Allu Arjun confirmed Pushpa-3 in Berlin movie pageant | पुष्पा-3 भी बनाएंगे मेकर्स, अल्लू अर्जुन ने किया कन्फर्म: बोले- हमारे पास कई आइडियाज हैं, इसे फ्रेंचाइज की तरह डेवलप करेंगे

Allu Arjun confirmed Pushpa-3 in Berlin movie pageant | पुष्पा-3 भी बनाएंगे मेकर्स, अल्लू अर्जुन ने किया कन्फर्म: बोले- हमारे पास कई आइडियाज हैं, इसे फ्रेंचाइज की तरह डेवलप करेंगे

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु एक्शन फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 2021 में रिलीज हुई थी। वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इन दिनों इस फिल्म के सेकेंड पार्ट ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग चल रही है। इसी बीच अल्लू अर्जुन ने फिल्म के थर्ड पार्ट पर भी हिंट दी है।

अल्लू इन दिनों बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए हैं।

अल्लू इन दिनों बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए हैं।

यहां फिल्म पुष्पा की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की जा रही है।

यहां फिल्म पुष्पा की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की जा रही है।

‘हम इसे फ्रेंचाइज की तरह डेवलप करना चाहते हैं’
एक इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘आप यकीनन ही इस फिल्म के थर्ड पार्ट की उम्मीद कर सकते हैं। हम इसे फ्रेंचाइज के तौर पर भी डेवलप करना चाहते हैं और हमारे पास इस लाइनअप के लिए काफी एक्साइटिंग आइडियाज भी हैं।’

अल्लू इन दिनों फिल्म के सेकेंड पार्ट पर काम कर रहे हैं। मेकर्स इससे अल्लू का फर्स्ट लुक शेयर कर चुके हैं।

अल्लू इन दिनों फिल्म के सेकेंड पार्ट पर काम कर रहे हैं। मेकर्स इससे अल्लू का फर्स्ट लुक शेयर कर चुके हैं।

इस बार इंटरनेशनल लेवल पर बनी है फिल्म
फिल्म के बारे में बात करते हुए अल्लू ने यह भी बताया कि फिल्म के सेकेंड पार्ट को और भी बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है। अल्लू ने कहा, ‘अभी तक तो हमने इस फिल्म को रीजनल लेवल पर बनाया था पर इसका सेकेंड पार्ट नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर बनाया जाएगा। फिल्म में पुष्पा और पुलिस ऑफिसर भैरो सिंह एक दूसरे से बहुत बड़े लेवल पर लड़ते नजर आएंगे।’

पिछले साल अल्लू के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी शेयर किया था।

पिछले साल अल्लू के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी शेयर किया था।

‘पुष्पा’ के लिए अल्लू को मिला था नेशनल अवॉर्ड
‘पुष्पा: द राइज’ के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वो यह अवॉर्ड पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर थे। फिल्म की कहानी एक लॉरी ड्राइवर पुष्पा राज के इर्द-गिर्द बुनी गई थी जो आगे चलकर लाल चंदन की स्मगलिंग करने लगता है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल समेत कई कलाकार थे।

पुष्पा का निर्देशन सुकुमार ने किया है। वो ही पुष्पा-2 का भी डायरेक्शन कर रहे हैं।

पुष्पा का निर्देशन सुकुमार ने किया है। वो ही पुष्पा-2 का भी डायरेक्शन कर रहे हैं।

इस साल 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी पुष्पा-2
इससे पहले मेकर्स ने पिछले साल अल्लू अर्जुन के जन्मदिन (8 अप्रैल) पर फिल्म का टीजर लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का कैनवास फर्स्ट पार्ट से भी बड़ा होगा। फिल्म के सेकेंड पार्ट में पुष्पा और पुलिस ऑफिसर भैराे सिंह शेखावत एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे। यह इस साल 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी।