुट पूछताछ से सोना और चांदी वायदा उछलकर बंद हुआ था। कॉमेक्स पर सोना वायदा सात डॉलर बढ़कर 2013 डॉलर प्रति औंस और चांदी 43 सेंट बढ़कर 23.42 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। इसके असर से शनिवार को भारतीय बाजारों में दोनों धातुओं की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा।
इंदौर में सोना कैडबरी आंशिक सुधरकर 63575 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 650 रुपये और बढ़कर 72850 रुपये प्रति किलो हो गई। हालांकि बाजार में वैवाहिक सीजन वालों की ग्राहकी धीरे-धीरे घटने लगी है, क्योंकि आगे लग्नसरा के मुहूर्त भी कम होना है। जिन घरों में शादियां है वो ही खरीदारी के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं। निवेशकों की ऊंचे दामों पर ग्राहकी थमी हुई है।
इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव
सोना कैडबरी रवा नकद में 63575 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 63575 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 58235 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 63500 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 72850 रुपये, चांदी टंच 73000 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73000 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 72200 रुपये पर बंद हुई थी।


