Filmmaker Rajkumar Santoshi sentenced by Jamnagar courtroom | फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी को जामनगर कोर्ट ने सुनाई सजा: 2 साल की जेल और 2 करोड़ रुपए भरने का दिया आदेश, चेक बाउंस का है मामला

Filmmaker Rajkumar Santoshi sentenced by Jamnagar courtroom | फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी को जामनगर कोर्ट ने सुनाई सजा: 2 साल की जेल और 2 करोड़ रुपए भरने का दिया आदेश, चेक बाउंस का है मामला

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी को चेक बाउंस मामले में आज यानी शानिवार को जामनगर कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को 2 साल की सजा सुनाते हुए 2 करोड़ रुपए भरने का आदेश दिया है। पूरे मामले की बात करें तो राजकुमार संतोषी ने जामनगर के एक बिजनेसमैन अशोकलाल से 1 करोड़ रुपये उधार लिए थे। उन्होंने समय रहते उधार लिए रुपए नहीं चुकाए। ऐसे में अशोकलाल ने राजकुमार पर जामनगर की अदालत में मामला दर्ज कराया था।

राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड थे

अब इसी मामले में जामनगर कोर्ट ने अपना बड़ा फैसला सुनाया है। अशोकलाल के वकील ने बताया था कि एक समय था जब राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड हुआ करते थे। ये मामला साल 2015 का है, जब प्रोड्यूसर ने अशोकलाल से पैसे उधार के तौर पर लिए थे। 2019 में राजकुमार संतोषी जामनगर कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए थे। राजकुमार ने एक बार अशोकलाल को पैसे चुकाने के लिए 10 लाख रुपए के 10 बैंक चेक दिए थे, लेकिन वो सभी चेक दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए।

चेक बाउंस होने के बाद अशोकलाल ने राजकुमार से बात करने की कोशिश की। दरअसल, चेक बाउंस होने की बात वो उनसे बताना चाहते थे। लेकिन किसी कारण उनकी बात नहीं हो पाई। मामले से परेशान होकर अशोकलाल ने जामनगर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बता दें, मामला कोर्ट में दर्ज होने के बाद भी राजकुमार संतोषी लगभग 18 बार सुनवाई में नहीं पहुंचे।

शुरुआत में कोर्ट ने राजकुमार संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए अशोकलाल को 15 हजार रुपए देने होंगे। लेकिन अब कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुना दिया है। अब उन्हें उधार की दोगुनी रकम अशोकलाल को देनी पड़ेगी।

राजकुमार संतोषी की फिल्मों में शुरुआत

1990 में राजकुमार संतोषी ने फिल्म घायल से डायरेक्शन में कदम रखा था। इसमें सनी देओल बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। इन दिनों राजकुमार संतोषी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर भी चर्चा में है। इस फिल्म में भी सनी देओल बतौर एक्टर नजर आएंगे।