Farmer Protest: दिल्ली-फाजिल्का टोल प्‍लाजा किसानों के कब्जे से हुआ लाखों का नुकसान, बिना पर्ची कटाए गुजरे वाहन

पंजाब में किसानों को धरना करते हुए पांच दिन हो गए। केंद्र के साथ उनकी बातचीत भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वह अभी भी दिल्ली चलो आंदोलन की जिद को लेकर हरियाणा बॉर्डर पर बैठे हुए हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 06:13 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 06:13 PM (IST)

Farmer Protest: दिल्ली-फाजिल्का टोल प्‍लाजा किसानों के कब्जे से हुआ लाखों का नुकसान, बिना पर्ची कटाए गुजरे वाहन
किसानों का टोल प्लाजा पर कब्जा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Farmers Protest 2024: पंजाब में किसानों को धरना करते हुए पांच दिन हो गए। केंद्र के साथ उनकी बातचीत भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वह अभी भी दिल्ली चलो आंदोलन की जिद को लेकर हरियाणा बॉर्डर पर बैठे हुए हैं।

टोल कंपनी को हुआ लाखों का नुकसान

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की मांगों को लेकर शनिवार को माहूआना में दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर धरना दिया। उन्होंने वहां बैठकर टोल फ्री कर दिया, जिससे टोल कंपनी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। कई वाहन बिना पर्ची कटाए ही निकल गए।

किसानों ने कहा- हम पर दागे आंसू गैस के गोले

किसान नेता गुरतेज सिंह खुड्डियां, नछत्तर सिंह चन्नू, गुरदेव रोड़ांवाली, सुखदेव सिंह, गुरसेवक आधनियां, दविंदर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। वह हमारी मांगों को नहीं मान रही, बल्कि हम पर हरियाणा बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दाग कर रोका जा रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन